देशभर के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव के बीच मंगलवार को ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर आई। बीते दो दिनों की तेजी पर ब्रेक लगाते हुए सोने और चांदी दोनों के दामों में गिरावट दर्ज की गई। पश्चिम एशिया में जारी उथल-पुथल के कारण कच्चे तेल की कीमतों में आए उबाल से कीमती धातुओं की चमक फीकी पड़ी है।

तनाव और कच्चे तेल के उछाल से सर्राफा बाजार में सुस्ती
15 दिनों में चांदी 10,000 और सोना 5,000 हुआ सस्ता
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
देशभर के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव के बीच मंगलवार को ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर आई। बीते दो दिनों की तेजी पर ब्रेक लगाते हुए सोने और चांदी दोनों के दामों में गिरावट दर्ज की गई। पश्चिम एशिया में जारी उथल-पुथल के कारण कच्चे तेल की कीमतों में आए उबाल से कीमती धातुओं की चमक फीकी पड़ी है। 24 कैरेट 10 ग्राम सोने के दाम में 888 रुपए की गिरावट आई है, जिसके बाद इसका भाव घटकर 1.51 लाख रुपए (प्रति 10 ग्राम) पर आ गया है। वहीं एक किलो चांदी की कीमत 1,270 गिरकर 2.28 लाख रुपए (प्रति किग्रा) पर पहुंच गई है।
15 दिनों में भारी गिरावट
पिछले दो हफ्तों में सर्राफा बाजार में मंदी का रुख देखा गया है। 31 अगस्त को 10 ग्राम सोने का भाव करीब 1.56 लाख था, जो 15 दिनों में 5,000 सस्ता होकर 1.51 रुपए लाख पर आ गया। वहीं 31 अगस्त को चांदी 2.37 लाख प्रति किलो पर थी। बीते 15 दिनों में इसमें 10,000 रुपए की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
2026: सोने-चांदी ने नए रिकॉर्ड बनाए
चालू वर्ष 2026 में सोने-चांदी ने नए रिकॉर्ड बनाए हैं, हालांकि लंबी अवधि में सोने में बढ़त और चांदी में मामूली गिरावट दर्ज की गई है।
| धातु | 31 दिसंबर 2025 का भाव | आल-टाइम हाई (29 जनवरी 2026) | वर्तमान भाव | 2026 में कुल बदलाव |
| सोना (प्रति 10 ग्राम) | ₹1.33 लाख | ₹1.76 लाख | ₹1.51 लाख | +₹18,000 (महंगा) |
| चांदी (प्रति किग्रा) | ₹2.30 लाख | ₹3.86 लाख | ₹2.28 लाख | -₹2,000 (सस्ता) |
देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत
| शहर | 24 कैरट 10 ग्राम | 22 कैरट 10 ग्राम | 18 कैरट 10 ग्राम |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹1,54,230 | ₹1,41,390 | ₹1,15,710 |
| मुंबई | ₹1,54,080 | ₹1,41,240 | ₹1,15,560 |
| कोलकाता | ₹1,54,080 | ₹1,41,240 | ₹1,15,560 |
| चेन्नई | ₹1,54,080 | ₹1,41,240 | ₹1,18,940 |
| बेंगलुरू | ₹1,54,080 | ₹1,41,240 | ₹1,15,560 |
| हैदराबाद | ₹1,54,080 | ₹1,41,240 | ₹1,15,560 |
| लखनऊ | ₹1,54,230 | ₹1,41,390 | ₹1,15,710 |
| पटना | ₹1,54,130 | ₹1,41,290 | ₹1,15,610 |
| जयपुर | ₹1,54,230 | ₹1,41,390 | ₹1,15,710 |
| अहमदाबाद | ₹1,54,130 | ₹1,41,290 | ₹1,15,610 |


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कर्नाटक में पेट्रोल में तय मात्रा से ज्यादा एथनॉल मिलाने के दावे को तेल कंपनियों ने खारिज कर दिया है। कंपनी ने बताया कि टेस्टिंग तय मानक के हिसाब से नहीं की गई है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने कर्नाटक के उस दावे को खारिज कर दिया है।
दुनिया भर के शेयर बाजारों में मचे हाहाकार के बीच भारतीय शेयर बाजार ने ऐसी छलांग लगाई, जिसकी शायद ही किसी ने उम्मीद की हो। अमेरिकी बाजार में 19 महीनों की सबसे बड़ी एक दिनी गिरावट दर्ज की गई।
RBI Bank Holidays List November 2026: दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के कारण नवंबर में कई दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। देखें 8 से 29 नवंबर तक की राज्यवार छुट्टियों की पूरी सूची और जानें डिजिटल बैंकिंग विकल्प।
धनतेरस पर सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट! 10 ग्राम सोना 3,106 रुपए और चांदी 5,437 रुपए सस्ती हुई। जानिए IBJA के ताजा रेट, सालभर का ट्रेंड और शहरों में कीमतों में अंतर की वजह।
वैश्विक गिरावट के बीच भारतीय शेयर बाजार में तूफानी तेजी। सेंसेक्स 1718 अंक चढ़कर 81,028 और निफ्टी 25,030 पर बंद। FII निवेश और कंपनियों के अच्छे तिमाही नतीजों से बाजार 8 महीने बाद 80 हजार के पार निकला।
भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। सुबह सेंसेक्स 168.03 अंक बढ़कर 74,319.07 के स्तर पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 44.55 अंकों की बढ़त के साथ 22,981.30 पर कारोबार कर रहा था।
सोने और चांदी के बाजार में इस समय जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। त्योहारी सीजन के बीच वैश्विक और घरेलू बाजारों में कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे खरीदारों के लिए यह एक बड़ा मौका बनता जा रहा है।
दुनिया का सबसे बड़ा क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बाइनेंस हैक हो गया है। इसे इतिहास की सबसे बड़ी क्रिप्टो हैकिंग माना जा रहा है। कंपनी ने डिपॉजिट और विड्रॉल पर अस्थायी रोक लगा दी है। क्रिप्टो एक्सपर्ट्स और एनालिटिक्स फर्म्स का अनुमान है कि इस हैकिंग में 5 बिलियन डॉलर से ज्यादा यानी करीब 50 हजार करोड़ रुपए की क्रिप्टो चोरी हुई है।
केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण की स्पेलिंग को लेकर राहुल गांधी के ट्वीट पर छिड़े विवाद के बाद कांग्रेस ने इसे 'टाइपो मार्केटिंग' बताया है। जानिए क्या है पूरा मामला और टाटा समूह के विवाद पर राहुल-सीतारमण के बीच हुई तीखी बहस की पूरी जानकारी।
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम में गिरावट जारी है। आज भी यानी करवा चौथ के दिन सोना-चांदी के दाम में गिरावट दर्ज। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 563 रुपए गिरकर 1.42 लाख रुपए आ गया है। एक किलो चांदी की कीमत 2,945 रुपए कम होकर 1.90 लाख रुपए पर आ गई है।