घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को तेजी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 256.57 अंक चढ़कर 81,594.52 पर और निफ्टी 69.3 अंक बढ़कर 24,890.40 पर आ गया। दरअसल, भारत से आने वाले सामानों पर 20-25 परसेंट टैरिफ लगाए जाने की ट्रंप की धमकी का असर शेयर बाजार में नहीं देखने को मिला।

मुंबई। स्टार समाचार वेब
घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को तेजी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 256.57 अंक चढ़कर 81,594.52 पर और निफ्टी 69.3 अंक बढ़कर 24,890.40 पर आ गया। दरअसल, भारत से आने वाले सामानों पर 20-25 परसेंट टैरिफ लगाए जाने की ट्रंप की धमकी का असर शेयर बाजार में नहीं देखने को मिला। शेयर बाजार ने आज दमदार शुरूआत की. 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 256 अंकों की उछाल के साथ 81594 पर खुला, जबकि 69 अंकों की जबरदस्त तेजी के साथ एनएसई का निफ्टी-50 24980 के लेवल पर कारोबार करता नजर आया।
आज टाटा स्टील, पावर ग्रिड कॉपोर्रेशन, इंटरग्लोब एविएशन और हुंडई मोटर कंपनी की पहली तिमाही के नतीजों पर निवेशकों की नजरें रहेंगी। इसके अलावा, भारत की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी डिपॉजिटरी कंपनी नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड का आईपीओ भी आज से खुल गया है। इश्यू का साइज 1,300 करोड़ रुपए है। कंपनी ने मंगलवार को एंकर निवेशकों से 1201 करोड़ रुपए जुटाए।

बुधवार को एशियाई बाजारों का मिला-जुला रूख देखने को मिला, क्योंकि यूएस कॉमर्स सेक्रेटरी हॉवर्ड लुटनिक ने बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से शुक्रवार को कई बड़े ट्रेडिंग पार्टनर्स पर टैरिफ लगाने की समयसीमा में और देरी नहीं की जाएगी। इस बीच, जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 0.12 परसेंट नीचे रहा, जबकि टॉपिक्स 0.1 परसेंट की बढ़त के साथ बंद हुआ। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 0.48 परसेंट और और स्मॉल-कैप कोस्डैक में 0.42 परसेंट की बढ़त दर्ज की गई। हालांकि, हांगकांग के हैंग सेंग में 0.15 परसेंट की गिरावट आई और चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.33 परसेंट की बढ़त दर्ज की गई।
अमेरिकी शेयर सूचकांकों से जुड़े वायदा में बुधवार को कारोबार के दौरान कोई बदलाव नहीं आया क्योंकि निवेशकों को ब्याज दर पर फेडरल रिजर्व के फैसले का इंतजार है और साथ ही निवेशक जून तिमाही के नतीजों का विश्लेषण करने में लगे हुए हैं। एसएंडपी 500 इंडेक्स में वायदा सौदों में 0.1 परसेंट से भी कम उछाल आया, जबकि नैस्डैक 100 वायदा ने 0.1 परसेंट की बढ़त हासिल की। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 23 अंक तक टूट गया।
दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापने वाला डॉलर सूचकांक बुधवार सुबह 0.21 परसेंट की गिरावट के साथ 98.72 पर कारोबार करता नजर आया। यह इंडेक्स छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती या कमजोरी का आकलन करता है। इस बास्केट में ब्रिटिश पाउंड, यूरो, स्वीडिश क्रोना, जापानी येन, स्विस फ्रैंक जैसी करेंसीज हैं। 30 जुलाई को रुपया 0.16 परसेंट की गिरावट के साथ डॉलर के मुकाबले 86.81 पर बंद हुआ। बुधवार सुबह कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखी गई। डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमतें 0.05 परसेंट बढ़कर 69.24 डॉलर पर कारोबार कर रही थीं, जबकि ब्रेंट क्रूड की कीमतें 0.12 परसेंट की बढ़त के साथ 72.60 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
टाटा संस के प्रस्तावित पुनर्गठन को लेकर टाटा ट्रस्ट्स में दरार आ गई है। सीनियर ट्रस्टी वेणु श्रीनिवासन और विजय सिंह ने बिना सलाह के फैसले लेने पर आपत्ति जताई है।
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को भी भारी गिरावट दर्ज की गई। सुबह प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 97.96 अंक के नुकसान के साथ 72,382.33 पर कारोबार करता दिखा। वहीं, निफ्टी 53.71 अंक लुढ़ककर 22,566.75 के स्तर पर आ गया।
अक्टूबर 2026 में सिलेंडर, हवाई ईंधन, बैंकिंग, डिजिटल पेमेंट और सरकारी योजनाओं से जुड़े बदलाव हो रहे हैं। कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से रेस्टोरेंट मालिकों का खर्च मामूली बढ़ेगा। ऐसे में वे चाय, नाश्ता महंगा कर सकते हैं। शादियों की कैटरिंग भी महंगी हो सकती है।
सोने-चांदी की कीमतों में आज लगातार दो दिन की गिरावट के बाद तेजी है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 712 रुपए बढ़कर 1,48,379 रुपए पर आ गया। इससे पहले 29 सितंबर को यह 1,47,667 रुपए पर था। वहीं, एक किलो चांदी 673 रुपए बढ़कर 2,22,273 रुपए पर आ गई है, जो मंगलवार को 2,21,600 रुपए पर थी।
एपल ने भारत में अपनी डिजिटल पेमेंट सर्विस 'एपल पे' को लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही आईफोन और एपल वॉच यूजर्स के लिए कार्डलेस और कॉन्टैक्टलेस पेमेंट का नया ऑप्शन भी अवेलेबल हो गया है। एपल की इस सर्विस के लिए एक्सिस बैंक पहला पार्टनर बना है।
आज भारतीय शेयर बाजार में मिलाजुला रुख देखने को मिला। सेंसेक्स में मामूली वृद्धि दर्ज हुई, जबकि निफ्टी गिरावट के साथ 22,700 के नीचे बंद हुआ। दो दिन की बिकवाली के बाद कुछ क्षेत्रों में सुधार दिखा, लेकिन विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली ने बाजार को प्रभावित किया।
भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह की शुरुआत कमजोर रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 600 से अधिक अंक टूट गया। निफ्टी भी 22,600 के महत्वपूर्ण स्तर से नीचे फिसल गया। सुबह 10:02 बजे सेंसेक्स 616.08 अंक यानी 0.84 फीसदी गिरकर 72,155.64 अंक पर कारोबार कर रहा था।
देशभर के बैंक उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। इस सप्ताह सभी बैंक आम दिनों की तरह खुले रहेंगे और कामकाज सुचारू रूप से चलेगा। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल को टालने का फैसला किया है।
सोमवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बुरी तरह गिरे। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और भू-राजनीतिक अनिश्चितताएं बाजार पर हावी रहीं। एशियाई बाजारों में कमजोर रुख ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया।
गर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आज रविवार को भले ही बैंक की शाखाएं खुली हुई हैं और कामकाज चल रहा है, लेकिन आने वाले हफ्ते में बैंकिंग सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहने वाली हैं। आम ग्राहकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है और करोड़ों रुपए का वित्तीय लेनदेन अटकने की संभावना है।