भारत ने पैरा एशियन गेम्स के 5वें दिन शुक्रवार को अब तक 5 गोल्ड मेडल जीत लिए। इससे उसके 26 गोल्ड मेडल हो गए हैं। दिन का पहला गोल्ड हरविंदर सिंह और विजय सुंडी ने रिकर्व आर्चरी में सोना जीता। उसके बाद नीतेश कुमार बैडमिंटन में चैंपियन बने।

102 पदक के साथ भारत मेडल टैली में चौथे नंबर पर आया
महिला एसयू-5 में थुलासिमथि मुरुगेसन को मिला सिल्वर

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
भारत ने पैरा एशियन गेम्स के 5वें दिन शुक्रवार को अब तक 5 गोल्ड मेडल जीत लिए। इससे उसके 26 गोल्ड मेडल हो गए हैं। दिन का पहला गोल्ड हरविंदर सिंह और विजय सुंडी ने रिकर्व आर्चरी में सोना जीता। उसके बाद नीतेश कुमार बैडमिंटन में चैंपियन बने। हनी जेवलिन थ्रो में वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ एशियन चैंपियन बने। आज इंडिया को 5 गोल्ड, 7 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज सहित 14 मेडल मिल चुके हैं। भारत मेडल टैली में चौथे नंबर पर आ गया है। उसके पास कुल 102 मेडल हैं। इनमें 33 सिल्वर और 43 ब्रॉन्ज शामिल हैं।
बैडमिंटन : नीतेश जीता स्वर्ण
नीतेश कुमार ने बैडमिंटन की मेंस सिंगल्स एल-3 श्रेणी के फाइनल में अपने ही देश के हमवतन प्रमोद भगत को सीधे गेमों में 21-18, 21-16 से हराया। नीतेश के पास अब थुलासिमथि के साथ मिक्स्ड डबल्स एसएल-3- एसयू-5 में भी गोल्ड जीतने का मौका है। वहीं, महिला एसयू-5 में थुलासिमथि मुरुगेसन को सिल्वर मिला। उन्हें चीन की यांग क्यूशिया ने हराया।
नवीन ने बैडमिंटन में गोल्ड जीता
नवीन शिवकुमार ने पैरा बैडमिंटन के पुरुष सिंगल्स एसएल-4 फाइनल में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने इंडोनेशिया के फ्रेडी सेटियावान को सीधे गेम में 21-9, 21-17 से हराया। एसएल-4 कैटेगरी के खिलाड़ियों के पैरे के निचले अंगों (पैरों) में मामूली या मध्यम स्तर की विकलांगता होती है। यह कैटेगरी उन एथलीटों के लिए होती है, जो खड़े होकर खेलते हैं।
आर्चरी : हरविंदर-विजय ने चीन को हराया
रिकर्व आर्चरी की रिकर्व मेंस डबल्स कैटेगरी में हरविंदर सिंह और विजय सुंडी ने फाइनल में चीन को 5-1 से हराया। भारतीय जोड़ी ने दूसरा और तीसरा सेट जीतकर खिताब अपने नाम किया। पहला गेम दोनों टीमों के बीच 35-35 से बराबर रहा। इसके बाद भारतीय जोड़ी ने दूसरा गेम 37-36 से जीता। भारतीय जोड़ी ने तीसरा गेम 38-36 से जीता। उसने गेम के आधार पर मुकाबला 5-1 से अपने नाम कर लिया। वहीं, महिला पैरा रिकर्व डबल्स में भारत को सिल्वर मेडल मिला।
खबर अपडेट की जा रही है....

भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले एक बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन दाईं जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण दूसरे टी-20 मुकाबले से बाहर हो गए हैं।
भारत ने पैरा एशियन गेम्स के 5वें दिन शुक्रवार को अब तक 5 गोल्ड मेडल जीत लिए। इससे उसके 26 गोल्ड मेडल हो गए हैं। दिन का पहला गोल्ड हरविंदर सिंह और विजय सुंडी ने रिकर्व आर्चरी में सोना जीता। उसके बाद नीतेश कुमार बैडमिंटन में चैंपियन बने।
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में धमाकेदार जीत दर्ज की है। क्राइस्टचर्च में खेले गए रोमांचक मैच में टीम इंडिया ने 226 रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर अपने टी20 इतिहास का सबसे सफल रन चेज किया। संजू सैमसन और नमन धीर रहे जीत के हीरो।
भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख पर जापान के नागोया में होटल हाउसकीपिंग स्टाफ के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। जानिए पूरी घटना, डिपोर्टेशन और उनके करियर से जुड़ी खास बातें।
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस मुकाबले के लिए मयंक यादव और नीतीश रेड्डी को प्लेइंग-11 में मौका मिला है। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर मौका नहीं दिया गया है।
भारत ने जापान के नागोया में चल रहे पैरा एशियन गेम्स में 15वां गोल्ड जीत लिया है। गुरुवार को गेम्स के चौथे दिन सुवर्णा राज ने महिला डिस्कस थ्रो में सोना जीता। स्वाति ने तीरंदाजी की ह1 कैटेगरी में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस गोल्ड के सहारे भारत मेडल टैली में चौथे स्थान पर आ गया है।
वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिलने पर भारतीय टी-20 कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान सामने आया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज से पहले क्राइस्टचर्च में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अय्यर ने कहा कि वैभव अभी बहुत युवा हैं और उन्हें अपनी बारी के लिए धैर्य रखना चाहिए।
एशियाई पैरा गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से इतिहास रच दिया है। प्रतियोगिता के दौरान बुधवार का दिन भारत के लिए बेहद सफल रहा, जहां खिलाड़ियों ने एक के बाद एक कई पदक अपने नाम किए।
नागोया पैरा एशियन गेम्स में भारतीय एथलीट दीप्ति जीवनजी ने 400 मीटर T20 दौड़ में नया गेम्स रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। जानें भारत के अन्य विजेताओं और प्रदर्शन के बारे में विस्तार से।
भारत के न्यूजीलैंड दौरा 2026 के लिए वनडे, T20 और टेस्ट टीम की घोषणा हो गई है। ईशान किशन को वनडे में उपकप्तानी मिली है जबकि यशस्वी और जडेजा बाहर हैं। जानिए पूरा मैच शेड्यूल और स्क्वॉड।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह