प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार में 7217 करोड़ की परियोजनाओं की शुरुआत की। पीएम मोदी मोतिहारी में आयोजित एक कार्यक्रम में बिहार को करोड़ों की सौगात देंगे। विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया। इसके साथ ही चार अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार में 7217 करोड़ की परियोजनाओं की शुरुआत की। पीएम मोदी मोतिहारी में आयोजित एक कार्यक्रम में बिहार को करोड़ों की सौगात देंगे। विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया। इसके साथ ही चार अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 2025 में पीएम मोदी का ये पांचवां बिहार दौरा रहा। पीएम ने मोतिहारी के गांधी मैदान में एक जनसभा को भी संबोधित किया। अपने 33 मिनट के संबोधन के दौरान पीएम ने आॅपरेशन सिंदूर का जिक्र किया। साथ ही आरजेडी-कांग्रेस पर हमला भी बोला। पीएम मोदी ने कहा कि पूर्वी भारत को आगे बढ़ाने के लिए हमें बिहार को विकसित बिहार बनाना होगा। जो ताकत पश्चिम के पास होती थी, उसमें अब पूरब के देशों का दबदबा बढ़ रहा है। हमारा संकल्प है, आने वाले समय में जैसे पश्चिमी भारत में मुंबई है, वैसे ही पूरब में मोतिहारी का भी नाम हो। जैसे अवसर गुरुग्राम में हैं, वैसे ही अवसर गयाजी में भी बनें। पुणे की तरह पटना में भी औद्योगिक विकास हो। पूर्वी भारत को आगे बढ़ाने के लिए, हमें बिहार को विकसित बिहार बनाना है। पीएम ने कहा-चंपारण की धरती इतिहास में दर्ज है। इस धरती ने गांधी जी को प्रेरणा दी। ये धरती बिहार का भविष्य बनाएगी। हमें मिलकर बिहार के विकास को और गति देनी है। हमें संकल्प लेना है कि बनाएंगे नया बिहार, फिर एक बार एनडीए सरकार।

मोदी ने कहा कि पैदावार और खेती के मामले में कई जिले पिछड़े हैं। धन धान्य योजना के जरिए हम लोग इन पिछड़े जिलों को मदद देंगे। हम लोगों का पूरा फोकस पिछड़ों पर है। आज केंद्र सरकार ने जिन विकास योजनाओं की सौगात दी है, इन सारे प्रयासों का सबसे बड़ा लाभ होगा। बिहार का विकास होगा। कांग्रेस और राजद गरीबों, दलितों, पिछड़ों और वंचित वर्गों के नाम पर राजनीति करते आए हैं। लेकिन यह लोग अपने परिवार से बाहर किसी को सम्मान नहीं देते। आज इनका हाल पूरा बिहार देख रहा है। हमें बिहार को इन लोगों से दूर रखना है। यह लोग कभी बिहार का विकास कर रही नहीं सकते हैं।
आज नक्सलवाद अंतिम सांसे गिन रहा है। हमारा संकल्प है कि हम भारत को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त करके रहेंगे। साथियों यह नया भारत है। भारत दुश्मनों को सजा देने के लिए जमीन आसमान एक कर देता है। बिहार की इसी धरती से मैंने आॅपरेशन सिंदूर की घोषणा की थी। पूरी दुनिया ने भारत का सामर्थ्य देखा। अब बिहार को दुनिया भर के बाजार से जोड़ेंगे। किसानों की आय दोगुणा करना हमारा लक्ष्य है। साथियों न हम नारों तक अटकते हैं और न हम वादों तक सिमटते हैं। हम पिछड़ों और अति पिछड़ों के लिए अतिरिक्त काम कर रहे हैं। दशकों तक हमारे देश में 110 से ज्यादा देशों को पिछड़ा कहकर इसे छोड़ दिया था।
मोदी ने कहा कि देश में और बिहार में लखपति दीदी की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब तक डेढ़ करोड़ बहने पूरे देश में लखपति बन चुकी हैं। आज यहां 400 करोड़ का सामुदायिक निवेश फंड भी जारी किया गया है। यहां सीएम नीतीश कुमार ने जो जीविका दीदी योजना चलाई, उसकी खूब तारीफ हो रही है। जब बिहार आगे बढ़ेगा तो देश आगे बढ़ेगा। हमारा संकल्प है कि समृद्ध बिहार और हर नौवजानों को रोजगार। सीएम ने बिहार के नौजवानों को रोजगार और नौकरी की दिशा कि बड़ी घोषणा की। प्राइवेट कंपनी जो पहली बार नौकरी पाएगा, उसे 15 हजार दिया जाएगा। इस योजना को अगस्त से लागू की जा रही है। इसका फायदा बिहार को भी मिलेगा।
बिहार के युवाओं ने राजद और कांग्रेस का घमंड चूर कर दिया। आज बिहार में तेजी से विकास हो रहा है। सब जानते हैं कि राजद और कांग्रेस के राज में कितने गरीबों के पास पक्के घर थे। लोग अपने घरों में रंगरोहन कराने से डरते थे। उन्हें डर था कि रंगरोहन देख कहीं मकान मालिक का अपहरण न हो जाए। हमने आज देखा कि लाखों-लाख माताएं बहनें हमें आशीर्वाद दे रही हैं। याद कीजिए कि अगर आप 10 रुपए भी कमाते थे तो उसे छिपाकर रखना पड़ता था। मोदी ने बैंकों से कहा कि गरीबों के लिए आप दरवाजे कैसे नहीं खोलेंगे। इसके बाद हम लोगों ने जनधन खाते खुलवाए। बिहार में भी साढ़े तीन करोड़ से अधिक जनधन खाते खुलवाए।
पीएम ने कहा कि केंद्र और राज्य में बिहार के लिए काम करने वाली सरकार है। मैं आपको एक आंकड़ा देता हूं कि जब केंद्र में कांग्रेस और राजद की सरकार थी तो 10 साल में दो लाख करोड़ ही बिहार को मिले। यानी यह लोग 10 साल में नीतीश कुमार और बिहारवासियों से बदला ले रहे थे। जब 2014 में हमारी सरकार बनी तो हमने बदला लेने वाली उस कुव्यवस्था को समाप्त कर दिया। कांग्रेस और राजद के मुकाबले कई गुणा पैसा एनडीए सरकार ने बिहार को दिया। यह पैसा विकास परियोजनाओं के लिए काम आ रहा है। यहां के युवाओं के यह जानना जरूरी है कि बिहार किस तरह से अंधकार में डूबा हुआ था।
प्रधानमंत्री ने भीड़ में मौजूद एक शख्स की ओर इशारा करते हुए कहा-यहां एक नौजवान पूरा राम मंदिर बनाकर ले आया है। क्या भव्य काम किया है। मुझे लगता है कि वो मुझे भेंट करना चाहते हैं। मैं मेरे एसपीजी के लोगों से कहता हूं... आप नीचे उसमें अपना अता-पता लिख देना भाई। मैं चिट्ठी लिखूंगा आपको। मेरे एसपीजी के लोगों को दे देना। मेरी चिट्ठी जरूर मिलेगी आपको।
पीएम मोदी इस दौरान सिर्फ पूर्वी चंपारण के लिए 700 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। साथ ही देश के लिए 4 अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इनमें से एक ट्रेन मोतिहारी से दिल्ली के बीच चलेगी। मोदी समस्तीपुर-बछवाड़ा रेल खंड पर आॅटोमैटिक सिग्नलिंग सुविधा राष्ट्र को समर्पित किया। इसके अलावा दरभंगा-थलवाड़ा और समस्तीपुर-रामभद्रपुर रेल लाइन का दोहरीकरण, जो 580 करोड़ की दरभंगा-समस्तीपुर दोहरीकरण परियोजना का हिस्सा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।