एक दिन की छुट्टी के बाद घरेलू शेयर बाजार में आज कारोबारी सत्र की शुरुआत हरे निशान पर हुई। सेंसेक्स में 1,350 अंक से अधिक की तेजी देखी गई। वहीं निफ्टी 24,200 के पार पहुंचने में सफल रहा।

आज कारोबारी सत्र की शुरुआत हरे निशान पर हुई।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
एक दिन की छुट्टी के बाद घरेलू शेयर बाजार में आज कारोबारी सत्र की शुरुआत हरे निशान पर हुई। सेंसेक्स में 1,350 अंक से अधिक की तेजी देखी गई। वहीं निफ्टी 24,200 के पार पहुंचने में सफल रहा। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स 78,270.42 के स्तर तक गया। वहीं, निफ्टी भी 24,280.90 के ऊच्च स्तर तक पहुंच गया। बैंक और रियल्टी इंडेक्स में 2 प्रतिशत का उछाल दिखा। ईरान-अमेरिका के बीच शांति वार्ता की नई उम्मीदों समेत कई अन्य कारकों ने बाजार में बढ़त को बढ़ावा दिया।
शेयर बाजार में तेजी की तीन वजह
पहली: अमेरिका और ईरान के बीच दोबारा बातचीत शुरू होने की खबरों से ग्लोबल मार्केट में पॉजिटिव माहौल है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।
दूसरी: ब्रेंट क्रूड के दाम गिरकर $100 प्रति बैरल के नीचे आ गए हैं, जो भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बड़ी राहत है।
तीसरी: अमेरिकी बाजार के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने और एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख की वजह से घरेलू बाजार में चौतरफा खरीदारी हो रही है।
एशियन मार्केट में तेजी
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| कोस्पी (साउथ कोरिया) | 6155 | 180 | 3.14% |
| निक्केई (जापान) | 58163 | 285 | 0.49% |
| हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) | 26094 | 246 | 0.82% |
14 अप्रैल को अमेरिकी मार्केट में तेजी रही
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| डाउ जोन्स | 48536 | 318 | 0.66% |
| नैस्डैक | 23639 | 455 | 1.96% |
| S&P 500 | 6967 | 81 | 1.18% |
सेंसेक्स फिर 78000 के पार
शेयर मार्केट में कारोबार की शुरुआत के साथ ही बीएसई का सेंसेक्स इंडेक्स अपने पिछले बंद 76,847 की तुलना में 1100 अंक की तेजी के साथ 77,981 पर ओपन हुआ। खुलने के साथ ही इसकी रफ्तार और भी तेज होती गई और ये कुछ ही मिनटों में 1300 अंक के आस-पास की छलांग लगाकर फिर से 78000 के स्तर को पार कर गया।
Nifty में भी धुआंधार तेजी
न सिर्फ सेंसेक्स, बल्कि एनएसई का निफ्टी इंडेक्स भी बुधवार को धुरंधर बना नजर आया और खुलने के साथ ही तगड़ी छलांग लगा दी। NSE Nifty अपने पिछले बंद 23,842 की तुलना में चढ़कर 24,163 के लेवल पर ओपन हुआ और फिर कुछ दी देर में सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए 24,280 के लेवल पर कारोबार करता नजर आने लगा।
खुलने के साथ रॉकेट बने ये शेयर
शेयर बाजार में आई इस जोरदार तेजी के बीच सबसे ज्यादा भागने वाले शेयरों की बात करें, तो बीएसई लार्जकैप कैटेगरी में शामिल IndiGo Share (5.10%), LT Share (2.90%), Eternal Share (2.65%), TCS Share (2.60%), Infosys Share (2.55%), Adani Ports Share (2.40%) की तेजी लेकर ट्रेड कर रहे थे। मिडकैप कैटेगरी में देखें, तो HP Share (4.50%), Suzlon Share (4.40%), GMR Airport Share (4%), IDFC First Bank (2.60%), Dixon Share (2.55%) की रफ्तार के साथ कारोबार कर रहा था। वहीं स्मॉलकैप कैटेगरी में मौजूद Reliance Power Share (8.85%), Cyint Share (7.10%) और Hidustan Copper Share (6.50%) उछलकर ट्रेड कर रहा था।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
आज यानी जून महीने के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार ने शानदार शुरुआत की है। अमेरिकी बाजारों में पिछले कारोबारी सत्र की मजबूती और एशियाई बाजारों में तेजी का सकारात्मक असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिला।
आज यानी 1 जून-2026 से केंद्र सरकार कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। कुछ में तो राहत दी है, लेकिन कुछ जगह जनता को अपनी जेब ढीली करनी पडेगी। कॉमर्शियल सिलेंडर सोमवार से 53.50 रुपए तक महंगा हो गया है। 5 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 11 रुपए का इजाफा किया गया है।
घरेलू रसोई गैस के इस्तेमाल और सब्सिडी के दुरुपयोग को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा और सख्त विधिक फैसला लिया है। सरकार ने गैस कंट्रोल आर्डर में बड़ा संशोधन करते हुए साफ कर दिया है कि अब देश के किसी भी एक घर में केवल एक ही एलपीजी कनेक्शन वैध माना जाएगा।
केंद्र सरकार ने किसानों और राज्यों के विरोध के बाद गन्ना (नियंत्रण) आदेश, 2026 के मसौदे को वापस ले लिया है। खांडसारी और एथनॉल नियमों की समीक्षा अब नए सिरे से होगी। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
MGL CNG PNG Prices Hike: मुंबई और आसपास के इलाकों में CNG के दाम 2 रुपये प्रति किलो और PNG के दाम 50 पैसे प्रति यूनिट बढ़ गए हैं। जानें मुंबई में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की नई दरें।
आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम होने की खबरों से वैश्विक बाजार में तेजी आई है, जिसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने के मिला। इस दौरान रुपया डॉलर के मुकाबले पांच पैसे बढ़कर 95.53 पर पहुंच गया। सेंसेक्स 78.34 (0.10 फीसदी) अंकों की बढ़त के साथ 75,946.14 के स्तर पर पहुंच गया।
महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें ₹1/किलो से नीचे गिरने के बाद सीएम देवेंद्र फडणवीस ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। अब NAFED और NCCF सीधे किसानों से 10 लाख टन तक प्याज खरीदेंगे और निर्यात पर कोई बैन नहीं लगेगा। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और घरेलू मांग में कमी के चलते सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है। MCX पर सोना और चांदी दोनों धड़ाम हुए हैं। जानिए दिल्ली, मुंबई सहित प्रमुख शहरों के ताजा भाव।
अगर आप भी अक्सर ट्रेन से सफर करते हैं, तो यह खबर आपके काम की है। भारतीय रेलवे के यात्रियों को खान-पान के मामले में एक बड़ा झटका लगा है।
आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत ज्यादा दमदार नहीं रही। सुबह बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी हल्की बढ़त और गिरावट के बीच झूलते नजर आए। पूरे बाजार में ऐसा माहौल दिखा जैसे निवेशक अभी बड़े दांव लगाने से बच रहे हों।