15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट टीम के लिए डेब्यू के बेहद करीब हैं। जून में होने वाले आयरलैंड दौरे के लिए उन्हें टी-20 टीम में शामिल करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सेलेक्टर्स ने वैभव सूर्यवंशी को शॉर्टलिस्ट किया है और वह टीम में शामिल होने की दौड़ में बने हुए हैं।

सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट टीम के लिए डेब्यू के बेहद करीब हैं।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट टीम के लिए डेब्यू के बेहद करीब हैं। जून में होने वाले आयरलैंड दौरे के लिए उन्हें टी-20 टीम में शामिल करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सेलेक्टर्स ने वैभव सूर्यवंशी को शॉर्टलिस्ट किया है और वह टीम में शामिल होने की दौड़ में बने हुए हैं। यह दौरा आईपीएल-2026 के तुरंत बाद होगा, जहां भारत की संभावित सेकंड-स्ट्रिंग टीम को मौका दिया जाएगा। सेलेक्शन कमेटी युवा खिलाड़ियों को इंटरनेशनल एक्सपोजर देने के मूड में है। अगर सूर्यवंशी को मौका मिलता है, तो वह भारतीय क्रिकेट इतिहास में सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी यह रिकॉर्ड क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 16 साल 205 दिन की उम्र में डेब्यू किया था। वहीं ओवरआल रिकॉर्ड शेफाली वर्मा के नाम है, जिन्होंने 15 साल 7 महीने में भारत के लिए खेला था। सूर्यवंशी इन दोनों को पीछे छोड़ सकते हैं।
पांच मैचों में लगाई रनों की झड़ी
वैभव मौजूदा आईपीएल के 5 मैचों की 5 पारियों मे 200 रन 40 के एवरेज और 263.15 के स्ट्राइक रेट से बना चुके हैं। हालांकि वह सोमवार को हुए मुकाबले में गोल्डन डक पर आउट हो गए थे।
कई दिग्गज कर चुके सपोर्ट
आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने भी सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए कहा-इतनी कम उम्र में इतना टैलेंट मिलना दुर्लभ है। वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया में डेब्यू के हकदार हैं। वहीं पूर्व आलराउंडर इरफान पठान ने भी चयनकर्ताओं से अपील की है कि उन्हें तुरंत मौका दिया जाए। भारत और आयरलैंड के बीच दो टी-20 मैच 26 और 28 जून को खेले जाएंगे। इसके बाद टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां सीनियर खिलाड़ियों की वापसी होगी।
IPL में गदर काट चुके सूर्यवंशी
सूर्यवंशी ने IPL 2026 में अपनी बल्लेबाजी से सभी को चौंका दिया है। उन्होंने RCB के खिलाफ 26 गेंदों में 78 रन, CSK के खिलाफ 17 गेंदों में 52 रन, MI के खिलाफ 14 गेंदों में 39 रन बनाए। खास बात यह रही कि उन्होंने दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों के खिलाफ बेखौफ बल्लेबाजी की। जसप्रीत बुमराह की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ना और जोश हेजलवुड के खिलाफ आक्रामक अंदाज उनके आत्मविश्वास को दर्शाता है। सेलेक्टर्स जल्दबाजी में भी नहीं हैं, लेकिन इस टैलेंट को ज्यादा देर तक इंतजार नहीं कराना चाहते। आयरलैंड जैसी अपेक्षाकृत कमजोर टीम के खिलाफ उन्हें मौका देने की रणनीति बन रही है। इसके बाद जिम्बाब्वे दौरे के लिए भी उन्हें टीम में शामिल किया जा सकता है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
एशियाई खेलों के पांचवें दिन भारत का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। वुशु खिलाड़ी नाओरेम रोशिबिना देवी ने भारत को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं रोइंग में सतनाम सिंह और सलमान खान की जोड़ी ने ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया।
एशियन गेम्स के चौथे दिन आज भारत ने पुरुषों की स्कीट टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीत लिया है। अनंत जीत सिंह नारूका, मीराज अहमद खान और भवतेघ सिंह गिल की भारतीय टीम ने पदक अपने नाम किया। अनंत जीत ने व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई है।
भारत और जापान के बीच खेले गए रोमांचक टी20 मुकाबले में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने 2 रनों से शानदार जीत दर्ज की। अंतिम गेंद पर जापान को जीत के लिए 4 रन चाहिए थे।
आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 147 रनों से करारी शिकस्त देकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। स्मृति मंधाना और ऋचा घोष की तूफानी पारियों के दम पर भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
एशियन गेम्स की ताजा मेडल टैली सामने आ गई है। इस सूची में चीन 25 गोल्ड समेत कुल 40 पदकों के साथ पहले स्थान पर है, जबकि भारत 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल के साथ 12वें नंबर पर है।
जापान के नगोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के सोमवार को भारत ने दो नए पदक अपने नाम किए। पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम ने रजत पदक (सिल्वर) जीता, जबकि मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका तारियाल ने कांस्य पदक हासिल किया।
एशियन गेम्स महिला क्रिकेट सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 114 रनों से हराया। शेफाली वर्मा के नाबाद शतक और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारत फाइनल में पहुंचा, जहां 22 सितंबर को श्रीलंका से मुकाबला होगा।
एशियन गेम्स 2026 के पहले ही दिन भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदकों और जीत का खाता खोल दिया है। रविवार को मुकाबले शुरू होते ही भारतीय दल ने कई स्पर्धाओं में अपना दबदबा साबित किया।
इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को होने वाले भारत और वेस्टइंडीज टी-20 मैच के टिकट 25 तारीख से ऑनलाइन मिलेंगे। कीमत 1 हजार से शुरू, जोमेटो पर करें बुकिंग।
एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में भारतीय महिला टीम ने जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। श्री चरणी के 4 विकेट और शेफाली वर्मा की नाबाद 40 रनों की पारी की पूरी खबर पढ़ें।