घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को हरे निशान पर कारोबर की शुरूआत हुई। सेंसेक्स 863.23 (1.14 फीसदी) अंकों की मजबूती के साथ 76,278.58 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी 256.25 (1.08 प्रतिशत) अंक उछलकर 23,975.55 के स्तर पर आ गया।

स्कूल और कोचिंग से जुड़ा कंपनी का अच्छा कारोबार
जी लर्न लिमिटेड के शेयर में 9% से अधिक की तेजी
कंपनी ने चौथी तिमाही में शानदार मुनाफा दर्ज किया
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को हरे निशान पर कारोबर की शुरूआत हुई। सेंसेक्स 863.23 (1.14 फीसदी) अंकों की मजबूती के साथ 76,278.58 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी 256.25 (1.08 प्रतिशत) अंक उछलकर 23,975.55 के स्तर पर आ गया। शुरुआती कारोबार के दौरान बैंकिंग और आटो सेक्टर के शेयरों में खरीदारी दिखी। जिसकी मदद से बेंचमार्क सूचकांक बढ़त हासिल करने में कामयाब हुए। शुरूआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 25 पैसे बढ़कर 95.35 पर पहुंच गया। वैश्विक बाजार से मिले मजबूत संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट ने सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में बहार ला दी है।
निवेशकों का सेंटीमेंट सुधरा
सोमवार को शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स और निफ्टी ने जबरदस्त छलांग लगाई। अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता और संभावित समझौते की उम्मीदों से वैश्विक स्तर पर निवेशकों का सेंटीमेंट सुधरा है, जिसका सीधा असर भारत की अर्थव्यवस्था के लिए एक सकारात्मक संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
सेंसेक्स-निफ्टी की जोरदार उड़ान
सोमवार के शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 908.98 अंकों की शानदार बढ़त के साथ 76,317.85 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, 50 शेयरों वाला नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 262.65 अंक उछलकर 23,977.70 पर कारोबार कर रहा था।
5.50 रुपए वाले शेयर में तूफानी तेजी
मार्केट की इस तेजी में 5.50 रुपए वाले शेयर ने निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। दरअसल, इस स्टॉक में 10 फीसदी तक की तेजी आ गई और इसका भाव 6.50 रुपए पर चला गया है। जी लर्न लिमिटेड के शेयर सुबह 5.81 रुपए पर खुले और शुरुआती कारोबार में 6.50 रुपए के स्तर पर पहुंच गए। शेयरों में यह तेजी कंपनी के चौथी तिमाही के नतीजों के बाद आई है। दरअसल, जी लर्न लिमिटेड ने द4 के नतीजे 22 मई को पेश किए थे।
एशियन मार्केट में भी तेजी
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| कोस्पी (साउथ कोरिया) | 7848 | 32 | 0.41% |
| निक्केई (जापान) | 65226 | 1887 | 2.98% |
| हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) | 25606 | 220 | 0.86% |
अर्थव्यवस्था के लिए संजीवनी
बाजार में इस उछाल का सबसे बड़ा कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल (ब्रेंट क्रूड) की कीमतों में आई 5.58 प्रतिशत की भारी गिरावट है, जिससे यह लुढ़ककर 97.76 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। हाल के दिनों में तेल की कीमतें 100-105 डॉलर के जोन से ऊपर चल रही थीं, जहां से अब यह काफी नीचे आ चुका है।
अमेरिकी मार्केट में तेजी रही
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| डाउ जोन्स | 50580 | 294 | 0.58% |
| नैस्डैक | 26344 | 51 | 0.19% |
| S&P 500 | 7473 | 28 | 0.37% |
मुनाफे वाले शेयर
महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, लार्सन एंड टुब्रो और इंटरग्लोब एविएशन के शेयरों ने निवेशकों को सबसे ज्यादा मुनाफा कराया। वहीं दूसरी ओर, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और सन फार्मा के शेयरों में सुस्ती देखने को मिली।
वैश्विक बाजार का ये रहा हाल
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए बातचीत में प्रगति की घोषणा के बाद सोमवार को एशियाई शेयरों में अधिकतर तेजी दिखी। तेल की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। जापान का बेंचमार्क निक्केई 225 सुबह के कारोबार में 3.1 प्रतिशत बढ़कर 65,321.56 पर पहुंच गया। आस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 0.4 प्रतिशत बढ़कर 8,692.70 पर पहुंच गया। शंघाई कंपोजिट 0.4 प्रतिशत बढ़कर 4,127.53 पर पहुंच गया। बुद्ध जयंती के उपलक्ष्य में दक्षिण कोरिया और हांगकांग में व्यापार बंद रहा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में है। समझौते के बाद भारतीय सामानों पर प्रस्तावित 25% टैरिफ घटकर 17% हो सकता है, जिससे निर्यातकों को बड़ा लाभ मिलेगा।
27 नवंबर 2026 को घरेलू सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1,24,810 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,64,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। जानें 24, 22 और 18 कैरेट सोने के साथ प्रमुख शहरों के ताजा रेट।
भारतीय शेयर बाजार में आज गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स गिरावट के साथ काराबोर कर रहा है। निफ्टी में भी गिरावट है। मेटल शेयर्स में ज्यादा खरीदारी है। वहीं आईटी में बिकवाली। दरअसल, शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई।
26 नवंबर 2026 को भारत में सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। जानें दिल्ली, मुंबई, भोपाल और चेन्नई समेत देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट सोना और 1 किलो चांदी का ताजा भाव और बाजार का पूरा हाल।
टाटा सन्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का कार्यकाल 2032 तक बढ़ाने के फैसले पर नया मोड़ आ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा ट्रस्ट्स इस नियुक्ति के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख कर सकता है। जानें रिटायरमेंट उम्र, अगस्त के इस्तीफे और बोर्ड के भीतर की खींचतान से जुड़ी पूरी खबर।
गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सपाट रही। सेंसेक्स 83,955 और निफ्टी 25,826 के स्तर पर खुले। जानें टॉप गेनर्स, लूजर्स, FII खरीदारी और वैश्विक बाजारों का पूरा हाल।
25 नवंबर 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव देखा गया है। जानें दिल्ली, मुंबई समेत प्रमुख शहरों में 24 और 22 कैरेट सोने तथा चांदी के ताजा रेट्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल।
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति इलॉन मस्क अपनी दो दिग्गज कंपनियों स्पेसएक्स और टेस्ला का मर्जर करने जा रहे हैं। 3.2 ट्रिलियन डॉलर की इस ऑल-स्टॉक डील का ऐलान दिसंबर में हो सकता है। जानें इस महाविलय से जुड़ी हर बड़ी बात।
25 नवंबर को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार उछाल आया। सेंसेक्स करीब 2000 अंक चढ़कर 84,400 के पार और निफ्टी 550 अंक उछलकर 25,900 के स्तर पर पहुंचा। जानें तेजी के 3 बड़े कारण, एफआईआई आंकड़े और ग्लोबल मार्केट का हाल।
राष्ट्रीय राजधानी में 10 दिन की लगातार गिरावट के बाद सोने की कीमतों में 1,500 रुपये की तेजी आई है। शादी के सीजन की मांग और मजबूत वैश्विक संकेतों के चलते सोना और चांदी दोनों महंगे हुए हैं। जानें ताजा भाव और तेजी के कारण।