दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के हस्तक्षेप के बाद कर्नाटक में लंबे समय से चली आ रही सत्ता की खींचतान अब सुलझती दिख रही है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच शनिवार को बेंगलुरु में अहम बैठक हुई। दोनों नेताओं ने सीएम आवास पर नाश्ते के साथ बैठक की।

दोनों नेताओं ने सीएम आवास पर नाश्ते के साथ बैठक की।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के हस्तक्षेप के बाद कर्नाटक में लंबे समय से चली आ रही सत्ता की खींचतान अब सुलझती दिख रही है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच शनिवार को बेंगलुरु में अहम बैठक हुई। दोनों नेताओं ने सीएम आवास पर नाश्ते के साथ बैठक की। इस बैठक को कर्नाटक की सत्ता राजनीति के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। कर्नाटक कांग्रेस में कुर्सी को लेकर जारी खींचतान के बीच डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने मुख्यमंत्री सिद्दरमैया से उनके घर पर मुलाकात की। दरअसल, कर्नाटक कांग्रेस में इन दिनों मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान देखने को मिल रही है। डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के खेमे के लोग इन्हें मुख्यमंत्री बनाए जाने का दबाव बना रहे हैं। इस बीच सिद्दरमैया ने आज डीके शिवकुमार को अपने घर नाश्ता पर बुलाया। ताकि पार्टी के अंदर चल रहे सत्ता संकट को सुलझाने के करीब पहुंचा जा सके।
दिल्ली जाएंगे शिवकुमार
मुख्यमंत्री सिद्दरमैया से मिलने के बाद डीके शिवकुमार पार्टी के हाईकमान से मिलने के लिए दिल्ली जाएंगे। यहां इनकी मुलाकात पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी नेता राहुल गांधी से होगी। गौरतलब है कि सिद्दरमैया और शिवकुमार दोनों ने पार्टी के फैसले को मानने की इच्छा जताई है।
दिल्ली में होगा फैसला
इस मुलाकात से पहले शुक्रवार सिद्दरमैया ने कहा कि हाईकमान ने हम दोनों को बुलाया है, इसलिए मैंने डीके शिवकुमार को नाश्ते पर बुलाया है। जहां हम दोनों बात करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी हाईकमान जो भी कहेगा, मैं मानूंगा। वहीं डीके शिवकुमार ने भी कहा कि हाईकमान जो भी कहेगा, हम उसका पालन करेंगे। ऐसे में ये साफ हो गया है कि सीएम पद को लेकर फैसला दिल्ली में ही होगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दिल्ली हाई कोर्ट ने सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती कराने की कार्रवाई को सही ठहराया। जानिए क्या है पूरा मामला, पुलिस की गुप्त रणनीति और अगली सुनवाई की तारीख।
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने मोटर एक्सीडेंट क्लेम के केस में एक बेहद महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि दुर्घटना दावों में मुआवजा तय करते समय केवल आधार कार्ड में दर्ज उम्र को ही आयु का पक्का सबूत नहीं माना जा सकता।
देशभर में मानसून के दूसरी बार सक्रिय होने से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। उत्तराखंड और सिक्किम, बंगाल के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
भारत की पहली प्राइवेट स्पेस कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस ने आज इतिहास रच दिया। कंपनी ने भारत का पहला प्राइवेट आर्बिटल रॉकेट विक्रम-1 आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से दोपहर 12.05 बजे सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया।
दिल्ली पुलिस ने हाई कोर्ट के आदेश पर जलवायु कार्यकर्ता एवं शिक्षाविद् सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से उठा लिया और अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति के मद्देनजर शनिवार तड़के जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उत्तरप्रदेश के हापुड़ जिले के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में एनएच-9 स्थित बागड़पुर फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार पिकअप की पीछे से टक्कर लगने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया।
सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर राजस्थान सरकार से स्वास्थ्य रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट ने कहा कि वह कोई अनहोनी नहीं चाहता। अगली सुनवाई 21 जुलाई को होगी।
सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल की SIR प्रक्रिया के दौरान हटाए गए 58 लाख वोटरों के मामले में चुनाव आयोग से जवाब मांगा है। जानें क्या है पूरा विवाद और कोर्ट की अहम टिप्पणी।
आंध्र प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 13 नए मामले सामने आए हैं और अब तक 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। राज्य में बढ़ते मामलों और स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों के बारे में विस्तार से जानें।