भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने जापान ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट में विमेंस सिंगल्स खिताब जीत लिया है। आज (रविवार) को खेले गए खिताबी मुकाबले में पीवी सिंधु ने जापान की अकाने यामागुची को सीधे गेमों में 21-17, 21-17 से हराया।

भारतीय बैडमिंटन के लिए बड़ा दिन
जापान ओपन सुपर 750 का खिताब अपने नाम कर लिया
प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया
भारतीय बैडमिंटन के लिए एक नया अध्याय भी लिख दिया
टोक्यो। स्टार समाचार वेब
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने जापान ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट में विमेंस सिंगल्स खिताब जीत लिया है। आज (रविवार) को खेले गए खिताबी मुकाबले में पीवी सिंधु ने जापान की अकाने यामागुची को सीधे गेमों में 21-17, 21-17 से हराया। यह खिताबी मुकाबला 50 मिनट तक चला। पीवी सिंधु जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। इससे पहले इस टूर्नामेंट के किसी भी वर्ग में भारतीय खिलाड़ी ने खिताब नहीं जीता था। अब पहली बार कोई भारतीय खिलाड़ी यहां फाइनल में पहुंचा और खिताब पर भी कब्जा जमाया। सिंधु ने ना सिर्फ इतिहास रचा, बल्कि भारतीय बैडमिंटन के लिए एक नया अध्याय भी लिख दिया।
19 महीने का सूखा खत्म
यह जीत पीवी सिंधु के लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि उन्होंने 19 महीने बाद बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर में कोई खिताब अपने नाम किया है। इससे पहले उनका आखिरी खिताब दिसंबर 2024 सैयद मोदी इंटरनेशनल में आया था। लंबे समय से फिटनेस और फॉर्म से जूझ रहीं सिंधु ने इस जीत से दमदार वापसी का संकेत दिया है।
सिंधु ने 16 मुकाबले जीत
पीवी सिंधु ने अपने करियर में पहली बार बीडब्ल्यूएफ सुपर 750 सीरीज खिताब जीता है। साथ ही, 2019 में विश्व चैम्पियन बनने के बाद यह उनका पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय खिताब भी है। देखा जाए तो 31 वर्षीय सिंधु और अकाने यामागुची के बीच 30वीं भिड़ंत रही। इस दौरान सिंधु ने 16 और यामागुची ने 14 मुकाबले जीते।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ आगामी चार दिवसीय और वनडे सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम की घोषणा कर दी है। देवदत्त पडिक्कल मल्टी-डे और ऋतुराज गायकवाड़ वनडे टीम की कप्तानी संभालेंगे।
विमेंस एशिया कप में पाकिस्तान की नशरा संधू ने हांगकांग के खिलाफ 7 रन देकर 6 विकेट चटकाए। पाकिस्तान ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में बनाई जगह।
ईशान किशन ने 2026 दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन की कप्तानी करते हुए 270 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। उन्होंने यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए टूर्नामेंट के इतिहास में बड़ा मुकाम हासिल किया। जानें पूरी खबर और स्कोरकार्ड।
एएचएफ जूनियर एशिया कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने इंडोनेशिया को 14-0 से करारी शिकस्त दी। प्रभदीप सिंह ने 5 और कप्तान अनमोल एक्का ने 4 गोल दागे।
भारत ने महिला एशिया कप में हॉन्गकॉन्ग को 137 रन से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना का बल्ला जमकर गरजा।
मुंबई में हुई बीसीसीआई की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में सचिव देवजित सैकिया ने रोहित शर्मा के वनडे भविष्य और 'डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट' पद की अटकलों पर बड़ा बयान दिया है।
ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीय कप्तान शुभमन गिल और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नीचे खिसक गए हैं। वहीं, देवदत्त पडिक्कल और श्रीलंका के सोनल दिनुशा ने शानदार छलांग लगाई है। जानिए सभी ताजा अपडेट्स।
भारत के सबसे युवा15 साल के वैभव सूर्यवंशी का बल्ला नए-नए इतिहास लिख रहा है। बेंगलुरु में सेंट्रल जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी-2026 के पहले सेमीफाइनल में वैभव ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 42 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी आलराउंडर दीप्ति शर्मा ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। थाईलैंड के खिलाफ विमेंस एशिया कप के ग्रुप-ए मुकाबले में दीप्ति ने 1.1 ओवर में बिना कोई रन दिए 3 विकेट चटकाए। इसी के साथ दीप्ति विमेंस टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गईं।
श्रीलंका क्रिकेट में सरकारी दखल के कारण ICC ने 2027 महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी श्रीलंका से वापस ले ली है। जानिए क्या है पूरा मामला और इसके आर्थिक नुकसान