देश में आज से दूध महंगा हो गया है। देर शाम दिग्गज कंपनियों अमूल और मदर डेयरी ने एक के बाद एक अपनी पैकेज्ड मिल्क की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया था और गुरुवार को महंगाई का झटका देश की जनता को लगा है।

आज से देशभर में दूध हो गया महंगा, दूध के नए रेट्स लागू
कंपनियों ने महंगाई के पीछे बढ़ती लागत का हवाला दिया
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
देश में आज से दूध महंगा हो गया है। देर शाम दिग्गज कंपनियों अमूल और मदर डेयरी ने एक के बाद एक अपनी पैकेज्ड मिल्क की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया था और गुरुवार को महंगाई का झटका देश की जनता को लगा है। जी हां, दोनों ही कंपनियों के दूध की नई बढ़ी हुई कीमतें आज यानी गुरुवार से लागू हो गई हैं। जहां एक ओर अमूल दूध की कीमत में 2 रुपए प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है, तो वहीं मदर डेयरी के पैकेज्ड दूध की कीमत में भी प्रति लीटर इतना ही इजाफा किया गया है। कंपनियों ने इस प्राइस हाइक के पीछे बढ़ती लागत का हवाला दिया है। दिल्ली-NCR में दूध की नई कीमतों को देखें, तो कंपनी के मुताबिक Amul Buffalo Milk Price अब 73 रुपए प्रति लीटर की जगह 75 रुपए प्रति लीटर मिलेगा। Amul Gold Price 67 रुपए प्रति लीटर के बजाय 69 रुपए प्रति लीटर, जबकि Amul Taza Milk Price अब 55 रुपए की जगह 57 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
दो रुपए की बढ़ोतरी की गई
देश में महंगाई का बम फोड़ते हुए अमूल ने अपने दूध की कीमतों में करीब सालभर बाद बढ़ोतरी का ऐलान किया है. कंपनी ने बीते साल 1 मई 2025 को आखिरी बाद मिल्क प्राइस हाइक का झटका दिया था और अब 14 मई से इसके दूध की कीमतें फिर से बढ़ गई हैं। अमूल दूध की कीमतों में इजाफे पर नजर डालें, तो दूध के दाम में प्रति लीटर 2 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।
मदर डेयरी का दूध 72 रुपए लीटर
ताजा बदलाव के बाद अब मदर डेयरी के फुल क्रीम दूध (पैकेट वाला) की कीमत 72 रुपए प्रति लीटर, पैकेज्ड टोंड मिल्क की कीमत 58 प्रति लीटर से बढ़ाकर 60 कर दी गई है, जबकि डबल टोन्ड दूध की कीमत 54 प्रति लीटर होगी। गाय के दूध की कीमत 60 प्रति लीटर से बढ़ाकर 62 प्रति लीटर कर दी गई है।
पुश चारा का दिया हवाला
देश में दूध की सप्लाई करने वालीं इन दोनों ही कंपनियों ने दूध की कीमतों में इजाफे के पीछे बढ़ती लागत को वजह बताया है। अमूल कंपनी की ओर से कहा गया है कि कि पशु चारा और पैकेजिंग कॉस्ट में बढ़ोतरी के चलते दूध की कीमत में बढ़ोतरी की गई है। तो वहीं मदर डेयरी ने भी कहा है कि कीमतों में यह बढ़ोतरी लागत में इजाफे का एक हिस्सा है।
यह भी पढ़िए...
दूध दो रुपए हुआ सस्ता... घी-पनीर और आइसक्रीम के भी घटे दाम
बिना लाइसेंस के हो रही थी दूध पैकेजिंग डेयरी पर छापा, मशीन व स्टॉक जब्त
उम्मीदों का बजट: मध्यप्रदेश में नहीं लगेगा कोई नया टैक्स, 8वीं तक दूध फ्री


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर अक्टूबर महीने में रिकॉर्ड टोल कलेक्शन दर्ज किया गया है। इस महीने टोल से होने वाली कमाई 6,640 करोड़ रुपए के पार पहुंच गई है, जो अब तक किसी एक महीने में हुई सबसे बड़ी वसूली है। अधिकारियों के मुताबिक, मौजूदा रफ्तार को देखते हुए इस वर्ष कुल टोल कलेक्शन करीब 74,000 करोड़ रुपए तक पहुंचने का अनुमान है।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने पीएफ खाताधारकों के लिए व्हाट्सएप सेवा शुरू की है। जानें EPFO का आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर और बिना पोर्टल लॉगिन किए पीएफ बैलेंस चेक करने व पासबुक डाउनलोड करने का आसान तरीका।
14 नवंबर को सोने और चांदी के बाजार भाव में क्या बदलाव आया है? जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के ताजा दाम, चांदी की कीमत में गिरावट के कारण और खरीदारी से जुड़े जरूरी टिप्स।
अक्तूबर 2026 में भारत का कुल निर्यात रिकॉर्ड 89.99 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। वस्तुओं और सेवाओं के निर्यात में जबरदस्त बढ़ोतरी और व्यापार घाटे से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
शादी-ब्याह के सीजन में खरीदारों के लिए बड़ी राहत है। 24 कैरेट सोना 7 महीने बाद 1.36 लाख रुपए के नीचे आ गया है, वहीं चांदी भी ऑल टाइम हाई से 2.02 लाख रुपए तक सस्ती हुई है। पढ़ें सर्राफा बाजार का पूरा हाल।
अक्टूबर 2026 में भारत ने रूस से रिकॉर्ड 640 करोड़ यूरो (665.22 अरब रुपये) का जीवाश्म ईंधन आयात किया। कच्चे तेल की खरीद में 10% की बढ़ोतरी और रिफाइनरियों के आंकड़ों की पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
घरेलू शेयर बाजार में बीते 10 दिनों की हरियाली के बाद हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार को बिकवाली का जोर दिखा। शुरुआती कारोबार में प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी टूट गए। सेंसेक्स 537.56 अंकों की गिरावट के साथ 81,373.45 के स्तर पर पहुंच गया।
अक्टूबर 2026 के खुदरा मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी। खाने-पीने की चीजों और सब्जियों के महंगे होने से खुदरा महंगाई बढ़कर 6.09% हुई, जो RBI के टॉलरेंस बैंड से अधिक है। जानिए इसका अर्थव्यवस्था और रेपो रेट पर असर।
भारतीय जीवन बीमा निगम, कोफोर्ज, अडानी ग्रीन एनर्जी और मीशो को एमएससीआई ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में शामिल किया गया है। नवंबर-2026 के इंडेक्स रिव्यू के तहत हुए इस बदलाव के बाद वैश्विक इंडेक्स में भारत की हिस्सेदारी 12.9 प्रतिशत से बढ़कर 13.1 प्रतिशत हो जाएगी।
भारतीय शेयर बाजारों में लगातार नौवें कारोबारी सत्र में बढ़त दर्ज की गई। सेंसेक्स 100 अंक से अधिक चढ़ा, जबकि निफ्टी 25,250 के स्तर को पार कर गया। इस तेजी में वित्तीय और मीडिया शेयरों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नियमित कारोबारी सत्र में निफ्टी 50 सूचकांक 210.40 अंक यानी 0.84 फीसदी की वृद्धि के साथ 25,255 पर पहुंच गया।