आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के हाई-वोल्टेज मुकाबलों के बीच आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी कर दी है, जिसमें फिर एक बार भारतीय खिलाड़ियों का जबरदस्त बोलबाला देखने को मिला है।आईसीसी द्वारा जारी ताजा टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में भारतीय मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने अपना नंबर-1 गेंदबाज का स्थान कायम रखा।

जसप्रीत बुमराह अब दुनिया के आठवें नंबर के टी20 गेंदबाज बन गए हैं।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के हाई-वोल्टेज मुकाबलों के बीच आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी कर दी है, जिसमें फिर एक बार भारतीय खिलाड़ियों का जबरदस्त बोलबाला देखने को मिला है।आईसीसी द्वारा जारी ताजा टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में भारतीय मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने अपना नंबर-1 गेंदबाज का स्थान कायम रखा है, जबकि साउथ अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश और वेस्टइंडीज के मैथ्यू फोर्ड ने लंबी छलांग लगाकर सबको हैरान कर दिया है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी की थी। उनको इस शानदार प्रदर्शन के लिए इनाम मिला है। आईसीसी रैंकिंग में बुमराह ने 7 पायदान का छलांग लगाकर अब दुनिया के आठवें नंबर के टी20 गेंदबाज बन गए हैं। ताजा टी20 इंटरनेशनल गेंदबाजी रैंकिंग में स्पिनरों का दबदबा साफ नजर आ रहा है, क्योंकि टॉप-10 में से 7 खिलाड़ी स्पिन गेंदबाजी से ही ताल्लुक रखते हैं।
टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में स्पिनरों का दबदबा

आईसीसी द्वारा जारी ताजा टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में टीम इंडिया के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने अपना नंबर-1 गेंदबाज का स्थान कायम रखा है। अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान दूसरे स्थान पर बने हुए हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश ने रिकॉर्ड 21 स्थानों की छलांग लगाकर तीसरा स्थान हासिल किया है। इंग्लैंड के आदिल राशिद चौथे और पाकिस्तान के अबरार अहमद दो पायदान नीचे खिसक कर पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। आस्ट्रेलिया के एडम जाम्पा दो स्थान के सुधार के साथ छठे और वेस्टइंडीज के मैथ्यू फोर्ड 23 स्थानों की छलांग लगाकर सातवें नंबर पर आ गए हैं। बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान नौवें और श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा चार स्थानों के नुकसान के साथ दसवें स्थान पर पहुंच गए हैं।
अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर अभी भी कायम
आईसीसी की ताजा टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में बल्लेबाजी की बात करें तो टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने नंबर-1 बल्लेबाज का स्थान कायम रखा है। इंग्लैंड के फिल साल्ट दूसरे और पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने दो पायदान की छलांग लगाकर तीसरे स्थान पर आ गए हैं। श्रीलंका के पाथुम निसांका चौथे स्थान पर जमे हुए हैं, जबकि भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने तीन स्थान ऊपर चढ़कर पांचवां पायदान हासिल किया है। टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव इस समय छठे स्थान पर हैं। हालांकि, तिलक वर्मा को खराब फॉर्म का खामियाजा भुगतना पड़ा है और वे तीन स्थान नीचे खिसककर सातवें नंबर पर आ गए हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत के श्रीलंका दौरे से पहले चोटिल खिलाड़ियों के कारण टीम की मुश्किलें बढ़ीं। जसप्रीत बुमराह, वाशिंगटन सुंदर और नितीश रेड्डी की फिटनेस पर क्या है अपडेट, जानें पूरी जानकारी।
भारतीय खेल जगत के लिए आज दिन सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया। भारतीय स्क्वैश की 18 वर्षीय अनाहत सिंह ने इतिहास रच दिया है। कनाडा में आयोजित वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 के फाइनल में टॉप सीड अनाहत ने मिस्र की रुकय्या सलेम को सीधे गेमों में 11-3, 11-7, 11-9 से हराकर गर्ल्स सिंगल्स का खिताब अपने नाम कर लिया।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के जदुमणि सिंह मंडेंगबाम ने स्कॉटलैंड के एरॉन कलन को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। जानिए भारत के अन्य मुकाबलों की पूरी अपडेट।
जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए क्रिकेट का शेड्यूल जारी हो गया है। भारत पुरुष और महिला दोनों वर्गों में अपना गोल्ड मेडल बचाने उतरेगा। जानिए पूरा शेड्यूल, ग्रुप और मैच की तारीखें।
इंडियन प्रीमियर लीग के संस्थापक और पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने 16 साल लंबे कानूनी संघर्ष के बाद भारत लौटने की इच्छा जाहिर की है। विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम केस में अपीलेट ट्रिब्यूनल से बड़ी राहत मिलने के बाद, 2010 से देश से बाहर रह रहे ललित मोदी ने कहा कि वे इस साल के अंत में या अगले साल की शुरुआत तक भारत वापस आ सकते हैं।
भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली जाने वाली 3 मैचों की टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल, दोनों टीमों का स्क्वॉड और मैच की पूरी डिटेल यहाँ पढ़ें।
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने रेप और प्रताड़ना के मामले में IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। अदालत ने पुलिस को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त करने को कहा है।
स्पेन ने डेढ़ दशक के बाद फुटबॉल वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया। टीम ने न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में 2022 की चैंपियन अर्जेंटीना को 1-0 से हराया। स्पेन के लिए एक्स्ट्रा टाइम में फेरन टोरेस ने गोल किया। इसी के साथ स्पेन ने 2010 के बाद दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की।
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने जापान ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट में विमेंस सिंगल्स खिताब जीत लिया है। आज (रविवार) को खेले गए खिताबी मुकाबले में पीवी सिंधु ने जापान की अकाने यामागुची को सीधे गेमों में 21-17, 21-17 से हराया।
FIFA वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। मेसी के शानदार खेल और अंतिम क्षणों के गोल की पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।