प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे इस दौरान हवाई सर्वेक्षण कर नुकसान का जायजा लेंगे। वहीं, अभिनेता सोनू सूद भी पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए पहुंचे हैं। दरअसल, इन दिनों पूरा पंजाब भयावह बाढ़ का चपेट में है, चारों ओर पानी-पानी नजर आ रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे इस दौरान हवाई सर्वेक्षण कर नुकसान का जायजा लेंगे।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे इस दौरान हवाई सर्वेक्षण कर नुकसान का जायजा लेंगे। वहीं, अभिनेता सोनू सूद भी पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए पहुंचे हैं। दरअसल, इन दिनों पूरा पंजाब भयावह बाढ़ का चपेट में है, चारों ओर पानी-पानी नजर आ रहा है। इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है, जबकि 1.75 लाख हेक्टेयर में खड़ी फसल बर्बाद हो गई है और 23 जिलों के 1,996 गांव बाढ़ के पानी में पूरी तरह से डूब चुके हैं। इसी बीच जानकारी सामने आई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के बढ़ा प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 सितंबर को पंजाब के बाढ़ प्रभावित जिले गुरदासपुर का दौरा करेंगे और स्थिति का जायजा लेंगे। साथ ही पीएम बाढ़ प्रभावित लोगों और किसानों से सीधे बातचीत करेंगे।
बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है, जबकि 1.75 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि पर खड़ी फसलें पानी में डूब गई हैं। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण पंजाब में बहने वाली नदियां रावी, सतलज, व्यास में उफान आ गया। साथ ही बीते दिनों पंजाब में हुई तेज बारिश ने स्थिति को और चुनौतीपूर्ण बना दिया। पोंग डैम का जलस्तर मामूली रूप से घटकर 1,394.19 फीट हो गया। हालांकि यह अपनी ऊपरी सीमा 1,390 फीट से चार फीट ऊपर बना हुआ है।
राज्य के वित्त मंत्री हरप्रीत सिंह चीमा ने इसे पांच दशकों की सबसे खराब बाढ़ करार देते हुए कहा कि पंजाब और पड़ोसी पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बारिश ने सभी जिलों में करीब 2,000 गांवों को प्रभावित किया है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, 3.87 लाख से अधिक नागरिक प्रभावित हुए हैं, जिनमें 46 मौतें शामिल हैं।
फिरोजपुर जिले के तली गुलाम गांव में एक 50 वर्षीय व्यक्ति की तेज बहाव में बहने से मौत हो गई। जिले में पिछले कुछ दिनों से पानी का स्तर खतरनाक रूप से ऊंचा है, जिससे नदी किनारे रहने वाले ग्रामीणों की जिंदगी मुश्किल हो गई है। ये आंकड़े एक अगस्त से 6 सितंबर तक की अवधि के हैं। अब तक 22,854 लोगों को प्रभावित क्षेत्रों से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।
इधर, अभिनेता और समाजसेवी सोनू सूद पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए रविवार सुबह अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने बाढ़ से तबाह हुए इलाकों में राहत कार्यों में योगदान देने और प्रभावित लोगों की मदद करने का संकल्प लिया है। सोनू सूद ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं बागपुर, सुल्तानपुर लोधी, फिरोजपुर, फाजिल्का, और अजनाला जैसे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करूंगा और वहां के हालात का जायजा लूंगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र को निजी कंपनियों के लिए खोलने के केंद्र सरकार के फैसले के छह साल बाद, इसरो के कर्मचारी संघों ने इस नीतिगत बदलाव की दिशा पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। अंतरिक्ष विभाग के तहत काम करने वाले हजारों कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले 9 प्रमुख कर्मचारी संघों ने एक संयुक्त मांग पत्र सौंपकर अंतरिक्ष आयोग के अध्यक्ष, अंतरिक्ष विभाग के सचिव और इसरो प्रमुख से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।
उत्तर भारत के कई राज्यों में मानसून के उग्र रूप से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बिहार में बाढ़ की स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई है। वहीं मध्य प्रदेश में नदियां उफान पर हैं और उत्तर प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
बिहार के आरा में आज तड़के 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई। एक जनरल और एक एसी बोगी पटरी से उतर गई। घटना पंडित दीनदयाल उपाध्याय-दानापुर रेलखंड पर हुई। घटना के बाद रेलवे स्टाफ और ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के कुख्यात पाकिस्तानी आतंकी यासिर उर्फ अबू तल्हा को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। यासिर 2024 के पुंछ एयरफोर्स काफिला हमला और डेरा की गली एंबुश समेत कई बड़ी वारदातों में शामिल था।
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2013 झीरम घाटी नक्सली हमले में एनआईए की विशेष अदालत ने 13 साल बाद 10 आरोपियों को दोषी ठहराया है। जानिए इस ऐतिहासिक फैसले और मामले से जुड़ी पूरी जानकारी।
राजनीतिक दलों को मिलने वाले चंदे को लेकर एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने एक रिपोर्ट जारी की है। इसके मुताबिक, वित्त वर्ष 2023-24 में 14 रजिस्टर्ड अनरिकग्नाइज्ड पॉलिटिकल पार्टियों (आरयूपीपी) ने 20 हजार से ज्यादा के कुल 682.28 करोड़ रुपए के चंदे की जानकारी दी है।
बिजली की भारी मांग और मानसून के कारण आपूर्ति में आई रुकावटों के चलते देशभर के थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का भंडार तय मानक के आधे से भी कम रह गया है। केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के आंकड़ों के मुताबिक, 2 सितंबर तक देश के 50 पावर प्लांट्स में कोयले का स्टॉक क्रिटिकल यानी गंभीर रूप से कम स्तर पर पहुंच गया है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होने वाले शिक्षकों से संवाद किया। इस बातचीत का पांच मिनट का एक वीडियो पीएम मोदी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है।
हाथ से मैला ढोने की प्रथा की आलोचना करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा-भले ही भारत चांद पर पहुंच गया हो, लेकिन जाति व्यवस्था की सामाजिक बुराई आज भी समाज में बरकरार है, जो नागरिकों को ऐसा काम करने के लिए विवश करती है, जो मानवीय गरिमा के विपरीत है।
मध्य प्रदेश में मानसूनी बारिश ने विकराल रूप ले लिया है। ग्वालियर-चंबल अंचल समेत प्रदेश के कई हिस्सों में हो रही मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर हैं और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है।