घरेलू शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत हल्के दबाव के साथ हुई। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। इसका असर शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी पर भी देखने को मिला। हालांकि, पीएसयू बैंक शेयरों में खरीदारी ने बाजार को कुछ सहारा दिया।

गिरावट से बाजार सममा, पीएसयू बैंक शेयरों में खरीदारी
सेंसेक्स 58.89 अंक गिरकर 77,649.63 पर आ गया
निफ्टी 22.45 अंक फिसलकर 24,216.05 पर पहुंचा
मुंबई। स्टार समाचार वेब
घरेलू शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत हल्के दबाव के साथ हुई। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। इसका असर शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी पर भी देखने को मिला। हालांकि, पीएसयू बैंक शेयरों में खरीदारी ने बाजार को कुछ सहारा दिया। दरअसल, पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों की शुरुआत फ्लैट रही है। मंगलवार को सुबह सेंसेक्स और निफ्टी में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिला। वैश्विक संकेतों और विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार बिकवाली के कारण विशेषज्ञ बाजार के सीमित दायरे में रहने की उम्मीद जता रहे हैं। कॉरपोरेट नतीजों के सीजन के बीच चुनिंदा शेयरों में तेज एक्शन देखने को मिल सकता है।
बाजार की शुरुआत इस तरह रही
तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 58.89 अंक गिरकर 77,649.63 पर आ गया। पचास शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 22.45 अंक फिसलकर 24,216.05 पर पहुंच गया। वहीं सेंसेक्स के शेयरों में, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, सन फार्मा और मारुति जैसे शेयर नुकसान में रहे। एचडीएफसी बैंक लगातार दूसरे दिन गिरा, क्योंकि ऋणदाता की तिमाही आय मार्जिन के मोर्चे पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। वहीं, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स और एचसीएल टेक जैसे शेयर लाभ में रहे।
सीमित दायरे में ही घूमता नजर आएगा
एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भारतीय इक्विटी से 1,121.04 करोड़ रुपए की निकासी की। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.63 फीसदी कम होकर 88.66 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। बाजार विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले दिनों में शेयर बाजार एक मिश्रित झुकाव के साथ सीमित दायरे में ही घूमता नजर आएगा।
एशिया से लेकर विदेशी बाजारों का जानें रुख
ग्लोबल मार्केट की बात करें तो अलग-अलग देशों से मिले-जुले रुझान देखने को मिल रहे हैं। यूएस में एसएंडपी 500 फ्यूचर्स में टोक्यो समय के अनुसार सुबह 11:58 बजे तक 0.2 प्रतिशत की बढ़त देखी गई। जापान का टॉपिक्स सूचकांक 1.8 प्रतिशत की मजबूत बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। आस्ट्रेलिया के एसएंडपी/ एएस 200 में 0.1 प्रतिशत और हांगकांग के हैंगसेंग में 0.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.2 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। यूरो स्टॉक्स 50 फ्यूचर्स में 0.4 प्रतिशत की कमजोरी दर्ज की गई है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
जानिए क्या सरकार 2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई (UPI) भुगतान पर कोई नया चार्ज लगाने जा रही है या नहीं। 14 सितंबर 2026 के नए गजट नोटिफिकेशन, एमडीआर (MDR), और आम आदमी पर इसके असर से जुड़े सभी 15 महत्वपूर्ण सवालों के आसान जवाब।
देशभर के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव के बीच मंगलवार को ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर आई। बीते दो दिनों की तेजी पर ब्रेक लगाते हुए सोने और चांदी दोनों के दामों में गिरावट दर्ज की गई। पश्चिम एशिया में जारी उथल-पुथल के कारण कच्चे तेल की कीमतों में आए उबाल से कीमती धातुओं की चमक फीकी पड़ी है।
आज भारतीय शेयर बाजार ने वैश्विक चुनौतियों के बात भी मजबूत बढ़त दर्ज की। सेंसेक्स 200 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 23,450 के ऊपर रहा और आईटी सूचकांक में 3 फीसदी से अधिक की तेजी आई। दरअसल, वैश्विक स्तर पर बढ़ते बॉन्ड प्रतिफल और कच्चे तेल के दामों ने निवेशकों को चिंतित किया।
अगस्त में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 4.82% और खाद्य महंगाई 5.95% पर पहुंच गई है। थोक महंगाई में भी उछाल आया है। जानें RBI के नए अनुमान और महंगाई से जुड़ी पूरी रिपोर्ट।
सरकार ने OneTag सुविधा लॉन्च कर दी है जिससे अब बिना फास्टैग स्टिकर बदले बैंक बदलना आसान हो गया है। जानिए राजमार्गयात्रा ऐप के जरिए फास्टैग पोर्ट करने की पूरी प्रक्रिया।
सोने-चांदी के दाम में आज गिरावट दर्ज की गई। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 269 रुपए गिरकर 1.53 लाख रुपए पर आ गई है। एक किलो चांदी की कीमत 3,742 रुपए कम होकर करीब 2.30 लाख रुपए हो गई है।
एपल ने देर रात लॉन्च इवेंट सरप्राइज एंड शाइन में अपने पहले फोल्डेबल फोन आईफोन डुओ के साथ 6 डिवाइस लॉन्च किए। आईफोन डुओ में 5.4-इंच का कवर डिस्प्ले और अंदर 7.6-इंच की मेन स्क्रीन है, जो अब तक के किसी भी आईफोन का सबसे बड़ा डिस्प्ले है।
स्मार्टफोन की दुनिया में फोल्डेबल फोन कभी महज एक महंगा प्रयोग माने जाते थे, लेकिन अब यह प्रीमियम मोबाइल बाजार का अहम हिस्सा बन चुके हैं। इस बदलाव में सैमसंग की भूमिका सबसे बड़ी रही है। यानी जिस बाजार को सैमसंग ने कई साल तक तैयार किया, वहां अब एपल सीधे प्रीमियम सेगमेंट में मुकाबले के लिए उतरने वाला है।
भारतीय शेयर बाजार आज कारोबारी सत्र में लाल निशान में खुला। सेंसेक्स 533 अंक या 0.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,044 और निफ्टी 135 अंक या 0.57 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,498 पर था। शुरुआती कारोबार में बाजार पर दबाव बनाने का काम आईटी और सर्विसेज सेक्टर ने किया।
भारतीय शेयर बाजार में आज भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 400 अंक लुढ़क गया। निफ्टी भी 23,700 के महत्वपूर्ण स्तर से नीचे आ गया। अडानी एंटरप्राइजेज और एक्सिस बैंक सबसे ज्यादा नुकसान वाले शेयरों में रहे। दरअसल, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें बाजार पर दबाव डाल रही हैं।