5 अक्टूबर रविवार की दोपहर मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के रामपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। राजस्थान स्थित कैलादेवी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई और 18 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

रामपुरकलां गांव निवासी संदीप धाकड़ के ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर लगभग 20 से 25 लोग शनिवार को करौली, राजस्थान स्थित कैलादेवी के दर्शन के लिए गए थे। रविवार दोपहर वे सभी उसी ट्रॉली से वापस रामपुर लौट रहे थे। रामपुर गांव से ठीक पहले बामसोली गांव के पास अचानक चालक का संतुलन बिगड़ने से ट्रॉली सड़क पर पलट गई।
हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। चूंकि दुर्घटना बामसोली गांव के पास हुई, इसलिए तुरंत ग्रामीण इकट्ठा हुए और बिना देर किए बचाव कार्य शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने अपने निजी वाहनों से सभी घायलों को तुरंत सबलगढ़ अस्पताल पहुंचाया।
दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में ट्रॉली में सवार तुलसी पत्नी संदीप धाकड़ (28 वर्ष) और संजना पुत्री महेंद्र धाकड़ (11 साल) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 18 महिला, पुरुष और बच्चे घायल हुए। बताया जा रहा है कि मृतक और घायल सभी एक ही परिवार से संबंधित हैं।
सबलगढ़ अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद, गंभीर रूप से घायल उर्मिला जादौन (55 साल) और नीतू धाकड़ (35 साल) को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाकी 16 घायलों का इलाज सबलगढ़ अस्पताल में जारी है, जिनमें प्रीति (17), अंजली (15), मिथलेश, सावित्री (60), लक्ष्मीनारायण (45), ममता (40), महेंद्र (34), सोनम (14), ज्योति (30), मंजू (35), राजेंद्र (35), जगदीश (43), पंकज (9 माह), शिवानी (24), और कमलेश (45) शामिल हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोडर मशीन की मदद से पलटी हुई ट्रॉली को सीधा कराया गया
इतने बड़े हादसे की जानकारी मिलते ही बीएमओ डॉ. राजेश ने पूरे मेडिकल स्टाफ को सबलगढ़ अस्पताल बुला लिया। इसी बीच, सिविल अस्पताल सबलगढ़ से हाल ही में सेवानिवृत्त हुए डॉ. एमपी गुप्ता को जब इस हादसे के बारे में पता चला, तो वह भी तुरंत अस्पताल पहुँचे और घायलों के उपचार कार्य में जुट गए। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की कमी न हो और घायलों को समुचित इलाज मिल सके, इसलिए उन्होंने मानवता के नाते यह कदम उठाया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।