भारतीय शेयर बाजार में कल के बाद आज भी तेजी देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि एक दिन पहले बुधवार को सेंसेक्स 940.73 अंक (1.22 प्रतिशत) की बड़ी छलांग के साथ 77,958.52 पर और निफ्टी 298.15 अंक (1.24 प्रतिशत) उछलकर 24,330.95 पर बंद हुआ था।

भारतीय शेयर बाजार में कल के बाद आज भी तेजी देखने को मिल रही है।
बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव साफ नजर आया
आटो, सीमेंट और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों ने मजबूती
आईटी और फार्मा सेक्टर में दिखा सबसे ज्यादा दबाव
मुंबई। स्टार समाचार वेब
भारतीय शेयर बाजार में कल के बाद आज भी तेजी देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं। वहीं गुरुवार को कारोबार शुरू होने के बाद रुपया डॉलर के मुकाबले 28 पैसे गिरकर 94.77 पर आ गया, क्योंकि बाजार की भावना में नाटकीय बदलाव आया जब ऐसी खबरें सामने आईं कि अमेरिका और ईरान तनाव कम करने और बातचीत फिर से शुरू करने के उद्देश्य से 14 सूत्री एमओयू पर चर्चा कर रहे हैं। गौरतलब है कि एक दिन पहले बुधवार को सेंसेक्स 940.73 अंक (1.22 प्रतिशत) की बड़ी छलांग के साथ 77,958.52 पर और निफ्टी 298.15 अंक (1.24 प्रतिशत) उछलकर 24,330.95 पर बंद हुआ था।
एशियाई बाजारों में आज तेजी
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| कोस्पी (साउथ कोरिया) | 7400 | 18 | 0.30% |
| निक्केई (जापान) | 62916 | 3403 | 5.72% |
| हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) | 26629 | 415 | 1.52% |
बाजार में की सपाट शुरुआत
दरअसल, घरेलू शेयर बाजार में की सपाट शुरुआत हुई। कारोबार शुरू होने के दौरान सेंसेक्स में 100 अंक से अधिक की बढ़त दिखी और निफ्टी 24,350 के पार चला गया। हालांकि उसके बाद बिकवाली के दबाव से बाजार में नरमी नजर आने लगी। देखते ही देखते सेंसेक्स 160.24 अंक गिरकर 77,798.28 पर आ गया। निफ्टी 30.25 अंक गिरकर 24,300.70 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में ट्रेंट और एसबीआई के शेयर शीर्ष लाभ में रहे।
अमेरिकी बाजार में रही बढ़त
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| डाउ जोन्स | 49911 | 612 | 1.24% |
| नैस्डैक | 25839 | 513 | 2.02% |
| S&P 500 | 7365 | 106 | 1.46% |
निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया
वैश्विक स्तर पर बढ़ रहे भू-राजनीतिक तनाव और घरेलू बाजार से विदेशी फंडों की लगातार हो रही निकासी ने एक बार फिर भारतीय शेयर बाजार की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। गुरुवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट और भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। निवेशकों ने पश्चिम एशिया के संकट को देखते हुए बाजार में बेहद सतर्क रुख अपनाया है।
7 दिन में FII ने ₹6,621 करोड़ के शेयर बेचे
| कैटेगरी | लेटेस्ट | बीते 7 दिन | बीते 30 दिन |
| DII | 6,837 | 14,204 | 34,819 |
| FII/FPI | -5,835 | -6,621 | -41,635 |
कारोबार के अहम आंकड़े
सेंसेक्स और निफ्टी: 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती सौदों में 160.24 अंक लुढ़ककर 77,798.28 के स्तर पर आ गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 30.25 अंकों की गिरावट के साथ 24,300.70 पर पहुंच गया।
उतार-चढ़ाव का दौर: शुरुआती गिरावट के बाद दोनों बेंचमार्क इंडेक्स पूरे सत्र के दौरान उच्च और निचले स्तरों के बीच झूलते नजर आए।
विदेशी निकासी: बाजार पर दबाव का एक बड़ा कारण विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली है। आंकड़ों के मुताबिक,एफआईआई ने 5,834.90 करोड़ के इक्विटी शेयरों की भारी बिकवाली की।
अस्थिरता के बीच तेजी
मुनाफा कमाने वाले शेयर: महिंद्रा एंड महिंद्रा, इटरनल, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक और मारुति के शेयर हरे निशान में कारोबार करते हुए टॉप गेनर्स में शामिल रहे।
नुकसान उठाने वाले शेयर: दूसरी ओर, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अडानी पोर्ट्स, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा और सन फार्मा जैसे दिग्गजों के शेयर शुरुआती कारोबार में पिछड़ गए।
वैश्विक संकेत और कच्चे तेल का दबाव
कच्चा तेल: वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.77 प्रतिशत बढ़कर 102 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार: एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, शंघाई का एसएसई कंपोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। इसके अतिरिक्त, अमेरिकी बाजार भी भारी बढ़त के साथ बंद हुए।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
EPFO की ऑनलाइन सेवाएं 26 जून से 30 जून 2026 तक सिस्टम माइग्रेशन के कारण बंद रहेंगी। जानें मेंबर पोर्टल, एम्प्लॉयर पोर्टल और UMANG ऐप पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
पेटीएम का नया फीचर 'पॉकेट मनी' बच्चों को बिना बैंक अकाउंट के UPI इस्तेमाल करने की सुविधा देता है। जानें यह कैसे काम करता है, इसकी लिमिट क्या है और सुरक्षा के क्या नियम हैं।
अमेजन भारत में 2026-2030 के बीच 48 अरब डॉलर का निवेश करेगी। जानें कैसे यह निवेश AI, क्लाउड कंप्यूटिंग, रोजगार और छोटे कारोबारियों को सशक्त बनाएगा।
भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार की सुबह एक बार फिर खरीदारी दिखी। निवेशकों के बीच कच्चे तेल की गिरती कीमतों ने बाजार के सेंटीमेंट में नया जोश भर दिया है। सुबह ओपनिंग बेल के साथ ही बाजार में मजबूत तेजी का रुझान दिखा। वहीं सोने-चांदी की कीमतों में आज भी भारी गिरावट दर्ज की गई।
ट्रेंट लिमिटेड के चेयरमैन नोएल टाटा ने अपने पद से सेवानिवृत्ति की घोषणा की है। जानिए नोएल टाटा का ट्रेंट के साथ कैसा रहा सफर और कंपनी ने कैसे हासिल की इतनी बड़ी सफलता।
आज भारतीय शेयर बाजार में सुबह से ही हरियाली दिखी। इससे मायूस कारोबारियों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। बुधवार को सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर खुले। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे कमजोर हुआ।
नीति आयोग की 2026 की रिपोर्ट का विस्तृत विश्लेषण। जानें भारत के बढ़ते ट्रेड डेफिसिट, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के संघर्ष, सर्विस सेक्टर की मजबूती और चीन पर निर्भरता के जोखिमों के बारे में।
भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज लाल निशान पर हुई। देखते ही देखते गिरावट और तेज हो गई। सेंसेक्स फिसलता दिखा। निफ्टी का भी यही हाल है। वहीं ब्लॉक डील के चलते वेदांता के शेयर 6 फीसदी टूटे। एशियाई बाजारों में कमजोर रुझानों और विदेशी निधियों की नई निकासी के कारण भी शुरुआती कारोबार के दौरान शेयरों में सुस्ती दिखी।
पिछले हफ्ते के आखिरी दिन की सुस्ती के बाद, आज सुबह शेयर बाजार के निवेशकों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आई है। सेंसेक्स और निफ्टी ने जोरदार वापसी करते हुए हरे निशान में शानदार शुरुआत की है।बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 357 अंक उछलकर 77160 के लेवल पर खुला. वहीं, एनएसई का निफ्टी 50 793 अंक चढ़कर 24106 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की।
रिलायंस जियो ने 27 करोड़ नए शेयरों के साथ अपने आईपीओ के लिए SEBI में ड्राफ्ट फाइल किया। जानिए जियो के भविष्य के AI प्लान और आईपीओ से जुड़ी हर जानकारी।