केरलम में वीडी सतीशन होंगे राज्य के नए मुख्यमंत्री। गुरुवार को प्रेस वार्ता के माध्यम से कांग्रेस पार्टी ने नाम की घोषणा की है। केरलम विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 दिन पहले 4 मई को जारी हुए थे। तब से ही कांग्रेस पार्टी में सीएम के नाम को लेकर कई अटकलें चल रही थी।

चुनाव नतीजों के 10 दिन बाद खत्म हुआ सीएम पद पर सस्पेंस
अंदरूनी खींचतान के बाद आखिरकार कांग्रेस ने फैसला लिया
100 सीटों से कम पर किया था राजनीति छोड़ने का एलान
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
केरलम में वीडी सतीशन होंगे राज्य के नए मुख्यमंत्री। गुरुवार को प्रेस वार्ता के माध्यम से कांग्रेस पार्टी ने नाम की घोषणा की है। नाम के ऐलान होने का बाद सतीशन ने कहा- मैं इस पद को निजी उपलब्धि नहीं बल्कि दैवीय कृपा मानता हूं। मैं वेणुगोपाल, रमेश चेन्निथला समेत सभी नेताओं को अपने विश्वास में लूंगा।केरलम विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 दिन पहले 4 मई को जारी हुए थे। तब से ही कांग्रेस पार्टी में सीएम के नाम को लेकर कई अटकलें चल रही थी। नए सीएम की घोषणा के बाद एआईसीसीसी के महासचिव केसी.वेणुगोपाल ने कहा- मैं केरल के मुख्यमंत्री के रूप में वी डी सतीसन को चुनने के कांग्रेस पार्टी के फैसले को स्वीकार करता हूं।
एक नए युग की शुरुआत होगी- वीडी सतीशन
केरल के मुख्यमंत्री नामित होने के बाद, वीडी सतीशन ने कहा, एक नए युग की शुरुआत होगी, एक नए केरल की। हम जानते हैं कि केरल की आर्थिक स्थिति नाजुक है। हमें उम्मीद है कि हम सब कुछ बदल सकते हैं। एआईसीसी के सभी नेताओं ने मुझे फोन करके बधाई दी। जब उनसे पूछा गया कि क्या वे आज राज्यपाल से मिलेंगे, तो उन्होंने कहा, मुझे अपनी पार्टी और गठबंधन के नेताओं से इस बारे में चर्चा करनी होगी। केरल के विधानसभा चुनाव की 140 सीटों में कांग्रेस-नीत यूडीएफ गठबंधन को 102 सीटें, सीपीआईएम-नीत एलडीएफ गठबंधन को 35 सीटें और एनडीए को मात्र तीन सीटों से संतोष करना पड़ा।
10 दिन बाद CM के नाम का एलान
मुख्यमंत्री पद को लेकर पिछले कई दिनों से कांग्रेस के भीतर लगातार चर्चा चल रही थी। तिरुवनंतपुरम से लेकर दिल्ली तक नेताओं की बैठकों और लॉबिंग का दौर जारी था। आखिरी समय तक यह तय नहीं माना जा रहा था कि पार्टी किस नेता पर भरोसा जताएगी। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल भी अंतिम दौर की बातचीत के लिए दिल्ली में मौजूद थे। राहुल गांधी ने उनसे मुलाकात के बाद नेतृत्व का फैसला सुनाया। वहीं वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला को भी राहुल गांधी ने फोन कर जानकारी दी कि मुख्यमंत्री पद की दौड़ खत्म हो चुकी है और वीडी सतीशन को चुना गया है।
वीडी सतीशन के बारे में जानिए
कोच्चि जिले से आने वाले सतीशन इसी महीने 62 साल के होने वाले हैं। पेशे से वकील रहे सतीशन ने साल 2001 में पहली बार परवूर सीट से विधानसभा चुनाव जीतकर राजनीति में मजबूत पहचान बनाई थी। विधानसभा में अपने तेज भाषण, आंकड़ों के इस्तेमाल और विपक्ष पर तीखे हमलों के कारण वह जल्द ही कांग्रेस के प्रमुख चेहरों में शामिल हो गए। उनका सबसे बड़ा राजनीतिक उभार उस समय हुआ जब 2021 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नीत यूडीएफ को बड़ी हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद पार्टी ने उन्हें विपक्ष का नेता बनाया। शुरुआत में कई नेताओं ने उन्हें समझौते का उम्मीदवार माना था, लेकिन उन्होंने इस जिम्मेदारी को अपनी ताकत बना लिया। सोना तस्करी मामला, एआई कैमरा विवाद और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर उन्होंने लगातार पिनराई विजयन सरकार को घेरा और खुद को राज्य में सबसे आक्रामक विपक्षी नेता के रूप में स्थापित किया।
खबर अपडेट की जा रही है...
विधानसभा चुनाव: असम में 18.85, केरलम 17.25 और पुडुचेरी में 18.45 फीसदी मतदान


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के तारापीठ मंदिर के समीप स्थित एक होटल में आज तड़के भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम सात तीर्थयात्रियों की जलकर मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि कहा जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
बिहार के लखीसराय में सावन के तीसरे सोमवारी की सुबह प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर के बाहरी परिसर में अचानक भगदड़ मच गई। हादसे में आठ महिला श्रद्धालुओं के मौत हो गई। वहीं दर्जनभर लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों का सदर अस्पताल लखीसराय में इलाज चल रहा है।
राज्यसभा के दस सांसदों को एम्स, सिल्क बोर्ड, सरोगेसी बोर्ड और संसदीय समितियों में निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। जानिए किस सांसद को कौन सी बड़ी जिम्मेदारी मिली है।
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हथियार की जांच के दौरान एक यात्री की लाइसेंसी पिस्टल से गोली चल गई। इस हादसे में एक महिला समेत दो एयरपोर्ट कर्मचारी घायल हो गए। आरोपी यात्री की पहचान शिवसेना नेता कमलेश राय के रूप में हुई है, जो मुंबई जा रहे थे।
दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रगीत वंदे मातरम के गायन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इस मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर तीखा हमला बोला है।
उत्तर भारत में मानसून की भीषण बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी बारिश, जलभराव और भूस्खलन ने तबाही मचा रखी है। प्रयागराज में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार घायल हो गए। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट से लगातार पांच बार विधायक रहे और टीएमसी सरकार में पूर्व मंत्री व विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर 75 वर्षीय डॉ. आशीष बनर्जी का शव रविवार सुबह उनके आवास के पास स्थित पार्टी कार्यालय में फंदे से लटकता मिला।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों और CAPF के जवानों के लिए 78 वीरता पुरस्कारों की घोषणा की है। यहाँ कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र और सेना मेडल विजेताओं की पूरी सूची देखें।
80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्र के नाम संबोधन की विस्तृत जानकारी। विकसित भारत 2047, विदेश नीति, कल्याणकारी योजनाएं और भाषण की सात बड़ी बातें पढ़ें।