मध्यप्रदेश में नौतपा का कहर बरकरार है। हालंकि कहीं-कहीं नौतपा के शुरुआती 2 दिन आंधी-बारिश भी हुई। वहीं, गुरुवार से लगातार ती दिन तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भोपाल मौसम विभाग के अनुसार, यह प्री-मानसून की दस्तक है।

भोपाल में सुबह से ही सड़कों पर पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा
डेढ़ दर्जन जिलों में पारा 44 डिग्री के पार,खजुराहो सबसे गर्म

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश में नौतपा का कहर बरकरार है। हालंकि कहीं-कहीं नौतपा के शुरुआती 2 दिन आंधी-बारिश भी हुई। वहीं, गुरुवार से लगातार ती दिन तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भोपाल मौसम विभाग के अनुसार, यह प्री-मानसून की दस्तक है। 10 से 16 जून के बाद प्रदेश में मानसून एंट्री कर सकता है। निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना और रीवा में तीव्र लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। टीकमगढ़ में रात में पारा बढ़ा रहेगा। वहीं, ग्वालियर, जबलपुर में तीव्र लू का अलर्ट जारी किया गया है। इधर, राजधानी भोपाल में गुरुवार को सुबह से लू चल रही है। दिन में 10 बजे के बाद सड़कों पर पूरी तरह से सन्नाटा पसरा नजर आया। वहीं प्रदेश के 5 बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर भी भट्टी की तरह तप रहा है। यहां पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया है। भोपाल में 44 डिग्री के करीब और इंदौर-उज्जैन में 42 डिग्री के पार पहुंच गया है।
प्रदेश में खजुराहो-नौगांव सबसे गर्म
ग्वालियर समेत प्रदेश के डेढ़ दर्जन जिलों में तापमान 44 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। छतरपुर के खजुराहो और नौगांव लगातार गर्म बने हैं। खजुराहो में 46.4 डिग्री और नौगांव में पारा 45.6 डिग्री रहा। वहीं, दतिया में 45.2 डिग्री, दमोह, सतना-टीकमगढ़ में 45 डिग्री, रीवा में 44.8 डिग्री, राजगढ़ में 44.6 डिग्री, श्योपुर में 44.4 डिग्री, गुना में 44.3 डिग्री, नरसिंहपुर में 44.2 डिग्री, सागर, मंडला, मुरैना-रायसेन में तापमान 44 डिग्री पहुंच गया।
छह जिलों में रेड अलर्ट: मध्यप्रदेश के निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना और रीवा जिले में लू का रेड अलर्ट घोषित किया गया है।
19 जिलों में तीव्र लू का अलर्ट: ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, सागर, दमोह, जबलपुर, कटनी, मैहर, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, शहडोल, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा, आगर-मालवा और राजगढ़ में तीव्र लू का अलर्ट है।
22 जिलों में लू का येलो अलर्ट: भोपाल, उज्जैन, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, शाजापुर, देवास, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, पांढुर्णा, डिंडौरी और अनूपपुर में लू का येलो अलर्ट है।
आठ जिलों में तेज गर्मी: मध्यप्रदेश के इंदौर, धार, बड़वानी, झाबुआ, अलीराजपुर, हरदा, नर्मदापुरम और बैतूल जिले में भीषण गर्मी का कहर बरकरार है।
नौतपा के पहले दिन सुबह से ही तपने लगा मध्यप्रदेश...44 जिलों में चेतावनी...सतना में लू का रेड अलर्ट


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल के मिसरोद इलाके में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के दौरान अभद्र व्यवहार करने वाले TI रतन सिंह को निलंबित कर दिया गया है। 'जय जोहार' नारे को लेकर हुए विवाद और सरकार व विपक्ष की प्रतिक्रिया की पूरी विस्तृत जानकारी पढ़ें।
मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन कर दिया है। रिटायर्ड आईएएस मलय श्रीवास्तव को अध्यक्ष बनाया गया है। जानिए आयोग के कार्य
सूचना का अधिकार कानून लागू होने के 21 साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन देश में पारदर्शिता और न्याय की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पारदर्शिता पर काम करने वाले संगठन सतर्क नागरिक संगठन की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, 30 जून 2026 तक देश के 28 सूचना आयोगों में 3,85,000 से अधिक अपीलें और शिकायतें लंबित हैं।
मध्य प्रदेश के देवास और इंदौर जिलों में लोकायुक्त पुलिस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस प्रशिक्षण केंद्र इंदौर (पीटीसी) में पदस्थ हेड कांस्टेबल (ड्राइवर) फिरोज खान के 15 ठिकानों पर बुधवार सुबह एक साथ दबिश दी गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने देर रात प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल करते हुए 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस सूची में 11 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं, जिनमें से 6 जिलों में नए कलेक्टरों की पदस्थापना की गई है। इसके साथ ही कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई और अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
भाजपा महिला सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर जेएनयू सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आधुनिक होटल सुविधा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2028 के उज्जैन सिंहस्थ को देखते हुए इंदौर में पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे।
मध्य प्रदेश में 27% ओबीसी आरक्षण के मामले पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से चर्चा की। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विशेष सत्र बुलाने की मांग की है।
ग्वालियर में 5500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एशिया के सबसे बड़े टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का 29 अक्टूबर को गृह मंत्री अमित शाह भूमिपूजन करेंगे। जानिए इस मेगा प्रोजेक्ट से जुड़ी पूरी जानकारी और रोजगार के अवसरों के बारे में।
मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबियाई मादा चीता आशा के आठ महीने के शावक की मौत हो गई है। वन विभाग पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।