शेयर बाजार की हरे निशान पर शुरुआत हुई है। सेंसेक्स उछाल लेते हुए 81,883.95 के आंकड़े के करीब आ गया। उधर निफ्टी में भी उछाल दर्ज की गई और यह 25,085.30 का आंकड़ा छू गया। दरअसल, भारतीय शेयर मार्केट में मंगलवार के कारोबारी सत्र की शुरूआत तेज रही।

शेयर बाजार की हरे निशान पर शुरुआत हुई है।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
शेयर बाजार की हरे निशान पर शुरुआत हुई है। सेंसेक्स उछाल लेते हुए 81,883.95 के आंकड़े के करीब आ गया। उधर निफ्टी में भी उछाल दर्ज की गई और यह 25,085.30 का आंकड़ा छू गया। दरअसल, भारतीय शेयर मार्केट में मंगलवार के कारोबारी सत्र की शुरूआत तेज रही। बीएसई पर 30 अंकों वाला सेंसेक्स इंडेक्स 93.83 अंक या 0.11 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 81,883.95 पर ओपन हुआ। वहीं एनएसई पर निफ्टी 50 इंडेक्स 7.65 अंक बढ़त के साथ 25,085.30 पर ट्रेड करते हुए शुरू हुआ। बीएसई सेंसेक्स 81,921 और निफ्टी 50 25,114 अंक पर हरे निशान पर ट्रेड कर रहा था। बीएसई सेंसेक्स में बजाज फाइनेंश, पावरग्रिड, आईसीआईसी बैंक, टाटा स्टील हरे निशान पर ट्रेड कर रही थी। वहीं ऐक्सिस बैंक, टाटा मोर्टस, टीसीएस और ट्रेंट लाल निशान पर व्यापार कर रहे थे। बीएसई सेंसेक्स 350 अंक की बढ़त के साथ 82,140 अंक पर कारोबार कर रहा था, वहीं निफ्टी 50 इंडेक्स 25,160 के पार चला गया था।
सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों में तेजी और 7 में गिरावट है। टाटा स्टील, लार्सन एंड टुब्रो और बजाज फाइनेंस के शेयर्स चढ़ें हैं। ट्रेंट 2 फीसदी से ज्यादा गिरा है। निफ्टी के 50 में से 39 शेयरों में तेजी और 11 में गिरावट है। एनएसई के मेटल, फार्मा, बैंकिंग और रियल्टी सेक्टर में बढ़त है। मीडिया, प्राइवेट बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज से जुड़े शेयरों में गिरावट है।
सोमवार के कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर मार्केट में जबरदस्त उछाल देखने को मिली थी। बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 582.95 अंक या 0.72 प्रतिशत की तेजी के साथ 81,790.12 पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 50 इंडेक्स 183.40 अंक या 0.74 प्रतिशत की उछाल के साथ 25,077.65 पर कारोबार करते हुए बंद हुआ था। शेयर बाजार का व्यवहार बुलिश था। शेयर खरीदी में तेजी देखी गई थी।
एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.67 प्रतिशत चढ़कर 48,265 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स आज बंद है। कोरिया का कोस्पी राष्ट्रीय अवकाश के चलते बंद है। वहीं, चीन में मीड आॅटम फेस्टिवल के चलते शंघाई कंपोजिट में 8 अक्टूबर तक कारोबार नहीं होगा। 6 अक्टूबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.14 प्रतिशत चढ़कर 46,694 पर बंद हुआ था। नैस्डेक कंपोजिट में 0.71प्रतिशत और एसएंडपी 500 में 0.36 फीसदी की तेजी रही।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत को लेकर छाई अनिश्चितता और पश्चिम एशिया में लगातार बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर पड़ा है। विदेशी निवेशकों की ओर से बिकवाली के दबाव के कारण इक्विटी बाजारों में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में भारी दबाव दिखा।
बीते रविवार को पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की थी और 24 घंटे के भीतर ही अपनी इस अपील को दोहराया भी था। अब सरकार ने गोल्ड को लेकर एक बड़ा फैसला ले लिया है।
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने CII समिट 2026 में पेट्रोल-डीजल की कीमतों और तेल कंपनियों के ₹1 लाख करोड़ के घाटे पर बड़ी जानकारी दी। जानें देश का बफर स्टॉक और भविष्य की रणनीति।
अप्रैल 2026 में भारत की खुदरा महंगाई दर 3.48% पर पहुंच गई है। जानें खाने-पीने की चीजों के दाम और महंगाई मापने के नए फॉर्मूले का आम आदमी पर क्या असर होगा
ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) के लिए जनवरी 2026 से नया महंगाई भत्ता लागू। जानें जनवरी से मई तक के एरियर भुगतान और सैलरी कैलकुलेशन की पूरी जानकारी।
केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने CII बिजनेस समिट में कहा कि देश में 4 नई श्रम संहिताएं पूरी तरह लागू हो गई हैं। जानें 29 कानूनों के एकीकरण और नए नियमों का असर
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वैश्विक अनिश्चितता, भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के बीच निवेशकों में डर का माहौल है। आज आईटी सेक्टर सबसे ज्यादा बिकवाली का शिकार हुआ।
अमेरिका द्वारा ईरान के प्रस्ताव को खारिज किए जाने के बाद आज भारतीय शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में टाइटन 4.59 प्रतिशत गिरकर निफ्टी पर सबसे अधिक नुकसान वाला शेयर बन गया।
नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार भारत में महिला कर्जदारों का ऋण 76 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है। जानिए कैसे महिलाएं बैंकिंग और कमर्शियल लोन में आगे बढ़ रही हैं।
केंद्र सरकार ने आउटसोर्स और संविदा कर्मचारियों के लिए वेतन भुगतान के सख्त नियम जारी किए हैं। जानें मासिक, साप्ताहिक और दैनिक वेतन की नई समयसीमा और उल्लंघन पर होने वाली कार्रवाई के बारे में।