हरियाणा एसटीएफ ने विदेश में छिपे बैठे अपराधियों पर बड़ा प्रहार किया है। अमेरिकी एजेंसियों के सहयोग से चलाए जा रहे अभियान में दो बड़े और कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। हिमांशु भाऊ ने हिमांशु सिगरोहा के नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाया था।

दावा-17 साल की उम्र में अपराध की दुनिया में उतरा
दोनों को भारत डिपोर्ट करने की प्रक्रिया अब तेज हुई
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
हरियाणा एसटीएफ ने विदेश में छिपे बैठे अपराधियों पर बड़ा प्रहार किया है। अमेरिकी एजेंसियों के सहयोग से चलाए जा रहे अभियान में दो बड़े और कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। हिमांशु भाऊ ने हिमांशु सिगरोहा के नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाया था। वहीं नीरज फरीदपुरिया ने नीरज कौशिक के नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाया था। वह 2025 के आखिरी महीनों में पुर्तगाल से अमेरिका भी शिफ्ट हो गया था। अमेरिका की एजेंसी इमीग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट ने हिमांशु और नीरज फरीदपुरिया की जानकारी जारी की है। हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया ने फर्जी पासपोर्ट बनवाने के लिए नाम बदले थे। हरियाणा एसटीएफ के पुख्ता इनपुट्स के आधार पर यह कार्रवाई अमेरिकी एजेंसी इमिग्रेशन एंड कस्टम्स इन्फोर्समेंट और उसकी ईआरओ डिवीजन की मदद से की गई है। अब इन दोनों को भारत डिपोर्ट करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
विदेश से चला रहा था रंगदारी रैकेट
गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका के लास वेगास से दबोचा गया है। यह कई ऐसे फर्जी पासपोर्ट पर अमेरिका भाग गया था और वहां से भारत में रंगदारी रैकेट चला था। वह हांसी में जिम मालिक कपिल की हत्या समेत कई अन्य जघन्य मामलों में लंबे समय से वांछित चल रहा था। हरियाणा एसटीएफ, अमेरिकी प्रशासन और केंद्रीय एजेंसियों के संपर्क में है ताकि उसे जल्द से जल्द भारत लाकर कानून के कटघरे में खड़ा किया जा सके।
अदालत ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी
नीरज फरीदपुरिया को भी अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस पर रंगदारी, मारपीट, अवैध वसूली और संगठित अपराध के दर्जनों गंभीर मामले दर्ज हैं। उसका नाम कांग्रेस नेता विकास चौधरी की हत्या के मामले में भी सामने आया था, और एनआईए उसके ठिकानों पर छापामारी भी कर चुकी है। यह भाऊ गिरोह का सक्रिय बदमाश है। नीरज को 2012 के एक हत्या मामले में गिरफ्तार किया गया था और 2015 में अदालत ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी। 2019 में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद वह विदेश फरार हो गया था, जिसके बाद से एजेंसियां उसकी तलाश में जुटी थीं।
एसटीएफ के आंकड़े
2026 में अब तक 12 अपराधियों का डिपोर्टेशन/एक्सट्राडिशन किया जा चुका है। 2019 से अब तक कुल 25 अपराधी वापस लाए गए हैं। वर्तमान में 14 गैंगस्टर विदेशों में हिरासत में हैं।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई
अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए अब तक 51 रेड कार्नर नोटिस , 138 लुक आउट सर्कुलर, 52 इंटरपोल रेफरेंस और 76 पासपोर्ट रद करने की कार्रवाई की गई है। 2026 में एसटीएफ ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 445 अपराधियों (जिनमें 232 गैंगस्टर और 48 इनामी बदमाश शामिल हैं) को सलाखों के पीछे पहुंचाया है, जबकि एनकाउंटर में 5 गैंगस्टर ढेर किए जा चुके हैं। हरियाणा एसटीएस की इन सख्त कार्रवाइयों से साफ है कि राज्य सरकार और सुरक्षा एजेंसियां संगठित अपराध और विदेश में छिपे बैठे गैंगस्टरों के पूरे नेटवर्क को नेस्तनाबूद करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

हरियाणा एसटीएफ ने विदेश में छिपे बैठे अपराधियों पर बड़ा प्रहार किया है। अमेरिकी एजेंसियों के सहयोग से चलाए जा रहे अभियान में दो बड़े और कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। हिमांशु भाऊ ने हिमांशु सिगरोहा के नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाया था।
धार्मिक अल्पसंख्यकों संग बर्ताव को लेकर भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की तीखी आलोचना की। भारत ने कहा-पाकिस्तान अपने देश के कमजोर समुदायों की रक्षा करने में नाकाम रहा है। उल्टा भारत को धार्मिक आजादी, अल्पसंख्यकों के साथ बर्ताव को लेकर ज्ञान देने की कोशिश कर रहा है।
तिब्बत में 7 तीव्रता का भूकंप आया है। भारतीय समयानुसार बीती देर रात भूकंप के झटके महसूस हुए। इसमें 16 लोगों की मौत हो गई और 54 लोग घायल हो गए। इसका केंद्र तिब्बत की राजधानी ल्हासा से करीब 400 किलोमीटर दूर तिब्बत के नागकू क्षेत्र में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर था।
सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट और अरामको तेल ठिकाने पर हुए हमलों में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि कई घायल हुए हैं। अमेरिका ने अपने राजनयिकों को वापस बुलाया है।
कतर की राजधानी दोहा में पाकिस्तान, तुर्किये, कतर और इंडोनेशिया ने बद्र समझौते पर हस्ताक्षर किए। जानें कैसे ये चार मुस्लिम देश मिलकर हथियारों का उत्पादन और सैन्य तकनीक साझा करेंगे।
संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम की डी-कंपनी को भारत-आधारित आपराधिक समूह बताए जाने पर भारत ने कड़ा एतराज जताया है। भारत ने इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए इसे तथ्यात्मक रूप से पूरी तरह गलत बताया है।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के जामनगर स्थित रिलायंस रिफाइनरी दौरे के बाद भारत और अमेरिका के बीच ऊर्जा सुरक्षा, रणनीतिक सहयोग और व्यापार समझौते को लेकर तेज हुई हलचल की पूरी जानकारी।
स्पेसएक्स और एलन मस्क पर यूक्रेन के स्टारलिंक इंटरनेट को जानबूझकर धीमा करने के आरोप लगे हैं। राष्ट्रपति जेलेंस्की के इन आरोपों पर अमेरिका ने क्या सफाई दी है, जानें विस्तार से।
अमेरिका के 3 नवंबर को होने वाले मिडटर्म चुनावों में ट्रम्प और रिपब्लिकन पार्टी की मुश्किलें बढ़ीं। महंगाई, ईरान युद्ध और घटती लोकप्रियता के बीच क्या डेमोक्रेट्स बना पाएंगे कांग्रेस में बहुमत?
रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए व्लादिमीर पुतिन ने डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग के साथ त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन का प्रस्ताव दिया है। शेन्ज़ेन में नवंबर में हो सकती है बैठक।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह