भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के तीसरे कारोबारी सेशन और 2025 के अंतिम दिन कारोबार की शुरुआत पॉजिटिव रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। इससे निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई।

2025 के अंतिम दिन कारोबार की शुरुआत पॉजिटिव रही।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के तीसरे कारोबारी सेशन और 2025 के अंतिम दिन कारोबार की शुरुआत पॉजिटिव रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। इससे निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। दरअसल, भारतीय शेयर बाजार में पिछले कई दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला बुधवार को थम गया। साल 2025 के अंतिम कारोबारी दिन के शुरुआती सत्र में बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ कारोबार करते देखे गए। घरेलू संस्थागत निवेशकों की ओर से निरंतर हो रही खरीदारी ने बाजार को सहारा दिया है, जिससे निवेशकों की धारणा में सकारात्मक बदलाव आया है।
प्रमुख सूचकांकों पर एक नजर
सेंसेक्स पिछले पांच दिनों की गिरावट के बाद शुरुआती कारोबार में 254.38 अंक चढ़कर 84,929.46 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 भी चार दिनों की लगातार गिरावट के बाद 89.15 अंकों की बढ़त के साथ 26,028 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। यह रिकवरी मुख्य रूप से स्थानीय निवेशकों के भरोसे और साल के अंत में पोर्टफोलियो रीबैलेंसिंग के कारण देखी जा रही है।

जाने कौन से शेयर आगे, कौन पीछे
सेंसेक्स की 30 प्रमुख कंपनियों में से टाटा स्टील, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाइटन, एक्सिस बैंक, अदाणी पोर्ट्स और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज की गई। इन शेयरों में खरीदारी के चलते बाजार को शुरूआती बढ़त बनाए रखने में मदद मिली। इसके विपरीत, कुछ प्रमुख कंपनियों पर दबाव भी देखा गया। बजाज फिनसर्व, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, महिंद्रा एंड महिंद्रा और इंफोसिस जैसी दिग्गज कंपनियां गिरावट के साथ लैगार्ड्स की सूची में शामिल रहीं। आईटी और आटो सेक्टर के कुछ शेयरों में मुनाफावसूली का असर शुरूआती सत्र में स्पष्ट दिखा।
निवेशकों का रुख बिकवाली
एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों का रुख अभी भी बिकवाली का बना हुआ है। विदेशी निवेशकों ने 3,844.02 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 6,159.81 करोड़ रुपए की बड़ी खरीदारी करके बाजार को टूटने से बचा लिया और इस रिकवरी की नींव रखी।
महंगाई के मोर्चे पर राहत मिलने की उम्मीद
वैश्विक संकेतों की बात करें तो एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला रुख रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी, शंघाई का ररए कंपोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। इससे पहले मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.10 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 61.27 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। कच्चे तेल की स्थिर कीमतों से भारतीय अर्थव्यवस्था को महंगाई के मोर्चे पर राहत मिलने की उम्मीद है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारतीय शेयर बाजार के लिए विदेशों से रेड सिग्नल मिल रहे थे और जिसका डर था वही हुआ। आज खुलते के साथ ही शेयर मार्केट औंधे मुंह गिर गया। इस बड़ी गिरावट के बीच पावर ग्रिड, टाटा स्टील, मारुति, एचडीएफसी बैंक, अडानी पोर्ट्स और टाइटन जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयर बिखरे हुए दिखाई दिए।
अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने बिहार में 50,000 से 60,000 करोड़ रुपये के बड़े निवेश का एलान किया है। भागलपुर के पीरपैंती में पावर प्रोजेक्ट और सारण में आई हॉस्पिटल का उद्घाटन। पढ़ें पूरी खबर।
दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दाम आज एक बार फिर एक रुपए प्रति किलो बढ़ा दिए गए। इससे पहले गैस कंपनियों ने शुक्रवार को सीएनजी की कीमतें दो रुपए प्रति किलो बढ़ा दी थी। पिछले तीन दिन में सीएनजी तीन रुपए महंगी हुई है।
भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकार ने तेल कंपनियों के लिए नियमों में बदलाव किया है। सरकार ने पेट्रोल एक्सपोर्ट पर तीन रुपए प्रति लीटर का विंडफॉल टैक्स लगा दिया है। इसके साथ ही डीजल और जेट फ्यूल पर टैक्स घटाया है।
अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (SEC) ने गौतम अदाणी और सागर अदाणी के खिलाफ चल रहे मुकदमे के निपटारे पर सहमति दी है।
भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के आखिर कारोबारी दिन शुक्रवार की शुरुआत पॉजिटिव रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। इससे पहले मार्केट में गुरुवार के कारोबारी दिन जोरदार तेजी देखने को मिली थी।
हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन आज घरेलू शेयर बाजार में राहत की किरण नजर आ रही है। बीते कुछ दिनों से बिकवाली का दबाव झेल रहे बाजार के प्रमुख सूचकांक हरे निशान पर कारोबर करते दिख रहे हैं। हालांकि, शुरुआती कारोबार में बढ़त के बाद बेंचमार्क सूचकांकों पर बिकवाली का जोर दिखा।
देश में आज से दूध महंगा हो गया है। देर शाम दिग्गज कंपनियों अमूल और मदर डेयरी ने एक के बाद एक अपनी पैकेज्ड मिल्क की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया था और गुरुवार को महंगाई का झटका देश की जनता को लगा है।
अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत को लेकर छाई अनिश्चितता और पश्चिम एशिया में लगातार बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर पड़ा है। विदेशी निवेशकों की ओर से बिकवाली के दबाव के कारण इक्विटी बाजारों में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में भारी दबाव दिखा।
बीते रविवार को पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की थी और 24 घंटे के भीतर ही अपनी इस अपील को दोहराया भी था। अब सरकार ने गोल्ड को लेकर एक बड़ा फैसला ले लिया है।