
सितंबर में तुवर दाल के भाव में 32 रुपए किलो का उछाल आया
उड़द की दाल में एक साल में 23 रु. किलो की तेजी दर्ज की गई
भोपाल। स्टार समाचार वेब
आम आदमी की थाली पर एक बार फिर चौतरफा महंगाई की मार पड़ी है। नवरात्रि, दीपावली और शादियों का सीजन शुरू होने से पहले भोपाल के थोक बाजार में दालों की कीमतों में अचानक आए उछाल ने हर घर का बजट बिगाड़ कर रख दिया है। हर रसोई की पहली पसंद मानी जाने वाली तुवर (अरहर) दाल की कीमत में महज एक हफ्ते के भीतर 10 रुपए प्रति किलो तक की तेजी दर्ज की गई है। सितंबर 2025 की तुलना में इस साल सितंबर में तुवर दाल के भाव में 32 रुपए प्रति किलो का भारी उछाल आया है।
एक साल में ऐसे बदले दालों के भाव
| दाल | सितंबर 2025 | सितंबर 2026 | अंतर |
| तुवर | 98 रुपए | 130 रुपए | 32 रुपए |
| उड़द | 82 रुपए | 105 रुपए | 23 रुपए |
| चना | 72 रुपए | 80 रुपए | 8 रुपए |
| हरी मूंग | 85 रुपए | 89 रुपए | 4 रुपए |
| मूंग मोगर | 90 रुपए | 93 रुपए | 3 रुपए |
| मसूर | 75 रुपए | 76 रुपए | 1 रुपए |
एक महीने में 19 रुपए की बढ़ोतरी
एक सितंबर को जो थोक भाव 111 रुपए किलो था, वह बढ़कर अब 130 रुपए किलो पर पहुंच गया है। यानी महीने भर में 19 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इसती तरह उड़द की दाल में भी एक साल में 23 रुपए प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई है। यही नहीं, शहर में चना दाल 8 रुपए प्रति किलो तक महंगी हो गई है।
अब थाली से गायब होती दाल
थोक बाजार में आए इस उछाल का सीधा असर अब खुदरा बाजार पर पड़ने की आशंका है, जिससे आम उपभोक्ता की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। भोपाल किराना व्यापारी महासंघ के अनुसार, बाजार में अकेले तुवर दाल की रोजाना खपत 150 क्विंटल है, जबकि मसूर और अन्य दालों की मांग 100 क्विंटल है। इतनी बड़ी खपत के बीच लगातार बढ़ती दरें मध्यम और गरीब वर्ग के घरेलू बजट को बिगाड़ रही हैं।
महंगाई बढ़ने के मुख्य कारण
दरअसल, त्योहारों और शादियों के सीजन को देखते हुए बाजार में एडवांस खरीदारी बढ़ गई है। मुख्य दलहन उत्पादक क्षेत्रों में बारिश और बोवनी के बदलते पैटर्न से उत्पादन पर भी असर पड़ा है। म्यांमार और कनाडा जैसे देशों से आयात, परिवहन और लॉजिस्टिक्स की बढ़ती लागत का सीधा असर दिख रहा है।
सरकारी हस्तक्षेप से ही मिलेगी राहत
जिस तरह शक्कर के बाजार में सरकार ने हस्तक्षेप कर उपलब्धता बढ़ाई और राहत दी, उसी तर्ज पर दालों का बफर स्टॉक तुरंत बाजार में जारी किया जाना चाहिए ताकि बेलगाम होती कीमतों पर लगाम लग सके।
विवेक साहू, किराना व्यापारी महासंघ, भोपाल
त्योहारी सीजन के कारण स्टॉक की मांग बढ़ी है। वहीं उत्पादक राज्यों से आवक सीमित है। जब तक नई फसल की पर्याप्त आवक शुरू नहीं होती, तब तक कीमतों का दबाव बना रह सकता है।
महेश रामरख्यानी, अध्यक्ष, थोक व्यापारी संघ, भोपाल

गुरुवार को बाजार में चौतरफा बिकवाली से निवेशकों के अरबों रुपए डूब गए। लेकिन आज बाजार ने थोड़ी सी राहत की सांस ली है। वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों और क्रूड आयल में मामूली नरमी की वजह से आज दलाल स्ट्रीट ने हरे निशान के साथ शुरुआत की है।
सोना और चांदी दोनों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। इन धातुओं की कीमत इन दिनों बिल्कुल भी स्थिर नहीं रह रही हैं। लगातार सोने में गिरावट देखी जा रही है। ऐसे में कई दिग्गज बैंक गोल्ड के भाव को लेकर अनुमान लगा रहे हैं कि सोने के दाम सारे रिकॉर्ड तोड़ महंगे होने वाले हैं।
भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार की शुरुआत भारी बिकवाली के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा टूट गया, जबकि निफ्टी भी 23,250 के नीचे फिसल गया। बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में दबाव ज्यादा रहा।
मध्य प्रदेश के बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी अपडेट! 28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मियों की हड़ताल और छुट्टियों के चलते 5 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित। जानें पूरी खबर और जरूरी निर्देश।
भारतीय शेयर बाजार में बुधवार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 200 अंक चढ़कर 74,640.85 के स्तर पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 23,350 के ऊपर कारोबार करता दिखा।
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के नए नियमों के तहत टेलीकॉम कंपनियों को बिना इंटरनेट वाले सस्ते कॉलिंग और SMS प्लान लॉन्च करना अनिवार्य कर दिया गया है। जानिए TRAI के इस नए आदेश की पूरी जानकारी।
आज सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। जानें एमसीएक्स (MCX) और इंटरनेशनल कमोडिटी मार्केट (Comex) पर गोल्ड और सिल्वर के ताज़ा रेट।
भारतीय शेयर बाजार में आज शुरुआती तेजी के बाद गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। आईटी शेयरों में कमजोरी मुख्य वजह रही। जानिए बाजार की पूरी अपडेट।
टाटा संस और टाटा ट्रस्ट्स के बीच एन. चंद्रशेखरन के पुनर्नियुक्ति विवाद को विस्तार से जानें। जानिए क्यों टाटा ट्रस्ट्स ने इस फैसले को नियमों के खिलाफ बताया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह