प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया की तीन दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद आस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने आस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज उनका विक्टोरिया के गवर्नमेंट हाउस में स्वागत किया और फिर उन्हें गार्ड आफ आनर दिया गया।

आस्ट्रेलियाई पीएम ने मोदी के साथ ली सेल्फी
भारत और आस्ट्रेलिया का रिश्ता क्रिकेट जैसा
वनडे जैसा फोकस, फैसलों में टी-20 रफ्तार

मेलबर्न। स्टार समाचार वेब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया की तीन दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद आस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने आस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज उनका विक्टोरिया के गवर्नमेंट हाउस में स्वागत किया और फिर उन्हें गार्ड आफ आनर दिया गया। ये औपचारिक स्वागत समारोह दोनों नेताओं के बीच उच्च स्तरीय कार्यक्रमों के बाद आयोजित किया गया, जिसमें आस्ट्रेलिया-भारत सीईओ फोरम और आर्थिक रोडमैप बिजनेस रिसेप्शन में उनकी संयुक्त भागीदारी रही। जहां उन्होंने दोनों देशों के प्रमुख व्यापारिक अधिकारियों, निवेशकों और उद्योग प्रतिनिधियों को संबोधित किया। पीएम ने दोनों देशों के शीर्ष उद्योगपति और व्यापारियों को संबोधित कर भारत के एनर्जी और इंफ्रास्ट्रक्चर टारगेट को साझा किया। इसके अलावा पीएम ने आस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन से भी मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने अर्थव्यवस्था, आतंकवाद, ओलंपिक जैसे मुद्दों पर विस्तार से बात की। उन्होंने मेलबर्न को खेलों की राजधानी बताते हुए कहा कि दोनों देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकजुट हैं। उन्होंने वैश्विक तनाव और जंग से जुड़े विषयों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में भारत और आस्ट्रेलिया ने भविष्य की मजबूत साझेदारी की नींव रखी है।
ऊर्जा संकट से जूझ रही दुनिया
पीएम ने कहा कि दुनिया इस समय अनिश्चितता, सप्लाई चेन में रुकावट और ऊर्जा संकट से जूझ रही है। ऐसे समय में भारत और आस्ट्रेलिया का भरोसेमंद पार्टनर के रूप में साथ आगे बढ़ना जरूरी है। साथ मिलकर काम करने से दोनों देशों को नए बाजारों तक पहुंच का फायदा मिला है।
यूरेनियम डील पर लगी मुहर
भारत-आस्ट्रेलिया के बीच यूरेनियम डील पर मुहर लग गई है। मेलबर्न में पीएम मोदी और आस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने मीटिंग के बाद जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में रक्षा, व्यापार, ऊर्जा, स्पेस और महत्वपूर्ण खनिज समेत कई क्षेत्र में समझौतों की घोषणा की।
मिनरल्स कॉरिडोर भी बनाएंगे
पीएम मोदी ने कहा- अब आस्ट्रेलिया से भारत को यूरेनियम की सप्लाई शुरू होगी। इससे भारत के स्वच्छ ऊर्जा मिशन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि भारत और आस्ट्रेलिया मिलकर क्रिटिकल मिनरल्स कॉरिडोर भी विकसित करेंगे। पीएम ने कहा- भारत और आस्ट्रेलिया का रिश्ता क्रिकेट जैसा है। हमारी मुलाकातें क्रिकेट की तरह होती हैं। एजेंडे में वनडे जैसा फोकस है, फैसले टी-20 की तरह तेजी से होते हैं और हमारी साझेदारी टेस्ट मैच की तरह लंबी और मजबूत है।
परमाणु ऊर्जा पर हुआ समझौता
प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीस के साथ बातचीत के बाद कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते पर तेजी से काम करेंगे। दोनों देश द्विपक्षीय निवेश संधि की दिशा में भी तेजी से आगे बढ़ेंगे। मोदी ने बताया कि भारत और ऑस्ट्रेलिया ने परमाणु ऊर्जा पर एक महत्वपूर्ण समझौता किया है। यह समझौता ऑस्ट्रेलिया से भारत को यूरेनियम की आपूर्ति को आसान बनाएगा। दोनों देश एक महत्वपूर्ण खनिज गलियारे पर भी काम करेंगे।
साइबर तकनीक पर नई साझेदारी
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीस ने कहा कि उनकी रणनीतिक साझेदारी के छह साल बाद, भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया के संबंध आज से अधिक महत्वपूर्ण कभी नहीं रहे। उन्होंने मोदी के साथ बातचीत के बाद कहा कि दोनों देश भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों में विविधता लाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं ताकि वे लगातार मजबूत होते रहें। भारत और ऑस्ट्रेलिया ने संयुक्त समुद्री सुरक्षा सहयोग रोडमैप का समर्थन किया और साइबर तथा महत्वपूर्ण तकनीक पर नई साझेदारी पर सहमति व्यक्त की।

ताशकंद में पीएम नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान 'ओली दाराजली दोस्लिक' मिला। द्विपक्षीय बैठक में यूरेनियम सप्लाई और 2030 तक व्यापार 5 अरब डॉलर तक पहुंचाने पर चर्चा हुई।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने न्यूयॉर्क में आयोजित वन वर्ल्ड वन ह्यूमैनिटी और यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन कार्यक्रमों में मानवता की एकता और वसुधैव कुटुंबकम के विचार पर विशेष जोर दिया। यह दौरा भागवत की तीन देशों (अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन) की वैश्विक संपर्क यात्रा का पहला चरण है, जो संघ के शताब्दी वर्ष आयोजनों के तहत आयोजित किया जा रहा है।
नेपाल-तिब्बत बॉर्डर के पास चोचेन और पुरेपु सांगपो नदी के संगम पर बनी झील फटने से बाढ़ का खतरा मंडरा गया है। भारत समेत दोनों देशों में अब तक 552 लोगों की मौत और 1500 से अधिक लापता हैं।
नेपाल में चीन बॉर्डर के पास भीषण बाढ़ से भारी तबाही हुई है। सैकड़ों लोगों की मौत और लापता होने के बाद नेपाल ने घरेलू एजेंसियों पर भरोसा जताते हुए विदेशी रेस्क्यू टीमों के ऑफर्स ठुकरा दिए हैं।
एक अमेरिकी संघीय न्यायाधीश ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस कार्यकारी आदेश को लागू करने की कोशिशों पर दो हफ्ते के लिए अस्थायी रोक लगा दी है, जो डाक मतदान को सीमित करता है। यह रोक ऐसे समय में लगाई गई है, जब मध्यावधि चुनावों के लिए पहला डाक बैलेट भेजे जाने में महज एक हफ्ता बचा है।
नेपाल में इस हफ्ते की शुरुआत में आई भयानक फ्लैश फ्लड से मरने वालों की संख्या बढ़कर 469 तक पहुंच गई है। नेपाल पुलिस ने इस भारी त्रासदी में जान गंवाने वालों के आधिकारिक आंकड़ों की पुष्टि की। चीन ने पुष्टि की है कि तिब्बत की ओर तीन लोगों की मौत हुई है, जिससे इस आपदा में जान गंवाने वालों की कुल संख्या 472 हो गई है।
भारत और चीन के बीच बीजिंग में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और वांग यी की 25वें दौर की विशेष प्रतिनिधि वार्ता संपन्न। सीमा विवाद, कैलाश मानसरोवर यात्रा, व्यापार और एलएसी प्रबंधन पर हुए अहम फैसले।
ईरान और ओमान के बीच होर्मुज जलमार्ग के प्रबंधन और आय के बंटवारे को लेकर समझौता हो गया है। जानिए क्या हैं इसके नियम और क्यों अमेरिका ने दी है चेतावनी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह