सेक्टर-74 स्थित आईवी काउंटी सोसायटी में आज सुबह आठ बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग 28 मंजिला इमारत के 12वें फ्लोर पर स्थित एक फ्लैट में लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और फ्लैट की खिड़कियों से ऊंची लपटें निकलने लगीं।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्त निर्देश
शॉर्ट सर्किट के कारण 12वें फ्लोर पर भड़की आग
सोसायटी से लोगों को सुरक्षित निकाला, सब सुरक्षित
नोएडा। स्टार समाचार वेब
सेक्टर-74 स्थित आईवी काउंटी सोसायटी में आज सुबह आठ बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग 28 मंजिला इमारत के 12वें फ्लोर पर स्थित एक फ्लैट में लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और फ्लैट की खिड़कियों से ऊंची लपटें निकलने लगीं। आसमान में काले धुएं का गुबार फैल गया, जिससे पूरी सोसायटी में दहशत का माहौल बन गया। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मामले का संज्ञान लिया है। साथ ही अफसरों को सख्त निर्देश दिए। घटना के बाद सोसायटी में अफरा-तफरी मच गई। लोग सीढ़ियों के जरिए इमारत से बाहर निकलने लगे। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंच गईं। राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए इमारत को खाली कराया गया। एहतियातन आसपास के फ्लैटों में रहने वाले लोगों को भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फायर विभाग आग पर काबू पाने और कारणों की जांच में जुटा है।
सीएम योगी ने लिया संज्ञान
नोएडा के एक अपार्टमेंट में लगी भीषण आग की घटना का सीएम ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आग में घायल हुए लोगों को बेहतर और त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को कहा है।
लापरवाही नहीं चलेगी
योगी ने प्रशासन को हर स्तर पर सतर्कता बरतने तथा प्रभावित लोगों की हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने और स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सीएम ने कहा कि राहत कार्यों की सतत मॉनिटरिंग की जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
खबर अपडेट की जा रही है....


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राजस्थान के दौसा-मनोहरपुर नेशनल हाईवे-148 पर आज सुबह भीषण हादसा हो गया। रायसर के पास टायर फटते ही कार बेकाबू होकर सड़क किनारे एक गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में चार लोगों की मौत और दो अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
चुनाव आयोग के अधिकारियों के कामकाज को लेकर मतभेद और विवाद की नई जानकारी सामने आई है। चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी ने वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त मनीष गर्ग के खिलाफ कैबिनेट सचिवालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पीलीभीत की सदर विधानसभा सीट की मतदाता सूची में गड़बड़ी के मामले में एसडीएम मयंक गोस्वामी और हेमंत चौधरी पर एफआईआर दर्ज। सपा और कांग्रेस ने सत्ता पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, सीबीआई जांच की मांग।
इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को स्वतंत्रता दिवस पर मशाल प्रज्वलित करने का विशेष निमंत्रण दिया है।
पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे पर पीएम मोदी ने जामनगर के 'गुड महाराजा' दिग्विजयसिंहजी को याद किया। जानिए कैसे भारत ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पोलिश शरणार्थियों को दिया था नया जीवन।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने यमुना को साफ करने और जल आपूर्ति से संबंधित 10 परियोजनाओं का उद्घाटन और 33 का शिलान्यास किया। उन्होंने राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल सहित विपक्षी पार्टियों पर सियासी हमला किया। उन्होंने कहा कि 30 वर्षों तक भाजपा सत्ता में रहेगी। अपराध फैलाने के सिवाय कुछ नहीं किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राज्य और केंद्र सरकार के मुखिया के रूप में 25 वर्ष पूरे करने के बाद, अब सरकार की कार्यप्रणाली में तेजी और सुधारों की दिशा में बड़े कदमों की तैयारी शुरू हो गई है। 27 अक्टूबर को कैबिनेट सचिव ने सभी मंत्रालयों के सचिवों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है।
दिल्ली में त्रिपुरा के एक युवक के साथ कथित नस्लीय दुर्व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बवाल मच गया है। इस मामले में कंटेंट क्रिएटर आमिर शोकीन पर युवक के खिलाफ नस्लीय टिप्पणियां करने, आपत्तिजनक इशारे करने और त्रिपुरा के लोगों के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगा है।
लद्दाख में पंचायत चुनाव का बिगुल बजने के साथ पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) के अनुसार लद्दाख के सभी पंचायत हलको में 21 नवंबर को आम चुनाव कराए जाएंगे और यह प्रक्रिया 30 नवंबर तक पूरी की जाएगी।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सैटेलाइट टीवी चैनलों के लिए एडवाइजरी जारी कर आतंकवाद-रोधी अभियानों की लाइव कवरेज, AI के गलत इस्तेमाल और प्रोग्राम कोड के उल्लंघन पर सख्त हिदायत दी है।