मध्य प्रदेश में मानसून के पुन: सक्रिय होने से विंध्य और महाकोशल अंचल समेत प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में स्थिति चिंताजनक बन गई है। मूसलाधार बारिश के चलते नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे कई इलाके जलमग्न हो गए हैं और जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है।

रीवा में बिजली केंद्र में पानी भरने से सप्लाई बंद, छाया अंधेरा
चित्रकूट में सड़कों पर चल रहीं नाव, जनजीवन अस्त-व्यस्त
सतना जिले में चरवाहा बहा, जोहिला डैम के दो गेट खुले गए
24 अगस्त तक मध्यप्रदेश में बारिश का मिजाज बदलता रहेगा

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश में मानसून के पुन: सक्रिय होने से विंध्य और महाकोशल अंचल समेत प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में स्थिति चिंताजनक बन गई है। मूसलाधार बारिश के चलते नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे कई इलाके जलमग्न हो गए हैं और जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है। प्रशासन ने एहतियातन मऊगंज, डिंडोरी और पन्ना जिलों में नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में छुट्टी की घोषणा कर दी है। डिंडोरी-मंडला स्टेट हाईवे पर खरमेर नदी का पानी आने से यातायात पूरी तरह ठप है। वहीं चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का पानी बाजारों और सड़कों तक आ पहुंचा है, जहां आवाजाही के लिए नावों का सहारा लिया जा रहा है। गुप्त गोदावरी की दोनों गुफाओं को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है।

रीवा और मऊगंज में बिगड़े हालात
रीवा के निराला नगर हॉस्टल, बोदाबाग, समान बांध मोहल्ला, लाखोरीबाग और संजय नगर सहित कई इलाकों में पानी भर गया है। चंद्रपुर उपकेंद्र में पानी भरने से सुरक्षा के लिहाज से दर्जनभर से अधिक गांवों की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई है। मऊगंज की नई गढ़ी बस्ती में 5 से 6 फीट तक पानी भर जाने से कई गांव टापू बन गए हैं।
सतना में बह गया चरवाहा
सतना जिले के भुमकहर गांव में 55 वर्षीय एक चरवाहा नाले के तेज बहाव में बह गया, जिसकी तलाश के लिए रेस्क्यू आपरेशन जारी है। वहीं उमरिया में संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के जोहिला डैम के 2 गेट 1-1 मीटर तक खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। इसी तरह मंडला में नर्मदा नदी खतरे के निशान के पास पहुंच गई है, जबकि खजुराहो का रनेह जलप्रपात और पन्ना का बृहस्पति कुंड उफान पर हैं।
रीवा में प्रशासन और पुलिस अलर्ट पर
रीवा जिले में विगत 9 घंटे से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। तराई अंचल की नदियां उफान पर हैं और शहर के निचले इलाकों में भी बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सुबह से ही राजस्व और पुलिस की टीमें नदी-नालों और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में गश्त कर रही हैं।
राहत-बचाव कार्यों में जुटी टीम
मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक के अनुसार, बारिश का यह दौर 24 अगस्त तक जारी रहने के संकेत हैं। स्थिति पर काबू पाने के लिए रीवा में महापौर अजय मिश्रा और नगर निगम अमला लगातार जलभराव वाले क्षेत्रों का जायजा ले रहा है। पुलिस और राजस्व टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हैं। लोगों से नदियों और उफान वाले नालों से दूर रहने की अपील की गई है।
5 जिलों में 8 इंच तक बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने सागर, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और दमोह में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 24 घंटे में 8 इंच तक बारिश हो सकती है। दतिया, भिंड, निवाड़ी, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, कटनी, मैहर और सतना में भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान है।
| प्रमुख जानकारी | विवरण |
| अति भारी बारिश का अलर्ट | सागर, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और दमोह |
| भारी बारिश का अलर्ट | दतिया, भिंड, निवाड़ी, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, कटनी, मैहर और सतना |
| मौसम का पूर्वानुमान | 24 अगस्त तक बारिश का असर मध्य और पश्चिमी मध्य प्रदेश की ओर बढ़ेगा |


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल के मिसरोद इलाके में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के दौरान अभद्र व्यवहार करने वाले TI रतन सिंह को निलंबित कर दिया गया है। 'जय जोहार' नारे को लेकर हुए विवाद और सरकार व विपक्ष की प्रतिक्रिया की पूरी विस्तृत जानकारी पढ़ें।
मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन कर दिया है। रिटायर्ड आईएएस मलय श्रीवास्तव को अध्यक्ष बनाया गया है। जानिए आयोग के कार्य
सूचना का अधिकार कानून लागू होने के 21 साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन देश में पारदर्शिता और न्याय की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पारदर्शिता पर काम करने वाले संगठन सतर्क नागरिक संगठन की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, 30 जून 2026 तक देश के 28 सूचना आयोगों में 3,85,000 से अधिक अपीलें और शिकायतें लंबित हैं।
मध्य प्रदेश के देवास और इंदौर जिलों में लोकायुक्त पुलिस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस प्रशिक्षण केंद्र इंदौर (पीटीसी) में पदस्थ हेड कांस्टेबल (ड्राइवर) फिरोज खान के 15 ठिकानों पर बुधवार सुबह एक साथ दबिश दी गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने देर रात प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल करते हुए 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस सूची में 11 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं, जिनमें से 6 जिलों में नए कलेक्टरों की पदस्थापना की गई है। इसके साथ ही कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई और अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
भाजपा महिला सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर जेएनयू सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आधुनिक होटल सुविधा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2028 के उज्जैन सिंहस्थ को देखते हुए इंदौर में पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे।
मध्य प्रदेश में 27% ओबीसी आरक्षण के मामले पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से चर्चा की। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विशेष सत्र बुलाने की मांग की है।
ग्वालियर में 5500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एशिया के सबसे बड़े टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का 29 अक्टूबर को गृह मंत्री अमित शाह भूमिपूजन करेंगे। जानिए इस मेगा प्रोजेक्ट से जुड़ी पूरी जानकारी और रोजगार के अवसरों के बारे में।
मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबियाई मादा चीता आशा के आठ महीने के शावक की मौत हो गई है। वन विभाग पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।