भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन की शुरुआत पॉजिटिव रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए।

भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन की शुरुआत पॉजिटिव रही।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में उछाल देखा गया। वहीं वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट और अमेरिकी द्वारा टैरिफ को 15 प्रतिशत तक बढ़ाने की आशंकाओं के बीच डॉलर के कमजोर होने के कारण शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 21 पैसे बढ़कर 90.73 पर पहुंच गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.09 प्रतिशत गिरकर 70.98 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। दरअसल, भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन की शुरुआत पॉजिटिव रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए।
सेंसेक्स में 0.11 फीसदी उछल
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 92.12 अंक या 0.11 प्रतिशत उछल गया। दिन की शुरुआत सेंसेक्स ने 82,906.83 के लेवल पर की है। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 में भी तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी 50 107.15 अंक या 0.42 फीसदी उछलकर 25,678.40 के लेवल पर ओपन हुआ था। सुबह सेंसेक्स 446 अंक की तेजी के साथ 83,261 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 50 129 अंक उछल गई थी और 25,701 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी।
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का टूटा शेयर
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के शेयर आज 20 फीसदी गिरकर 67 रुपए पर आ गए हैं। चंडीगढ़ की एक ब्रांच में करीब 590 करोड़ रुपए का फर्जीवाड़ा सामने आया है जिस कारण शेयर गिरे हैं। मामला तब खुला जब हरियाणा सरकार के एक विभाग ने संदिग्ध ट्रांजेक्शन की जानकारी दी। बैंक ने इस मामले में शामिल 4 संदिग्ध कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है।
एशियाई मार्केट में मिला-जुला कारोबार
एम्परर्स बर्थडे की वजह से जापान का निक्केई इंडेक्स आज बंद है। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.16 प्रतिशत चढ़कर 5,875 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 2.02 फीसदी अंक चढ़कर 26,946 पर है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 14 फरवरी से बंद है। वहीं अमेरिकी बाजार में डाउ जोन्स 230 अंक (0.47 फीसदी) चढ़कर 49,625 पर बंद हुआ। टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 0.90 प्रतिशत चढ़कर 22,886 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 47 अंक (0.69 फीसदी) चढ़कर 6,909 पर बंद हुआ।
यह भी पढ़िए...


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कर्नाटक में पेट्रोल में तय मात्रा से ज्यादा एथनॉल मिलाने के दावे को तेल कंपनियों ने खारिज कर दिया है। कंपनी ने बताया कि टेस्टिंग तय मानक के हिसाब से नहीं की गई है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने कर्नाटक के उस दावे को खारिज कर दिया है।
दुनिया भर के शेयर बाजारों में मचे हाहाकार के बीच भारतीय शेयर बाजार ने ऐसी छलांग लगाई, जिसकी शायद ही किसी ने उम्मीद की हो। अमेरिकी बाजार में 19 महीनों की सबसे बड़ी एक दिनी गिरावट दर्ज की गई।
RBI Bank Holidays List November 2026: दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के कारण नवंबर में कई दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। देखें 8 से 29 नवंबर तक की राज्यवार छुट्टियों की पूरी सूची और जानें डिजिटल बैंकिंग विकल्प।
धनतेरस पर सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट! 10 ग्राम सोना 3,106 रुपए और चांदी 5,437 रुपए सस्ती हुई। जानिए IBJA के ताजा रेट, सालभर का ट्रेंड और शहरों में कीमतों में अंतर की वजह।
वैश्विक गिरावट के बीच भारतीय शेयर बाजार में तूफानी तेजी। सेंसेक्स 1718 अंक चढ़कर 81,028 और निफ्टी 25,030 पर बंद। FII निवेश और कंपनियों के अच्छे तिमाही नतीजों से बाजार 8 महीने बाद 80 हजार के पार निकला।
भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। सुबह सेंसेक्स 168.03 अंक बढ़कर 74,319.07 के स्तर पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 44.55 अंकों की बढ़त के साथ 22,981.30 पर कारोबार कर रहा था।
सोने और चांदी के बाजार में इस समय जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। त्योहारी सीजन के बीच वैश्विक और घरेलू बाजारों में कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे खरीदारों के लिए यह एक बड़ा मौका बनता जा रहा है।
दुनिया का सबसे बड़ा क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बाइनेंस हैक हो गया है। इसे इतिहास की सबसे बड़ी क्रिप्टो हैकिंग माना जा रहा है। कंपनी ने डिपॉजिट और विड्रॉल पर अस्थायी रोक लगा दी है। क्रिप्टो एक्सपर्ट्स और एनालिटिक्स फर्म्स का अनुमान है कि इस हैकिंग में 5 बिलियन डॉलर से ज्यादा यानी करीब 50 हजार करोड़ रुपए की क्रिप्टो चोरी हुई है।
केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण की स्पेलिंग को लेकर राहुल गांधी के ट्वीट पर छिड़े विवाद के बाद कांग्रेस ने इसे 'टाइपो मार्केटिंग' बताया है। जानिए क्या है पूरा मामला और टाटा समूह के विवाद पर राहुल-सीतारमण के बीच हुई तीखी बहस की पूरी जानकारी।
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम में गिरावट जारी है। आज भी यानी करवा चौथ के दिन सोना-चांदी के दाम में गिरावट दर्ज। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 563 रुपए गिरकर 1.42 लाख रुपए आ गया है। एक किलो चांदी की कीमत 2,945 रुपए कम होकर 1.90 लाख रुपए पर आ गई है।