हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। वहीं पिछले दिन मंगलवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1068.74 अंक गिरकर 82,225.92 अंक पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई निफ्टी 288.35 अंक गिरकर 25,424.65 अंक पर बंद हुआ था।
By: Arvind Mishra
Feb 25, 202611:20 AM
मुंबई। स्टार समाचार वेब
हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। वहीं पिछले दिन मंगलवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1068.74 अंक गिरकर 82,225.92 अंक पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई निफ्टी 288.35 अंक गिरकर 25,424.65 अंक पर बंद हुआ था। इधर, सुबह के कारोबार में एशियाई शेयरों में अधिकतर तेजी देखी गई, जापान का बेंचमार्क रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। दरअसल, भारतीय शेयर मार्केट में आज यानी बुधवार को कारोबार की शुरुआत पॉजिटिव रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए।
सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 304.20 अंक या 0.37 प्रतिशत उछल गया। दिन की शुरुआत सेंसेक्स ने 82,530.12 के लेवल पर की है। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 में भी तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी 50 87.95 अंक या 0.35 फीसदी उछलकर 25,512.60 के लेवल पर ओपन हुआ था। सुबह सेंसेक्स 485 अंक की तेजी के साथ 82,711 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 50 138 अंक उछल गई थी और 25,563 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी।
एशियाई मार्केट में तेजी के साथ कारोबार
जापान का निक्केई इंडेक्स 1.44 फीसदी चढ़कर 58,145 पर कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2.19 फीसदी चढ़कर 6,100 पर पहुंच गया है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.81 फीसदी चढ़कर 26,805 पर ट्रेड कर रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.19 फीसदी चढ़कर 4,166 पर है।
अमेरिकी बाजार में रही गिरावट
डाउ जोन्स 370 अंक (0.76 फीसदी) चढ़कर 49,174 पर बंद हुआ। टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 1.04 फीसदी चढ़कर 22,863 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 52 अंक (0.77 फीसदी) चढ़कर 6,890 पर बंद हुआ।
विदेशी निवेशकों ने शेयर खरीदे
विदेशी निवेशकों ने 102 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 3,161 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। इस महीने यानी फरवरी में अब तक विदेशी निवेशकों ने 1,370 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं। इस दौरान डीआईआईएस ने 15,980 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। जनवरी 2026 में एफआईआईएस ने कुल 41,435 करोड़ के शेयर्स बेचे थे। इस दौरान डीआईआईएस ने ?69,220 करोड़ के शेयर खरीदे थे।