मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित ई-प्रवेश प्रक्रिया 2026-27 अंतर्गत प्रथम चरण में विद्यार्थियों द्वारा उत्साहपूर्वक पंजीयन एवं प्रवेश प्रक्रिया में सहभागिता की जा रही है। अभी तक स्नातक, स्नातकोत्तर एवं एनसीटीई पाठ्यक्रमों में कुल 2,78,742 पंजीयन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 2,10,460 आवेदनों का सत्यापन पूर्ण किया जा चुका है।

विभिन्न पाठ्यक्रमों में 2.78 लाख से अधिक पंजीयन
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित ई-प्रवेश प्रक्रिया 2026-27 अंतर्गत प्रथम चरण में विद्यार्थियों द्वारा उत्साहपूर्वक पंजीयन एवं प्रवेश प्रक्रिया में सहभागिता की जा रही है। अभी तक स्नातक, स्नातकोत्तर एवं एनसीटीई पाठ्यक्रमों में कुल 2,78,742 पंजीयन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 2,10,460 आवेदनों का सत्यापन पूर्ण किया जा चुका है। प्रथम चरण में अब तक कुल 87 हजार 687 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है, जिनमें स्नातक स्तर पर 70 हजार 752 तथा स्नातकोत्तर स्तर पर 16 हजार 935 विद्यार्थियों ने प्रवेश सुनिश्चित किया है।
एनसीटीई में अंतिम तिथि 30 जून
एनसीटीई पाठ्यक्रमों के लिए प्रथम चरण के पंजीयन की अंतिम तिथि 30 मई निर्धारित है। आवंटन सूची 10 जून को जारी की जाएगी। सामान्य पाठ्यक्रमों में द्वितीय चरण के लिये पंजीयन की अंतिम तिथि 3 जून 2026 है एवं सीट आवंटन सूची 7 जून को जारी होगी।
समय पर करा लें सत्यापन
उच्च शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से आह्वान किया है कि वे निर्धारित समय-सीमा में आनलाइन पंजीयन, दस्तावेज सत्यापन एवं शुल्क भुगतान की प्रक्रिया पूर्ण करें, जिससे समय पर प्रवेश सुनिश्चित किया जा सके।
हेल्प डेस्क की व्यवस्था
उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के सभी शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क, मार्गदर्शन एवं दस्तावेज सत्यापन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। विभागीय अधिकारियों द्वारा लगातार मॉनिटरिंग एवं प्रचार-प्रसार गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, जिससे विद्यार्थियों में ई-प्रवेश प्रक्रिया के प्रति सकारात्मक वातावरण बना है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ग्रुप-2 सब ग्रुप-3 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। 454 पदों के लिए आयोजित इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
केवल लंबे समय तक काम करने से किसी कर्मचारी को स्थाई कर्मी बनने का अधिकार नहीं मिल जाता। जनभागीदारी समिति द्वारा नियुक्त व्यक्ति भी केवल नियुक्ति के आधार पर राज्य सरकार का नियमित कर्मचारी नहीं बन सकता।
सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने संयुक्त सीएसआईआर यूजीसी-एनईटी जून 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2026 आगामी 7 से 12 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। प्रदेश के 12 जिलों में होने वाली इस परीक्षा के जरिए 156 पदों के लिए 3,775 अभ्यर्थी अपनी दावेदारी पेश करेंगे। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को थ्री-लेयर सिक्योरिटी जांच के बाद ही प्रवेश मिलेगा।
NTA जल्द ही UGC NET June 2026 के 84 विषयों की फाइनल आंसर की और परिणाम जारी करेगा। साथ ही CSIR NET और ICAR परीक्षाओं के भी रिजल्ट इसी सप्ताह आएंगे। जानिए कैसे चेक करें स्कोरकार्ड।
देशभर में सरकारी स्कूलों की बदहाली और घटती छात्र संख्या के बीच राज्यों के शिक्षा बजट को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, मध्य प्रदेश सरकार अपने कुल बजट का औसतन केवल 13.76 फीसदी ही शिक्षा पर खर्च कर रही है।
सीबीएसई ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार सीटीईटी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार 1 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण सुनवाई के दौरान स्पष्ट किया है कि सेक्युलर (धर्मनिरपेक्ष) शैक्षणिक संस्थानों में तय ड्रेस कोड का पालन करना अनिवार्य है। अदालत ने स्कार्फ या हिजाब पहनने की अनुमति देने से इंकार कर दिया है।
मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की ओर से एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। समूह-2 उपसमूह-04 के अंतर्गत निकाली गई पंचायत अधिकारी और अन्य समकक्ष पदों की भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है।
जयपुर में तकनीकी खराबी के चलते NTA की आयुर्वेदिक पीजी परीक्षा रद्द कर दी गई है, जो अब 1 सितंबर को होगी। वहीं, UGC-NET की रद्द परीक्षाओं की नई तिथियां भी जारी कर दी गई हैं।