उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी और बारिश के कारण मैदानी इलाकों में लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। अगले कुछ दिनों के लिए उत्तर भारत के कई राज्यों में बहुत घने कोहरे, शीतलहर और कोल्ड डे की चेतावनी जारी की गई है।

मैदानी इलाकों में लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।

भोपाल/नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी और बारिश के कारण मैदानी इलाकों में लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। अगले कुछ दिनों के लिए उत्तर भारत के कई राज्यों में बहुत घने कोहरे, शीतलहर और कोल्ड डे की चेतावनी जारी की गई है। इधर, राजस्थान में नए साल में पहली बार तापमान शून्य पर पहुंच गया। माउंट आबू में पारा जमाव बिंदु पर आ गया। रेगिस्तानी जिलों बाड़मेर, बीकानेर में भी कड़ाके की सर्दी रही। वहीं मध्य प्रदेश में अगले 3 दिन घना कोहरा छाया रहेगा फिर तेज सर्दी का दौर आएगा। भोपाल और इंदौर में बारिश के आसार हैं।

बद्रीनाथ में तापमान -13 डिग्री
उत्तराखंड में केदारनाथ, बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब समेत पिथौरागढ़ में बर्फ गिरी जिससे निचले इलाकों में ठंड बढ़ गई है। 7 शहरों में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया। बद्रीनाथ में तापमान माइनस 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, दिल्ली में शनिवार सुबह का तापमान 10 डिग्री दर्ज किया। इसके साथ ही अदक 222 रिकॉर्ड किया गया।
भोपाल में छाया रहा कोहरा
मध्यप्रदेश में रात में कड़ाके की ठंड तो कम हुई है, लेकिन घना कोहरा छा रहा है। भोपाल, सीहोर, रायसेन, शाजापुर और धार में सुबह कोहरा रहा। सीहोर में तो विजिबिलिटी 20 मीटर ही रह गई। अगले 3 दिन तक घना कोहरा छाया रहेगा। फिर तेज सर्दी का दौर आएगा। भोपाल, इंदौर समेत कई जिलों में 15 से 16 दिन तक शीतलहर चली
ग्वालियर में बारिश
ग्वालियर में हल्की बारिश हुई। भोपाल और इंदौर में भी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग की माने तो जनवरी में 15 से 20 दिन तक शीतलहर चलेगी। कड़ाके की ठंड का दौर दूसरे सप्ताह में शुरू होगा, जो आखिरी तक बना रहेगा।
हरियाणा में विजिबिलिटी शून्य
इधर, हरियाणा के तीन जिलों अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल में आज कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी लगभग शून्य दर्ज की गई। इसके साथ ही राज्य में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट रही।
यूपी में शीत लहर की चेतावनी
उत्तर प्रदेश में आज कई जगहों पर कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में 6 से 9 जनवरी तक शीतलहर देखने को मिल सकती है। यूपी से सटे बिहार में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बिहार में 4 और 5 जनवरी को कोल्ड डे को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
हिमाचल में माइनस में पहुंचा पारा
हिमाचल में कई जगहों पर हल्की बारिश और स्नोफॉल देखने को मिला, जिसके चलते प्रदेश के कई स्थानों पर पारा माइनस में पहुंच गया है। ताबो में सबसे कम न्यूनतम तापमान माइनस -6.8 डिग्री सेल्सियस रहा। कुल्लू मनाली की बात करें तो मौसम साफ होने के बाद अब ऊपरी इलाकों में सड़कों पर ब्लैक आइस जमनी शुरू हो गई है।
इन राज्यों में चलेगी शीतलहर
मौसम विभाग के मुताबिक मध्यप्रदेश, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा में अगले 4-5 दिनों तक भीषण कोहरा छाने की संभावना है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, बिहार, पंजाब, दिल्ली, यूपी और राजस्थान में आने वाले 6-7 दिनों में शीतलहर की संभावना जताई गई है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।