मध्यप्रदेश में विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के होने वाली भस्म आरती में भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शामिल हुए। आरती के बाद उन्होंने देहरी से दर्शन कर भगवान महाकाल को जल अर्पित किया। उन्होंने दो घंटे तक नंदी हाल में बैठकर भगवान महाकाल का जाप किया और प्रात:कालीन आरती में सहभागिता कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

तड़के होने वाली भस्म आरती में भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शामिल हुए।
उज्जैन। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश में विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के होने वाली भस्म आरती में भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शामिल हुए। आरती के बाद उन्होंने देहरी से दर्शन कर भगवान महाकाल को जल अर्पित किया। उन्होंने दो घंटे तक नंदी हाल में बैठकर भगवान महाकाल का जाप किया और प्रात:कालीन आरती में सहभागिता कर आशीर्वाद प्राप्त किया। दरअसल, पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ आज यानी शनिवार को बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल के निराकार से साकार स्वरूप के दर्शन किए। यहां चांदी द्वार से उन्होंने बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन किया और उसके बाद नंदीजी के कानों में अपनी मनोकामना भी कही। महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया ने बताया कि भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर की प्रात:कालीन भस्म आरती में दर्शन लाभ लिया।

धार्मिक स्थलों का हो रहा रखरखाव
बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद धनखड़ ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भारतवर्ष में बड़ा सकारात्मक बदलाव आ रहा है। यह बदलाव हमारी हजारों वर्ष पूर्व की मानसिकता को दर्शाता है। वर्तमान में धार्मिक स्थलों का रखरखाव हो रहा है और इसका विकास किया जा रहा है जो अत्यंत ही सराहनीय कदम है यहां के प्रशासन की सुगमता लग्नशीलता से मैं प्रभावित हुआ हूं। मंदिर में सभी के साथ समानता से व्यवहार किया जा रहा है।
किसान-सेना का देश के प्रति त्याग महान
पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- हम अहंकार, घृणा, बदले की भावना और ईर्ष्या से ऊपर उठें। जीवन में स्वस्थ और प्रसन्न रहें। मैंने देश की प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की है। मैं किसान परिवार से आता हूं। हमारे किसानों और सेना के जवानों का देश के प्रति त्याग अत्यंत महान है। हम उनके सदैव आभारी रहेंगे। मैं सभी के कल्याण की कामना करता हूं। इस दौरान मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल द्वारा जगदीप धनखड़ का स्वागत एवं सत्कार किया गया। इस अवसर पर मंदिर प्रशासन की ओर से उन्हें प्रसाद एवं स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
25 सितंबर 2026 (शुक्रवार) का दिन मेष से मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा? जानिए करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन से जुड़ा विस्तृत राशिफल।
जानिए 25 सितंबर 2026 का विस्तृत दैनिक पंचांग। जानें शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, राहुकाल, अभिजीत मुहूर्त और अनंत चतुर्दशी व गणेश विसर्जन का शुभ समय।
25 सितंबर 2026 का मूलांक फल (Ank Jyotish 25 September 2026) पढ़ें। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए करियर, धन और स्वास्थ्य का हाल।
24 सितंबर 2026 का राशिफल। जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन। पढ़ें व्यापार, धन, करियर और स्वास्थ्य का सटीक भविष्यफल
जानिए 24 सितंबर 2026 गुरुवार का पूरा पंचांग, जिसमें शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, शुभ मुहूर्त (अभिजीत मुहूर्त) और राहुकाल का समय शामिल है।
24 सितंबर 2026 का मूलांक फल (Mulank Phal 24 September 2026) पढ़ें। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए करियर, धन और स्वास्थ्य का हाल।
अंक ज्योतिष के अनुसार 23 सितंबर 2026 का दिन मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा? जानिए करियर, धन, और स्वास्थ्य से जुड़ा विस्तृत भविष्यफल।
पढ़ें 23 सितंबर 2026 का संपूर्ण राशिफल। मेष से मीन राशि तक सभी राशियों के लिए जानिए करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन से जुड़ी भविष्यवाणियां।
जानिए 23 सितंबर 2026, बुधवार का पूरा हिंदू पंचांग। यहाँ पढ़ें आज की तिथि, नक्षत्र, योग, करण, राहुकाल और शुभ-अशुभ मुहूर्त की विस्तृत जानकारी।
22 सितंबर 2026 का संपूर्ण दैनिक पंचांग। जानिए आज की तिथि, नक्षत्र, योग, करण, सूर्योदय, सूर्यास्त और अशुभ राहुकाल का समय हिंदी में।