भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन आज तेजी देखने को मिली। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। बीएसई बास्केट से एटरनल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, अडानी पोर्ट और ट्रेंट टॉप गेनर थे।

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन आज तेजी देखने को मिली।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन आज तेजी देखने को मिली। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। बीएसई बास्केट से एटरनल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, अडानी पोर्ट और ट्रेंट टॉप गेनर थे। टॉप लूजर की बात करें तो टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक रहे थे। दरअसल, आज यानी बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 885.32 अंक बढ़कर 74,953.77 पर पहुंच गया।; निफ्टी 307.65 अंक बढ़कर 23,220.05 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 20 पैसे गिरकर 93.96 पर आ गया।
उतार-चढ़ाव के संकेत
वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारतीय शेयर बाजार में सतर्क आशावाद देखने को मिल रहा है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि सकारात्मक संकेतों के बावजूद निवेशकों की नजर भू-राजनीतिक हालात पर टिकी हुई है, जिससे उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। मार्केट एक्सपर्ट अजय बग्गा ने कहा कि अगले दिन बाजार अवकाश होने के कारण निवेशकों का रुख सतर्क रहेगा और बाजार में अस्थिरता बनी रह सकती है। वैश्विक स्तर पर शांति की उम्मीदों के बीच बाजार बेहद संवेदनशील स्थिति में हैं और किसी भी बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जमीनी हालात अभी भी तेजी से बदल रहे हैं।
एशियाई बाजारों में दिखी तेजी
एशियाई बाजारों में, जापान का निक्केई 225 2.20 प्रतिशत बढ़कर 53402 पर पहुंच गया। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स 0.44 प्रतिशत बढ़कर 4883 पर पहुंच गया। हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक 0.23 प्रतिशत बढ़कर 25134 पर पहुंच गया। ताइवान का भारित सूचकांक 2.68 प्रतिशत बढ़कर 33485 पर पहुंच गया। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.60 प्रतिशत बढ़कर 5642 पर पहुंच गया। इसके विपरीत, अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जोन्स 0.18 प्रतिशत गिरकर 46124 पर, एसएंडपी 500 0.37 प्रतिशत गिरकर 6556 पर और नैस्डैक 0.84 प्रतिशत गिरकर 21761 पर बंद हुआ।
ब्रेंट क्रूड का भाव गिरा,वैश्विक बाजार में राहत
कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के संकेत दिखे, ब्रेंट क्रूड 4.78 प्रतिशत गिरकर 99 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गया, जिससे वैश्विक बाजारों को कुछ राहत मिली। कमोडिटी सेगमेंट में, सोने की कीमतों में तेजी से उछाल आया और 24 कैरेट सोने की कीमत 3.37 प्रतिशत बढ़कर 143600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। चांदी की कीमतों में भी 4.82 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 234542 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार भारत में महिला कर्जदारों का ऋण 76 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है। जानिए कैसे महिलाएं बैंकिंग और कमर्शियल लोन में आगे बढ़ रही हैं।
केंद्र सरकार ने आउटसोर्स और संविदा कर्मचारियों के लिए वेतन भुगतान के सख्त नियम जारी किए हैं। जानें मासिक, साप्ताहिक और दैनिक वेतन की नई समयसीमा और उल्लंघन पर होने वाली कार्रवाई के बारे में।
अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमति से वैश्विक तनाव कम हुआ। सोने की कीमत 1.53 लाख और चांदी 2.26 लाख के पार
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज घरेलू शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। एक तरफ सेंसेक्स गिरावट के साथ खुला। वहीं, निफ्टी ने भी नुकसान के साथ कारोबार की शुरुआत की। यही नहीं, कोल इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक जैसे शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
भारत में आज 7 मई 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल। 24 कैरेट गोल्ड ₹1,53,200 और चांदी ₹2,56,220 प्रति किलो के स्तर पर पहुंची। जानें अपने शहर का भाव।
CACP ने चीनी मिलों को संकट से उबारने के लिए इथेनॉल की कीमतें बढ़ाने और औद्योगिक उपयोग के लिए चीनी के अलग दाम तय करने की सिफारिश की है।
भारतीय शेयर बाजार में कल के बाद आज भी तेजी देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि एक दिन पहले बुधवार को सेंसेक्स 940.73 अंक (1.22 प्रतिशत) की बड़ी छलांग के साथ 77,958.52 पर और निफ्टी 298.15 अंक (1.24 प्रतिशत) उछलकर 24,330.95 पर बंद हुआ था।
होर्मुज तनाव और वैश्विक अनिश्चितता के बीच सोना ₹1.51 लाख और चांदी ₹2.50 लाख के पार। जानें क्या यह निवेश का सही समय है और कितनी सुरक्षा प्रदान करती हैं ये धातुएं।
आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत शानदार बढ़त के साथ हुई। ग्लोबल मार्केट से मिल रहे मजबूत संकेतों के बीच सेंसेक्स-निफ्टी दोनों उछले। वहीं रुपया सर्वकालिक निचले स्तर से उबरते हुए शुरूआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 19 पैसे बढ़कर 94.99 पर पहुंच गया।
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों शुरुआती कारोबार में फिसल गए। इसके अलावा, हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक 1.4% टूट गया और यूरो स्टॉक्स 50 फ्यूचर्स में भी 0.4% की गिरावट दर्ज की गई।