मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी इंटरनेट संचार व्यवस्था में बदलाव की बड़ी और सख्त पहल की है। बढ़ते साइबर हमलों और अनधिकृत एक्सेस के खतरे को देखते हुए सरकार ने नए नियम लागू कर दिए हैं। इसके तहत राज्य के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए स्वदेशी मेल प्लेटफॉर्म जोहो का उपयोग अनिवार्य कर दिया गया है।

राज्य सरकार ने लागू किया स्वदेशी मेल प्लेटफॉर्म जोहो
45 दिन तक इस्तेमाल नहीं करने पर बंद हो जाएग ईमेल
रखरखाव के लिए प्रति यूजर 2,000 वार्षिक शुल्क देगी
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी इंटरनेट संचार व्यवस्था में बदलाव की बड़ी और सख्त पहल की है। बढ़ते साइबर हमलों और अनधिकृत एक्सेस के खतरे को देखते हुए सरकार ने नए नियम लागू कर दिए हैं। इसके तहत राज्य के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए स्वदेशी मेल प्लेटफॉर्म जोहो का उपयोग अनिवार्य कर दिया गया है। इस कदम का उद्देश्य सरकारी संचार व्यवस्था की सुरक्षा मजबूत करना और विदेशी क्लाउड स्टोरेज पर निर्भरता कम करना है। यह पहल केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर के उस राष्ट्रीय प्रोजेक्ट के तहत की गई है, जिसके माध्यम से सरकारी डिजीटल संचार व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया जा रहा है।
जोहो प्लेटफॉर्म का करना होगा इस्तेमाल
राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (एमपी-एसईडीसी) और एनआईसी के बीच हाल ही में भोपाल में हुई उच्च स्तरीय बैठक के बाद इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इनके अनुसार, राज्य के सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को आधिकारिक ईमेल संचार के लिए निर्धारित जोहो प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करना होगा।
साइबर खतरों से होगा बचाव
सरकार के इस फैसले को सरकारी डेटा की सुरक्षा, डिजिटल संचार पर नियंत्रण और साइबर खतरों से बचाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। हालांकि, नई व्यवस्था के क्रियान्वयन, पुराने ईमेल खातों के स्थानांतरण और विभागों में इसे पूरी तरह लागू करने की प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी उपलब्ध दिशा-निर्देशों के आधार पर स्पष्ट होगी।
45 दिन में निष्क्रिय होगा अकाउंट
नई व्यवस्था के अनुसार प्रत्येक यूजर को एक महीने में कम से कम एक बार अपनी ईमेल आईडी का उपयोग करना अनिवार्य है। यदि कोई अधिकारी-कर्मचारी लगातार 45 दिनों तक अपने ईमेल इनबॉक्स में लॉगिन नहीं करता है, तो सुरक्षा कारणों से वह ईमेल खाता स्वत: निष्क्रिय हो जाएगा।
नहीं बदलेंगे सरकारी डोमेन
प्रत्येक मेल-बॉक्स आधारित ईमेल आईडी के मेंटेनेंस पर राज्य सरकार प्रति यूजर 2 हजार रुपए वार्षिक सेवा शुल्क का भुगतान करेगी। इस बदलाव से अधिकारियों के ईमेल पतों के डोमेन में कोई बदलाव नहीं होगा। ईमेल आईडी के अंत में लगने वाला आधिकारिक डोमेन पहले की तरह ही रहेगा। केवल इसका बैकएंड इंफ्रास्ट्रक्चर और सर्वर अब गूगल या माइक्रोसॉफ्ट के बजाय स्वदेशी प्लेटफॉर्म जोहो के सुरक्षित क्लाउड प्लेटफॉर्म से संचालित होगा।
डेटा रहेगा देश के भीतर और सुरक्षित
जोहो एक भारतीय निजी आईटी एवं सॉफ्टवेयर कंपनी है, जिसके सर्वर भारत में ही स्थित हैं। यह एनआईसी के रणनीतिक नियंत्रण के तहत काम करती है और सर्ट-इन के सुरक्षा आडिट व जीरो-ट्रस्ट आर्किटेक्चर नियमों का पालन करती है, जिससे सरकारी संवेदनशील डेटा देश की सीमाओं के भीतर सुरक्षित रहेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि कान्हा नेशनल पार्क हमारे देश का नहीं, पूरे एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा नेशनल पार्क है। सघन वनों से आच्छादित कान्हा नेशनल पार्क मुख्यत बाघ, चीता, लकड़बग्घा, हाथी एवं अन्य कई वन्य जीवों से समृद्ध है।
मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी इंटरनेट संचार व्यवस्था में बदलाव की बड़ी और सख्त पहल की है। बढ़ते साइबर हमलों और अनधिकृत एक्सेस के खतरे को देखते हुए सरकार ने नए नियम लागू कर दिए हैं। इसके तहत राज्य के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए स्वदेशी मेल प्लेटफॉर्म जोहो का उपयोग अनिवार्य कर दिया गया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 17 सितंबर से शुरू सेवा संकल्प अभियान का समापन 17 अक्टूबर को होगा। अभियान के तहत हुए कार्यों पर सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में प्रस्तुतीकरण दिया जाएगा।
बड़वानी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं को अहंकार से दूर रहने की नसीहत दी। जानें उन्होंने संगठन, मेडिकल कॉलेज और कांग्रेस पर क्या कहा।
भोपाल के मुगालिया छाप-नीलबड़ स्थित शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय में शनिवार रात खाना खाने से 13 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। कड़ाई में छिपकली मिलने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नरसिंहपुर में 42.52 करोड़ की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण किया। इस दौरान छात्रों, किसानों और महिलाओं के विकास के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गईं।
मध्य प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर जल्द ही एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। शासन स्तर पर मिल रही लगातार शिकायतों और कामकाज की समीक्षा के बाद, सरकार 10 से अधिक जिलों के कलेक्टरों को बदलने की तैयारी कर रही है।
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के भाजपा विधायक अमर सिंह यादव की कार ने बाइक सवार पिता पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। विधायक की गाड़ी जब्त कर ली गई है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को बिहार के गया पहुंचे, जहां उन्होंने सनातन संस्कृति की महान परंपरा का निर्वहन करते हुए पवित्र फल्गु नदी के तट पर अपने पितरों का विधि-विधान से तर्पण और पिंडदान किया।
मध्य प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल जारी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात के बाद भी पटवारी अपनी मांगों पर अड़े। निलंबन वापसी की मांग और स्वामित्व योजना पर असर की पूरी खबर हिंदी में पढ़ें।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह