मई की झुलसाने वाली तपन में पूरा देश भट्ठी की तरह तप रहा है। आलम यह है क सुबह आठ से लेकर शाम छह बजे तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। वहीं मध्यप्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और महाराष्ट्र के 22 शहरों में पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया है।

मई की झुलसाने वाली तपन में पूरा देश भट्ठी की तरह तप रहा है।
सात राज्यों के 22 शहरों में पारा 44 डिग्री के ऊपर
भोपाल में भीषण गर्मी के चलते सड़कों पर सन्नाटा
देश में अगले तीन दिन भीषण गर्मी पड़ने के आसार

भोपाल/नई दिल्ली।स्टार समाचार वेब
मई की झुलसाने वाली तपन में पूरा देश भट्ठी की तरह तप रहा है। आलम यह है क सुबह आठ से लेकर शाम छह बजे तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। वहीं मध्यप्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और महाराष्ट्र के 22 शहरों में पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने दावा किया है कि अभी यह और ऊपर जाएगा। यूपी का बांदा लगातार तीसरे दिन देश में सबसे गर्म रहा, यहां तापमान 48.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह यहां के इतिहास में सबसे ज्यादा था। पूरे यूपी की बात करें तो 22 जिलों में पारा 41 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं मध्य प्रदेश में सूरज आग उगल रहा है। दिन में भीषण गर्मी पड़ रही है तो लू के थपेड़ों का कहर बरकरार है। छतरपुर के खजुराहो और नौगांव सबसे गर्म रहे। नौगांव में तापमान रिकॉर्ड 47 डिग्री और खजुराहो में 46.4 डिग्री रहा। सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 47 डिग्री पर पहुंचा।

तीसरा सबसे गर्म शहर रहा दतिया
मौसम केंद्र ने मध्यप्रदेश में अगले चार दिन हीटवेव यानी, लू की चेतावनी जारी की है। प्रदेश के 25 शहरों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री के पार दर्ज किया गया। नौगांव और खजुराहो के बाद तीसरा सबसे गर्म शहर दतिया रहा। यहां तापमान 45.8 डिग्री दर्ज किया गया।
रीवा में 45 पर पहुंचा तापमान
मध्यप्रदेश के राजगढ़ में 45.6 डिग्री, दमोह में 45.5 डिग्री, शाजापुर, टीकमगढ़, गुना-सागर में 45.2 डिग्री, सतना में 45.1 डिग्री, मुरैना, शहडोल, रायसेन, रीवा-श्योपुर में 45 डिग्री, मंडला में 44.6 डिग्री, उमरिया में 44.5 डिग्री, खरगोन में 44.4 डिग्री, रतलाम में 44.2 डिग्री और खंडवा में 44.1 डिग्री रहा।

भोपाल में भी बरस रही आग
मध्यप्रदेश के महानगरों की बात करें तो ग्वालियर में सीजन में पहली बार तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल में 44.2 डिग्री, इंदौर में 43.7 डिग्री, उज्जैन में 43.8 डिग्री और जबलपुर में 44.6 डिग्री रहा। भोपाल में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। इसके साथ ही नए भोपाल में सीजन की पहली लू चली। भोपाल में रात का तापमान भी पहली बार 30 डिग्री दर्ज किया गया।
उत्तरी हिस्से में तेज लू की चेतावनी
मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के उत्तरी हिस्से के जिले- भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, सागर, दमोह, रायसेन और रतलाम में तीव्र लू का आरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, राजगढ़, रायसेन, कटनी, उमरिया, डिंडोरी, बालाघाट और छिंदवाड़ा में वॉर्म नाइट यानी, रात का तापमान अधिक रहेगा। बैतूल, पांढुर्णा, सिवनी और अनूपपुर में भी गर्मी का दौर बना रहेगा।
यह भी पढ़िए...
सतना में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45 डिग्री पहुंचने की आशंका बढ़ी लगातार
17 राज्यों में बारिश: मध्यप्रदेश-राजस्थान में आज से फिर बढ़ेगा तापमान
गर्मी का मार्च... मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचा


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल में कांग्रेस नेता आशीष तिवारी ने महंगाई और मिलावटखोरी को लेकर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने तेल, शक्कर, दाल के बढ़ते दामों पर अंकुश लगाने और मिलावट के मुख्य सरगनाओं पर कार्रवाई की मांग की।
मध्य प्रदेश के मंत्री कुंवर विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ रिटायर्ड मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार को घेरा और कड़ी कार्रवाई की मांग की।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने 50 हजार से अधिक संविदा डाटा एंट्री ऑपरेटरों के पक्ष में बड़ा फैसला सुनाया है। सरकार की अपील खारिज कर 2400 ग्रेड पे बरकरार रखा गया है।
नेपाल में आई भीषण बाढ़ की त्रासदी में मध्य प्रदेश के कई नागरिक फंस गए हैं। संकट से निपटने के लिए दिल्ली स्थित मध्य प्रदेश भवन में कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओंकारेश्वर के मांधाता पर्वत पर बन रहे एकात्म धाम में पंचायतन मंदिर का शिलान्यास किया। जानिए मंदिर की विशेषताएँ और सिंहस्थ 2028 से जुड़े आयोजनों की पूरी जानकारी।
भोपाल में रक्षाबंधन पर कांग्रेस नेताओं पीसी शर्मा और आरिफ मसूद ने महंगाई के खिलाफ अनोखा विरोध जताया। बहनों को शक्कर के पैकेट उपहार में दिए और बढ़ती कीमतों पर सरकार को घेरा।
रक्षाबंधन का त्यौहार जहां खुशियां लेकर आता है। वहीं इस बार मध्यप्रदेश में अपने घर जाने वाले आम यात्रियों के लिए यह किसी बड़ी मुसीबत से कम साबित नहीं हो रहा।आलम यह है कि इंदौर से पुणे का बस किराया कई जगह फ्लाइट के टिकट के बराबर पहुंच गया है।
वंदे मातरम को लेकर देश में गरमाई राजनीति के बीच इंदौर पहुंचे केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कड़ा रुख अपनाया है। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राष्ट्रगान, वंदे मातरम और देश के राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य है।
मध्यप्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पिछले एक सप्ताह में राज्य के विभिन्न जिलों से एमडी ड्रग्स, डोडाचूरा, गांजा, स्मैक और चरस समेत ₹5.41 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मालनपुर में गोदरेज की चौथी नई एकीकृत विनिर्माण इकाई का किया शुभारंभ। 450 करोड़ के निवेश से चंबल में रोजगार और औद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति।