आईपीएल-2026 फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हार झेलने के बाद गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को एक बड़े सुरक्षा खतरे का सामना करना पड़ा। नरेंद्र मोदी स्टेडियम से होटल लौटते समय टीम की बस में शॉर्ट सर्किट हो गया, जिसके कारण वाहन बीच रास्ते में खराब हो गया।

सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला
कोई घायल नहीं हुआ, पर खिलाड़ी घंटेभर सड़क पर फंसे रहे
अहमदाबाद। स्टार समाचार वेब
आईपीएल-2026 फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हार झेलने के बाद गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को एक बड़े सुरक्षा खतरे का सामना करना पड़ा। नरेंद्र मोदी स्टेडियम से होटल लौटते समय टीम की बस में शॉर्ट सर्किट हो गया, जिसके कारण वाहन बीच रास्ते में खराब हो गया। बस के अंदर धुआं फैलने लगा, जिसके बाद खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई भी खिलाड़ी या स्टाफ सदस्य घायल नहीं हुआ। यह घटना रात उस समय हुई जब गुजरात टाइटंस की टीम बस अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम से होटल की ओर जा रही थी। रास्ते में बस में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके कारण बस में आग लग गई और चारों तरफ धुआं फैल गया। हालात बिगड़ने से पहले ही खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, आग लगने के बाद टीम के सदस्य करीब एक घंटे तक सड़क पर फंसे रहे और इंतजार करते रहे, जिसके बाद उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई और खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को होटल पहुंचाया गया।
बड़ा हादसा टला
आग लगने की घटना गंभीर थी, लेकिन समय रहते सभी खिलाड़ियों को बाहर निकाल लेने के कारण बड़ा हादसा टल गया। दावा किया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। घटना के बाद संबंधित अधिकारियों ने बस की जांच शुरू कर दी। यह हादसा ऐसे समय में हुआ जब गुजरात टाइटंस पहले ही फाइनल में हार से निराश थी। टीम को आरसीबी के खिलाफ खिताबी मुकाबले में पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
लगातार यात्रा से भी जूझ रही थी टीम
फाइनल से पहले गुजरात टाइटंस का कार्यक्रम भी काफी व्यस्त रहा। टीम ने 29 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ क्वालिफायर-2 मुकाबला खेलने के लिए धर्मशाला से मुल्लांपुर तक लंबी यात्रा की थी। इसके बाद 30 मई को अहमदाबाद लौटने का कार्यक्रम खराब मौसम के कारण प्रभावित हुआ और टीम निर्धारित समय से काफी देर बाद अपने घरेलू बेस पहुंच सकी।
यह भी पढ़िए....
आईपीएल: बेंगलुरु लगातार दूसरी बार चैंपियन
आईपीएल प्लेऑफ में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, शुभमन गिल के नाम है टॉप स्कोर; देखें लिस्ट


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने रेप और प्रताड़ना के मामले में IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। अदालत ने पुलिस को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त करने को कहा है।
स्पेन ने डेढ़ दशक के बाद फुटबॉल वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया। टीम ने न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में 2022 की चैंपियन अर्जेंटीना को 1-0 से हराया। स्पेन के लिए एक्स्ट्रा टाइम में फेरन टोरेस ने गोल किया। इसी के साथ स्पेन ने 2010 के बाद दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की।
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने जापान ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट में विमेंस सिंगल्स खिताब जीत लिया है। आज (रविवार) को खेले गए खिताबी मुकाबले में पीवी सिंधु ने जापान की अकाने यामागुची को सीधे गेमों में 21-17, 21-17 से हराया।
FIFA वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। मेसी के शानदार खेल और अंतिम क्षणों के गोल की पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
2027 पुरुष वनडे विश्व कप के नए फॉर्मेट को समझें। आईसीसी ने 14 टीमों के साथ सुपर सीरीज और सुपर-7 जैसे बदलाव क्यों किए? जानिए टूर्नामेंट का पूरा स्ट्रक्चर और शेड्यूल।
लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर इतिहास रचा गया। ऐसा इतिहास जिसने नई रिकॉर्डबुक की शुरुआत की है। ये इतिहास रचा हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने। टीम इंडिया ने 142 साल बाद इस मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड महिला टीम को 270 रनों से हरा दिया।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 270 रनों से करारी शिकस्त दी। यास्तिका भाटिया का शतक और स्नेह राणा की गेंदबाजी रही जीत की कुंजी।
भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को बर्मिंघम में खेला जाएगा। शुभमन गिल की कप्तानी में रोहित-कोहली की वापसी से टीम इंडिया मजबूत। मैच का समय, लाइव प्रसारण और टीम की पूरी जानकारी यहाँ देखें।
चेन्नई सुपर किंग्स और उनके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने आपसी सहमति से एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया है। फ्रेंचाइजी प्रबंधन और फ्लेमिंग के बीच हुई चर्चा के बाद यह निर्णय किया गया है। फ्लेमिंग लंबे समय से सीएसके के मुख्य कोच के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।
बीसीसीआई ने इंग्लैंड वनडे और जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए टीम में किया बदलाव। हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को मिला मौका। देखें संशोधित टीम और शेड्यूल।