भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन आज की शुरुआत पॉजिटिव रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। हालांकि, बाजार खुलते ही इसमें उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन आज की शुरुआत पॉजिटिव रही।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन आज की शुरुआत पॉजिटिव रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। हालांकि, बाजार खुलते ही इसमें उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सेंसेक्स-निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर फिसल गए। दरअसल, शेयर बाजार मंगलवार को हरे निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में निफ्टी 50 84.40 अंक या 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,493.20 पर खुला, जबकि बीएसई सेंसेक्स 321.32 अंक या 0.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75,824.17 पर खुला। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 14 पैसे गिरकर 92.42 पर आ गया।
सेंसेक्स की कंपनियों का हाल
सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से, इटरनल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, टाटा स्टील, इंटरग्लोब एविएशन और भारती एयरटेल प्रमुख लाभ कमाने वाली कंपनियों में शामिल थीं। इंफोसिस, एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा और स्टेट बैंक आॅफ इंडिया सबसे पिछड़ने वाली कंपनियों में शामिल थीं।
एशियाई बाजारों में दिखी तेजी
इधर, एशियाई बाजारों में अधिकांश प्रमुख सूचकांक हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। जापान का निक्केई 225 0.29 प्रतिशत बढ़कर 53908 के स्तर पर, हांगकांग का हैंग सेंग 0.94 प्रतिशत बढ़कर 26078 के स्तर पर, ताइवान का भारित सूचकांक 1.57 प्रतिशत बढ़कर 33865 के स्तर पर और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2.63 प्रतिशत बढ़कर 5695 के स्तर पर पहुंच गया। अमेरिकी बाजारों में सभी प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। डाउ जोन्स 0.83 प्रतिशत बढ़कर 46946 के स्तर पर बंद हुआ, एसएंडपी 500 1 प्रतिशत बढ़कर 6,699.38 के स्तर पर पहुंच गया और नैस्डैक भी 1.22 प्रतिशत बढ़कर 22374 के स्तर पर पहुंच गया।
ब्रेंट क्रूड का भाव 103 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल
इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमतों में लगातार वृद्धि जारी रही और यह 2.82 प्रतिशत बढ़कर 103 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गई। सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई और पिछले सप्ताह की तुलना में 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 156653 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई और वर्तमान में यह 259160 रुपए प्रति किलोग्राम है। संस्थागत निवेश के मोर्चे पर, एफआईआई ने 9366 करोड़ की शुद्ध बिक्री दर्ज की। हालांकि, डीआईआई ने 12593 करोड़ के शुद्ध निवेश के साथ समर्थन प्रदान किया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में है। समझौते के बाद भारतीय सामानों पर प्रस्तावित 25% टैरिफ घटकर 17% हो सकता है, जिससे निर्यातकों को बड़ा लाभ मिलेगा।
27 नवंबर 2026 को घरेलू सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1,24,810 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,64,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। जानें 24, 22 और 18 कैरेट सोने के साथ प्रमुख शहरों के ताजा रेट।
भारतीय शेयर बाजार में आज गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स गिरावट के साथ काराबोर कर रहा है। निफ्टी में भी गिरावट है। मेटल शेयर्स में ज्यादा खरीदारी है। वहीं आईटी में बिकवाली। दरअसल, शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई।
26 नवंबर 2026 को भारत में सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। जानें दिल्ली, मुंबई, भोपाल और चेन्नई समेत देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट सोना और 1 किलो चांदी का ताजा भाव और बाजार का पूरा हाल।
टाटा सन्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का कार्यकाल 2032 तक बढ़ाने के फैसले पर नया मोड़ आ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा ट्रस्ट्स इस नियुक्ति के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख कर सकता है। जानें रिटायरमेंट उम्र, अगस्त के इस्तीफे और बोर्ड के भीतर की खींचतान से जुड़ी पूरी खबर।
गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सपाट रही। सेंसेक्स 83,955 और निफ्टी 25,826 के स्तर पर खुले। जानें टॉप गेनर्स, लूजर्स, FII खरीदारी और वैश्विक बाजारों का पूरा हाल।
25 नवंबर 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव देखा गया है। जानें दिल्ली, मुंबई समेत प्रमुख शहरों में 24 और 22 कैरेट सोने तथा चांदी के ताजा रेट्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल।
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति इलॉन मस्क अपनी दो दिग्गज कंपनियों स्पेसएक्स और टेस्ला का मर्जर करने जा रहे हैं। 3.2 ट्रिलियन डॉलर की इस ऑल-स्टॉक डील का ऐलान दिसंबर में हो सकता है। जानें इस महाविलय से जुड़ी हर बड़ी बात।
25 नवंबर को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार उछाल आया। सेंसेक्स करीब 2000 अंक चढ़कर 84,400 के पार और निफ्टी 550 अंक उछलकर 25,900 के स्तर पर पहुंचा। जानें तेजी के 3 बड़े कारण, एफआईआई आंकड़े और ग्लोबल मार्केट का हाल।
राष्ट्रीय राजधानी में 10 दिन की लगातार गिरावट के बाद सोने की कीमतों में 1,500 रुपये की तेजी आई है। शादी के सीजन की मांग और मजबूत वैश्विक संकेतों के चलते सोना और चांदी दोनों महंगे हुए हैं। जानें ताजा भाव और तेजी के कारण।