हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को घरेलू बाजार हरे निशान पर खुला। भारतीय शेयर बाजार बुधवार को मामूली बढ़त के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 10.51 अंक या 0.01 प्रतिशत बढ़कर 83,461.47 अंक पर आ गया।

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को घरेलू बाजार हरे निशान पर खुला।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को घरेलू बाजार हरे निशान पर खुला। भारतीय शेयर बाजार बुधवार को मामूली बढ़त के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 10.51 अंक या 0.01 प्रतिशत बढ़कर 83,461.47 अंक पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 0.25 अंक बढ़कर 25,725.65 अंक पर आ गया। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 5 पैसे बढ़कर 90.67 पर पहुंच गया। आईटी और सेवा क्षेत्र के शेयरों में आई गिरावट के चलते इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने नकारात्मक स्तर पर कारोबार शुरू किया। मंदी के साथ शुरुआत के बाद, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 247.92 अंक या 0.30 प्रतिशत और गिरकर 83,203.04 पर आ गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 70.25 अंक या 0.27 प्रतिशत गिरकर 25,655.15 पर आ गया।
सेंसेक्स की कंपनियों का हाल
सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में इंफोसिस, टेक महिंद्रा, अदानी पोर्ट्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एटर्नल, मारुति सुजुकी इंडिया, एशियन पेंट्स, ट्रेंट, एचडीएफसी बैंक, इंडिगो, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक प्रमुख रूप से पिछड़ गए। दूसरी ओर, आईटीसी, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, स्टेट बैंक आॅफ इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मास्युटिकल और बजाज फाइनेंस लाभ कमाने वाले शेयरों में शामिल थे।
आईटी शेयरों में दिखी अस्थिरता
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि आईटी क्षेत्र से जुड़ी खबरों के चलते आईटी शेयरों में अस्थिरता जारी रह सकती है। कुल मिलाकर, आईटी शेयर कमजोर बने रह सकते हैं क्योंकि इस क्षेत्र को लेकर अनिश्चितता बहुत अधिक है और बड़े संस्थागत निवेशक आईटी शेयरों में तब तक बड़ा निवेश नहीं करेंगे, जब तक कि वैल्यूएशन आकर्षक न हो जाए। आईटी क्षेत्र से हटकर बैंकिंग और वित्तीय, आटोमोबाइल, दूरसंचार, फार्मास्यूटिकल्स आदि जैसे अन्य क्षेत्रों की ओर रुझान हो सकता है, जहां मुनाफे की संभावना है।
एशियाई बाजारों में दिखी तेजी
एशियाई बाजारों में, जापान का निक्केई 225 बेंचमार्क 1 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। चंद्र नव वर्ष की छुट्टियों के कारण चीन, हांगकांग और दक्षिण कोरिया के बाजार बंद रहे। मंगलवार को रात भर के कारोबार में अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी देखी गई। वहीं वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.22 प्रतिशत बढ़कर 67.59 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 995.21 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 187.04 करोड़ के शेयर खरीदे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
स्मार्टफोन की दुनिया में फोल्डेबल फोन कभी महज एक महंगा प्रयोग माने जाते थे, लेकिन अब यह प्रीमियम मोबाइल बाजार का अहम हिस्सा बन चुके हैं। इस बदलाव में सैमसंग की भूमिका सबसे बड़ी रही है। यानी जिस बाजार को सैमसंग ने कई साल तक तैयार किया, वहां अब एपल सीधे प्रीमियम सेगमेंट में मुकाबले के लिए उतरने वाला है।
भारतीय शेयर बाजार आज कारोबारी सत्र में लाल निशान में खुला। सेंसेक्स 533 अंक या 0.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,044 और निफ्टी 135 अंक या 0.57 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,498 पर था। शुरुआती कारोबार में बाजार पर दबाव बनाने का काम आईटी और सर्विसेज सेक्टर ने किया।
भारतीय शेयर बाजार में आज भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 400 अंक लुढ़क गया। निफ्टी भी 23,700 के महत्वपूर्ण स्तर से नीचे आ गया। अडानी एंटरप्राइजेज और एक्सिस बैंक सबसे ज्यादा नुकसान वाले शेयरों में रहे। दरअसल, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें बाजार पर दबाव डाल रही हैं।
सोना-चांदी की कीमतों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को खुलने के साथ ही गिरावट देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड-सिल्वर के वायदा भाव बीते सप्ताह की गिरावट जारी रही और दोनों कीमती धातुएं सस्ती हो गईं।
भारतीय शेयर बाजार में आज से प्री-ओपन आक्शन सेशन के नियमों में बड़ा बदलाव लागू हो गया है। एनएसई द्वारा शुरू किए गए इस नए सिस्टम का मुख्य उद्देश्य शुरूआती कीमतों के निर्धारण को अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाना है। इसके साथ ही, अंतिम क्षणों में होने वाले भारी उतार-चढ़ाव को भी कम किया जा सकेगा।
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का कार्यकाल फरवरी 2027 में समाप्त हो रहा है। जानिए टाटा समूह के अगले चेयरमैन की रेस में सबसे आगे चल रहे टी.वी. नरेंद्रन, सौरभ अग्रवाल और आशीष चौहान का पूरा प्रोफाइल।
CBI ने जी ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा और अन्य के खिलाफ LIC हाउसिंग फाइनेंस से ₹1,322 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में FIR दर्ज की है। जानिए क्या है पूरा मामला और फर्जी नेटवर्थ सर्टिफिकेट का विवाद।
भारतीय शेयर बाजार में जन्माष्टमी के दिन शुक्रवार को एक बार फिर मजबूत शुरुआत देखने को मिली। प्रमुख सूचकांकों में आज बड़ा अंतर दर्ज किया गया। सेंसेक्स में 550 अंक से अधिक का उछाल आया, जबकि निफ्टी ने मामूली बढ़त के साथ 23,950 का स्तर पार किया।
देश के रिटेल बाजार में चीनी की कीमतों में हल्की नरमी देखने को मिली है। पिछले एक हफ्ते में चीनी का औसत रिटेल भाव 3.85 फीसदी घटकर 62.57 रुपए प्रति किलो पर आ गया है, जो एक हफ्ते पहले 65.08 रुपए प्रति किलो था।
3 सितंबर को सोने और चांदी के दामों में जबरदस्त बढ़त दर्ज की गई है। जानिए 24 कैरेट सोने और चांदी के ताजा भाव, सालभर का ट्रेंड और ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।