मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्र के लिए जीवन समर्पित करने वाले भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी तिराहा पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर अर्पित की पुष्पांजलि
समान नागरिक संहिता की भावना को लेकर सरकार भी काम कर रही
मुखर्जी को एक देश में दो विधान जैसी विसंगति की समाप्ति का श्रेय
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्र के लिए जीवन समर्पित करने वाले भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी तिराहा पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि राष्ट्र प्रथम के प्रति समर्पित प्रखर विचारधारा, देश की अखंडता के लिए उनका दृढ़ संकल्प सदैव प्रेरणा देता रहेगा। देश अनंतकाल तक मुखर्जी का ऋणी रहेगा। इससे पहले सीएम ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी में प्रदेश भाजपा कार्यालय के सामने मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सीएम ने कहा-आजादी के समय देश का विभाजन भारत के इतिहास की बड़ी भूल थी। जिस दिन देश आजाद हुआ, उसी दिन विभाजन की नींव भी रख दी गई थी। विभाजन के दौरान 40 हजार लोगों ने अपने प्राण गंवाए थे। देश के विभाजन और षड्यंत्रों के खिलाफ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने मजबूती से आवाज उठाई थी। भारत की अखंडता और एकता के लिए उन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया। एक देश में दो विधान जैसी विसंगति को समाप्त करने का श्रेय भी मुखर्जी के संघर्ष को जाता है।
यूसीसी को लेकर 10 लाख सुझाव आए
वहीं संवाददाताओं से चर्चा के दौरान सीएम ने कहा-आज देश में वंदे मातरम् का पूरा स्वरूप साकार हो रहा है। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की भावना को लेकर राज्य सरकार भी काम कर रही है। इसके लिए प्रदेशभर में सभी वर्गों और धर्मों के लोगों से सुझाव लिए गए हैं और सरकार को 10 लाख सुझाव प्राप्त हुए हैं।
पार्टी में अर्श और फर्श का अंतर नहीं
मुख्यमंत्री ने कहा- सरकार का मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास है। मध्यप्रदेश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर आगे बढ़ेगा और राष्ट्र की एकता, अखंडता व सामाजिक समरसता के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। सीएम ने भाजपा संगठन का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी में अर्श और फर्श का अंतर नहीं है, यहां हर कार्यकर्ता को समान सम्मान दिया जाता है। राष्ट्रहित-समाजहित के लिए सभी मिलकर कार्य कर रहे हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 20 अक्टूबर को उज्जैन से अयोध्या तक 950 किमी की 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा' शुरू करेंगे। जानिए इस 70 दिवसीय पैदल यात्रा का रूट, धार्मिक अनुष्ठान और मुख्य उद्देश्य।
भोपाल के नीलम पार्क में कोरोना काल के आयुष डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ का 11वें दिन भी प्रदर्शन जारी। अर्धनग्न होकर और PPE किट पहनकर स्वास्थ्यकर्मियों ने संविदा बहाली की मांग की।
मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का पोर्टल दोबारा खोलने को लेकर मंत्री निर्मला भूरिया और नरेंद्र शिवाजी पटेल के बयानों में विरोधाभास सामने आया है। जानें पूरी खबर और कांग्रेस की प्रतिक्रिया।
भोपाल के ऐशबाग इलाके में डबल मर्डर सनसनीखेज मामला। पूर्व एएसआई योगेश मरावी ने पत्नी विनीता और साली मेघा उइके की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या की थी। कोर्ट ने आरोपी को दोहरी उम्रकैद की सजा सुनाई है।
मध्य प्रदेश में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने सीएम हाउस घेराव के लिए विशाल रैली निकाली। रोशनपुरा चौराहे पर पुलिस ने रोका, आंदोलनकारियों की चेतावनी- आदेश मिलने तक जारी रहेगा प्रदर्शन।
सतना के मझगवां में पुश्तैनी जमीन पर प्लांटेशन के विरोध में जयस ने प्रदर्शन किया। वन विभाग पर मनमानी के आरोप लगाते हुए संगठन ने वनाधिकार पट्टे, ग्रामसभा के अधिकार और पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग उठाई।
9,850 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाला सागर-सतना ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बुंदेलखंड और विंध्य को नई सड़क कनेक्टिविटी दे सकता है। सर्वे और डीपीआर जारी हैं, जबकि नागौद, उचेहरा और पतेरी क्षेत्र में संभावित संपर्क बिंदुओं पर नजरें टिकी हैं।
सांसद गणेश सिंह ने निर्माणाधीन सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निरीक्षण कर गुणवत्ता और समयसीमा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शासकीय मेडिकल कॉलेज सतना में 150 एमबीबीएस विद्यार्थियों ने श्वेत कोट पहनकर चिकित्सा सेवा की शपथ ली।
सतना नगर निगम की एमआईसी और स्मार्ट सिटी बोर्ड बैठक में पेयजल, सड़क, जल निकासी, खेल सुविधाओं और सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव मंजूर हुए। 1080 श्रमिकों की सेवा बढ़ी, 179 हितग्राहियों को आवास योजना में पात्रता मिली।
आज यानी गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य के विकास से जुड़े कई ऐतिहासिक और दूरगामी प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इस बैठक में औद्योगिक विकास, शिक्षा, सिंचाई, आयुष और महिला एवं बाल विकास क्षेत्र से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए। राज्य सरकार ने जबलपुर से इंदौर तक बनने वाले महत्वपूर्ण इकोनॉमिक कॉरिडोर के एकीकृत विकास के लिए एक विशेष कंपनी के गठन को मंजूरी दी है।