भारतीय क्रिकेट के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से दुनिया भर में छाए हुए हैं, लेकिन इस बार वह अपने खेल के साथ-साथ एक बेहद प्यारे और पारिवारिक वाकये को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, यह वाकया न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के बाद का है।

वीडियो वायरल: न्यूजीलैंड में वैभव सूर्यवंशी को महिला फैन की खास सलाह

वेलिंगटन। स्टार समाचार वेब
भारतीय क्रिकेट के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से दुनिया भर में छाए हुए हैं, लेकिन इस बार वह अपने खेल के साथ-साथ एक बेहद प्यारे और पारिवारिक वाकये को लेकर सुर्खियों में हैं। न्यूजीलैंड दौरे पर भारत की एक शानदार जीत के बाद, वहां मौजूद एक महिला प्रशंसक ने युवा क्रिकेटर को अपने छोटे भाई या बेटे की तरह सेहत का ख्याल रखने की सलाह दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, यह वाकया न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के बाद का है। मैच के ठीक बाद जब वैभव सूर्यवंशी मैदान पर प्रशंसकों से मिल रहे थे, तब उत्तर प्रदेश के बलिया की ही रहने वाली एक महिला ने उन्हें ठंडे मौसम के मद्देनजर खास सलाह दी। वायरल वीडियो में महिला को बेहद अपनेपन के साथ यह कहते हुए सुना जा सकता है... हेलो वैभव! हम लोग भी बलिया से हैं, ठीक हो, गर्म पानी पियो, ठंडा पानी मत पीना, क्योंकि यहां पर ठंड है अभी।
लगाव और फिक्र ने लोगों का जीता दिल
विदेश की धरती पर अपने ही देश और गृह जिले के एक युवा खिलाड़ी के प्रति इस तरह की लगाव और फिक्र ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है। वैभव ने भी पूरी विनम्रता और मुस्कान के साथ उनकी बात सुनी। यह पल इस बात की बानगी है कि मैदान पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले खिलाड़ियों के साथ फैंस कितना गहरा भावनात्मक जुड़ाव महसूस करते हैं।
वैभव ने मैदान पर भी मचाया धमाल
यह दिल छू लेने वाला पल उस मुकाबले के तुरंत बाद सामने आया, जिसमें 15 वर्षीय वैभव ने अपनी विस्फोटक पारी से भारत की जीत की मजबूत नींव रखी थी। अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे वैभव ने महज 19 गेंदों में 45 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 4 शानदार चौके और 4 गगनचुंबी छक्के शामिल थे।
वैभव ने की आक्रामक शुरुआत
वैभव सूर्यवंशी की इस आक्रामक शुरुआत ने कीवी गेंदबाजों पर शुरुआत से ही दबाव बना दिया। मैच में अभिषेक शर्मा ने भी शतकीय पारी (38 गेंदों में 113 रन) खेलते हुए कोहराम मचाया और भारतीय टीम ने 199 रनों के लक्ष्य को मात्र 13.2 ओवरों में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड में खेला जा रहा दूसरा वनडे मैच बारिश की वजह से रोक दिया गया है। जीत के लिए 135 रन के टारगेट का पीछा कर रही भारतीय टीम 26 ओवर में 7 विकेट पर 113 रन बना चुकी है। अगर यहां से आगे खेल नहीं होता है तो भारत यह मैच जीत जाएगा।
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी। दिलचस्प बात यह है कि ठीक 13 साल पहले यानी 6 नवंबर 2013 को ही उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट फॉर्मेट में पदार्पण किया था।
न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 मैच में भारत को 260 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य मिला। जवाब में भारतीय टीम 172 रन पर सिमट गई। पढ़ें मैच की विस्तृत और रोमांचक रिपोर्ट।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले की पूरी जानकारी। जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच, प्लेइंग 11, समय और प्रसारण से जुड़ी सभी डिटेल्स।
बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच ढाका में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में दूसरे दिन मेजबान टीम की पारी 272 रन पर सिमट गई। एक समय बांग्लादेश की टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी, लेकिन वेस्टइंडीज के स्पिन गेंदबाज जोमेल वॉरिकन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पूरी बाजी पलट दी।
एशियन पैरा गेम्स में भारत के लिए 3 स्वर्ण पदक जीतने वाले 42 वर्षीय पैरा-एथलीट नीरज यादव की दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।
भारतीय क्रिकेट के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से दुनिया भर में छाए हुए हैं, लेकिन इस बार वह अपने खेल के साथ-साथ एक बेहद प्यारे और पारिवारिक वाकये को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, यह वाकया न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के बाद का है।
भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। अभिषेक शर्मा के रिकॉर्ड शतक के दम पर भारत ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी-20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला वेलिंगटन में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। शुरुआती दोनों मैच जीतकर टीम इंडिया 2-0 से आगे है। भारतीय टीम बिना बदलाव के साथ उतरी है।
पुणे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 113 रन से हराकर 3 मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम की। मिचेल सैंटनर के 13 विकेटों के दम पर कीवी टीम ने भारत में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रचा।