भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को उठा-पटक का दौर जारी है। लाल निशान पर खुलने के बाद बाजार हरे निशान पर आ गया। दरअसल, भारतीय शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। जहां सेंसेक्स की ओनेपिंग 84022.09 पर हुई।

भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को उठा-पटक का दौर जारी है।

मुंबई। स्टार समाचार वेब
भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को उठा-पटक का दौर जारी है। लाल निशान पर खुलने के बाद बाजार हरे निशान पर आ गया। दरअसल, भारतीय शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। जहां सेंसेक्स की ओनेपिंग 84022.09 पर हुई। वहीं, निफ्टी भी 25840.40 के लेवल पर खुला। हालांकि, फ्लैट खुलने के कुछ ही समय बाद इरए सेंसेक्स 176 अंक या 0.21 परसेंट उछलकर 84357 के आसपास ट्रेड करता नजर आया। इसी तरह से निफ्टी50 46 अंक या 0.18 परसेंट चढ़कर 25923 पर कारोबार करता नजर आया। ब्रॉडर मॉर्केट में निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.19 परसेंट, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 0.29 प्रतिशत गिरा।
अलर्ट मोड पर रहेंगे निवेशक
आज भारत पर 500 परसेंट टैरिफ लगाने के डोनाल्ड ट्रंप के नए फरमान पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने वाला है, जिसका निवेशकों को इंतजार है। इसके अलावा, निवेशकों की नजर अमेरिकी फेड के बैलेंस शीट डेटा, नॉन-फार्म पेरोल डेटा और बेरोजगारी डेटा के साथ-साथ चीन से महंगाई को लेकर आने वाली डेटा पर भी रहेगी। वहीं, घरेलू स्तर पर निवेशक बैंक लोन ग्रोथ डेटा व विदेशी मुद्रा भंडार के आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं।
एशियाई बाजारों का हाल
शुक्रवार सुबह एशियाई बाजार मिले-जुले रुख के साथ खुले। इस दौरान जापान का बेंचमार्क निक्केई 225 ने 0.54 परसेंट की बढ़त हासिल की, जबकि टॉपिक्स 0.46 परसेंट तक चढ़ा। इससे उलट दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.41 परसेंट लुढ़क गया और स्मॉल-कैप कोस्डैक भी 0.21 परसेंट नीचे आ गया। आस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एक्स 200 भी फ्लैटलाइन से थोड़ा नीचे आ गया।
तेजस नेटवर्क के तिमाही नतीजे आएंगे
तीसरी तिमाही के कंपनियों के नतीजें आने शुरू हो गए हैं। सरकारी कंपनी इरेडा के साथ-साथ तेजस नेटवर्क, ग्लोबस स्पिरिट्स और ट्राइटन कॉर्प जैसी कंपनियां आज अपने तिमाही परिणाम जारी करेंगी। नतीजों के आधार पर इन शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है।
आईपीओ आज से खुलेगा
मेनलाइन सेगमेंट में भारत कोकिंग कोल का आईपीओ आज से आम जनता के लिए खुल रहा है। वहीं, एसएमई सेगमेंट में डेफरेल टेक्नोलॉजीज का आईपीओ भी आज से खुलेगा।
ब्रेंट क्रूड 3 फीसदी से ज्यादा महंगा
कमोडिटी मार्केट में आज कच्चे तेल की कीमतों में तेजी है। ब्रेंट क्रूड तीन फीसदी से ज्यादा की उछाल के साथ 62 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। वहीं अमेरिकी क्रूड भी 0.87 फीसदी बढ़कर 58 डॉलर के पार कारोबार कर रहा है। हालांकि आने वाले दिनों में इसमें गिरावट आ सकती है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारतीय अर्थव्यवस्था में महंगाई मापने का तरीका बदलने जा रहा है। सरकार पांच वर्षों में WPI को हटाकर उत्पादक मूल्य सूचकांक (PPI) लागू करेगी। जानिए इसके मुख्य घटक और व्यापार पर असर।
घरेलू शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत हल्के दबाव के साथ हुई। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। इसका असर शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी पर भी देखने को मिला। हालांकि, पीएसयू बैंक शेयरों में खरीदारी ने बाजार को कुछ सहारा दिया।
सावन और रक्षाबंधन के त्योहारों से ठीक पहले आम आदमी के लिए मिठास महंगी हो गई है। इंदौर के फुटकर बाजार में इतिहास में पहली बार शक्कर के दाम 50 रुपए प्रति किलो के स्तर को पार कर गए हैं। देश में महंगाई दर मापने वाले थोक मूल्य सूचकांक में शक्कर की हिस्सेदारी 1 प्रतिशत से अधिक होती है।
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने रिलायंस जियो और 4,500 कंपनियों पर लगे प्रतिस्पर्धा-विरोधी आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया। साक्ष्यों के अभाव में आयोग ने इसे एक बड़ा राहत भरा फैसला माना है।
एशियाई बाजारों में हाहाकार और कच्चे तेल के 85 डॉलर के पार जाने के बावजूद आज भारतीय शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। एशियाई बाजार के शुरुआती कारोबार में चिपमेकर कंपनियों के शेयर लगातार बेचे जाने से दबाव में रहे।
भारतीय शेयर बाजार आज भी हरे निशान पर खुला और वह भी तब जब एशियाई बाजारों में आज चौतरफा भारी बिकवाली का माहौल है। कच्चे तेल की भी कीमतें और बढ़ी हैं। एशियन मार्केट पूरी तरह से क्रैश हो गया है। वहीं भारतीय शेयर बाजार ने अपनी अद्भुत मजबूती का प्रदर्शन किया है।
आज अमेरिकी मुद्रास्फीति में अप्रत्याशित नरमी के बाद भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखी गई। बैंक और वित्तीय शेयरों ने बढ़त का नेतृत्व किया। अधिकांश क्षेत्रीय सूचकांकों ने सकारात्मक रुझान दिखाया।
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इथेनॉल ईंधन का पुरजोर समर्थन करते हुए इस पर लगे निजी हितों के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश में 100 फीसदी पेट्रोल का विकल्प मौजूद है, लेकिन इसके लिए उपभोक्ताओं को अधिक कीमत चुकानी होगी।
भारतीय शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से शेयर मार्केट पर काफी असर पड़ा है। सेंसेक्स टूटकर कारोबार करता दिखा, जबकि निफ्टी गिरावट के साथ निचले स्तर पर आ गया।
13 जुलाई 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट। जानें क्या हैं दाम, गिरावट के मुख्य कारण और एक्सपर्ट्स की निवेश को लेकर दी गई सलाह।