प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी मंगलवार को कहा-भारत फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के दौरे और दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का इंतजार कर रहा है। मैक्रों की इस यात्रा का सबसे बड़ा सामरिक आकर्षण 114 राफेल लड़ाकू विमानों का मेगा रक्षा सौदा हो सकता है। 3.25 लाख करोड़ के इस सौदे को रक्षा अधिग्रहण परिषद से हाल ही में मंजूरी मिली है।

मैक्रों के आगमन पर पीएम मोदी का स्वागत संदेश।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी मंगलवार को कहा-भारत फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के दौरे और दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का इंतजार कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने यह बात मैक्रों के एक्स पर एक पोस्ट पर कमेंट करते हुए कही, जिसमें फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा था कि वह भारत आ रहे हैं और मुंबई-नई दिल्ली के अपने तीन दिन के दौरे के दौरान, दोनों नेता दोनों देशों की स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को और आगे ले जाएंगे। पीएम मोदी ने एक्स पर कहा- भारत में मेरे प्यारे दोस्त का स्वागत है... भारत आपके आने और हमारे आपसी रिश्तों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का इंतजार कर रहा है। मुझे पूरा भरोसा है कि हमारी बातचीत से अलग-अलग सेक्टर में सहयोग और मजबूत होगा और दुनिया भर में तरक्की में मदद मिलेगी। मुंबई में और बाद में दिल्ली में मिलते हैं, मेरे प्यारे दोस्त इमैनुएल मैक्रों।
मैक्रों ने कहा-कल मिलते हैं, मेरे प्यारे दोस्त
इधर, मैक्रों कहा- भारत के रास्ते में! हमारी स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को और आगे ले जाने के लिए मुंबई से नई दिल्ली तक तीन दिन। हम साथ मिलकर अपने सहयोग को और भी आगे बढ़ाएंगे। कल मिलते हैं, मेरे प्यारे दोस्त नरेंद्र मोदी।
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में होंगे शामिल
राष्ट्रपति मैक्रों और प्रधानमंत्री मोदी संयुक्त रूप से इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेंगे। यहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल गवर्नेंस और साइबर सुरक्षा जैसे मुद्दों पर साझेदारी बढ़ाने पर जोर रहेगा। दोनों नेता भारत-फ्रांस नवाचार फोरम के तहत नवाचार, स्टार्ट-अप सहयोग, उच्च शिक्षा और अनुसंधान में संयुक्त परियोजनाओं पर ठोस फैसले भी सकते हैं।
राफेल का मेगा रक्षा सौदा होगा केंद्र
मैक्रों की इस यात्रा का सबसे बड़ा सामरिक आकर्षण 114 राफेल लड़ाकू विमानों का मेगा रक्षा सौदा हो सकता है। करीब 3.25 लाख करोड़ के इस सौदे को रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) से हाल ही में मंजूरी मिली है। दोनों नेता संयुक्त रूप से कर्नाटक के वेमगल में टाटा एयरबस की एच125 लाइट यूटिलिटी हेलिकॉप्टर (एलयूएच) की फाइनल असेंबली लाइन का उद्घाटन भी करेंगे।
अन्य मुद्दों पर भी होगी वार्ता
पीएम मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय वार्ता में रक्षा, उभरती प्रौद्योगिकी, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा, संयुक्त नौसैनिक अभ्यास व खुफिया साझेदारी, अंतरिक्ष, परमाणु ऊर्जा और वैश्विक भू-राजनीतिक मुद्दे केंद्र में रहने की उम्मीद है। दोनों देशों ने हाल के वर्षों में अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी से आगे बढ़ाकर वैश्विक साझेदारी का रूप दिया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
क्या आप जानते हैं भारत का समय दुनिया के समय से कितना अलग है? भारतीय मानक समय (IST) और ग्रीनविच मीन टाइम (GMT) के बीच के अंतर और समय गणना के रोचक तथ्यों को यहाँ विस्तार से समझें।
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को कोलकाता जैसे शहरों पर हमले की धमकी दी है। जानें राजनाथ सिंह के 'निर्णायक जवाब' और बढ़ते क्षेत्रीय तनाव की पूरी रिपोर्ट।
छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में बीती रात अचानक आए भूकंप के झटकों ने लोगों को दहशत में डाल दिया। अचानक आधी रात जमीन हिलने से लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।
पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में अब बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। बीएसएफ के जवान चुनाव में वोटिंग बूथ पर मतदाताओं के पहचान पत्र की जांच करेंगे। इतना ही नहीं, मतदान केंद्र पर जो सीसीटीवी कैमरा लगा होगा, उसका पूरा नियंत्रण भी बीएसएफ के पास रहेगा।
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के औट-लुहरी-सैंज राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर सोझा के पास जलोड़ा में टैंपो ट्रैवलर (डीएल 1वीसी-4958) खाई में लुढ़क गई। बीती देर रात हुए हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 घायल और दो लापता हैं।
रॉबर्ट वाड्रा से जुड़े शिकोहपुर लैंड डील मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रखा। जानें ईडी की चार्जशीट और 58 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग आरोपों का पूरा सच।
जानें पश्चिम बंगाल, केरल और तमिलनाडु चुनाव के लेटेस्ट अपडेट्स। ममता बनर्जी की मालदा रैली, राहुल गांधी के तीखे बयान और चुनाव आयोग की 'होम वोटिंग' सुविधा की पूरी जानकारी।
उत्तराखंड के रेलवे स्टेशन की पिट लाइन में मरम्मत कार्य के दौरान आज यानी शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। रेलगाड़ी के पीछे लगने वाला जनरेटर और गार्ड कोच अचानक बिना इंजन के ही ढलान की ओर चल पड़ा। करीब 150 मीटर दूर जाकर पटरी से उतर गया।
केरलम के मलप्पुरम जिले के वंडूर में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। यूडीएफ उम्मीदवार एपी अनिल कुमार के पक्ष में चुनाव प्रचार करने जा रहे थरूर के वाहन को अज्ञात हमलावरों ने न केवल रोका, बल्कि उनके सुरक्षाकर्मी और चालक के साथ मारपीट भी की।
महाराष्ट्र के नासिक जिले के दिंडोरी तालुका में देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया। एक मारुति एल-6 कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पानी से भरे कुएं में जा गिरी, जिसमें सवार नौ लोगों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के नौ सदस्य शामिल थे।