श्रावण मास के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के अद्भुत संयोग पर मध्य प्रदेश सहित देशभर के प्रमुख शिवालयों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। धार्मिक नगरी उज्जैन में श्रद्धालुओं का नया रिकॉर्ड बना, जहां अब तक भगवान महाकाल के 2 लाख और वर्ष में केवल एक बार खुलने वाले भगवान नागचंद्रेश्वर मंदिर में 4 लाख से अधिक भक्तों ने दर्शन किए।

टीकमगढ़: कुंडेश्वर धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, रात ठीक 12 बजे भगवान नागचंद्रेश्वर के पट खोले गए
तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा, आज निकलेगी भगवान पशुपतिनाथ की शाही पालकी
भोजपुर मंदिर में महादेव का नागेश्वर स्वरूप में श्रृंगार, नागपंचमी पर भिलट देव का 101 लीटर दूध से अभिषेक
भस्म आरती में शामिल हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तीसरे सोमवार पर रातः 2,30 बजे भस्म आरती

भोपाल/ उज्जैन। स्टार समाचार वेब
श्रावण मास के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के अद्भुत संयोग पर मध्य प्रदेश सहित देशभर के प्रमुख शिवालयों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। धार्मिक नगरी उज्जैन में श्रद्धालुओं का नया रिकॉर्ड बना, जहां अब तक भगवान महाकाल के 2 लाख और वर्ष में केवल एक बार खुलने वाले भगवान नागचंद्रेश्वर मंदिर में 4 लाख से अधिक भक्तों ने दर्शन किए। उज्जैन में बाबा महाकाल मंदिर के तीसरे तल पर स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट रविवार मध्यरात्रि 12 बजे खोले गए, जो अगले 24 घंटे तक दर्शन के लिए खुले रहेंगे। वहीं बाबा महाकाल के पट तड़के 2:30 बजे खोले गए। पंचामृत पूजन, भांग-चंदन श्रृंगार के बाद भस्म आरती संपन्न हुई, जिसमें मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित हजारों भक्त शामिल हुए।
हर-हर महादेव से गूंजा ओंकारेश्वर

मां नर्मदा में पवित्र स्नान के बाद तड़के से ही हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान ओंकारेश्वर-ममलेश्वर के दर्शन और जलाभिषेक के लिए लंबी कतारें लगाईं। हर-हर महादेव और जय ओंकार के जयघोष से पूरी तीर्थनगरी शिवमय हो गई। सावन सोमवार और नाग पंचमी के संयोग के चलते श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया।
नागलवाड़ी शिखरधाम में आस्था का सैलाब
सेंधव का नागलवाड़ी शिखरधाम, सतपुड़ा की पहाड़ियों में स्थित बाबा भिलट देव मंदिर में 101 लीटर दूध से अभिषेक कर 108 व्यंजनों का भोग लगाया गया। अब तक 1 लाख से अधिक भक्त दर्शन कर चुके हैं और दिनभर में 5 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। बाबा भिलट देव को निमाड़ का राजा भी कहा जाता है।
भोले के जयकरे से गूज उठा भोजपुर

राजधानी भोपाल से लगे ऐतिहासिक भोजपुर शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का छह क्विंटल सुगंधित फूलों से नागेश्वर महादेव स्वरूप में अलौकिक श्रृंगार किया गया। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। मंदिर के महंत पवन गिरी महाराज के मार्गदर्शन में भगवान का विशेष श्रृंगार कराया गया।
नीलकंठेश्वर मंदिर में भी उमड़ी आस्था
टीकमगढ़ के कुंडेश्वर धाम में रुद्राभिषेक का दौर जारी है। रायसेन के सोमेश्वर धाम, गैरतगंज के नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में भी नागपंचमी और सावन सोमवार के संयोग पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। वहीं ग्वालियर के प्राचीन नागदेवता मंदिर में भक्तों ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
6 सितंबर 2026 के दैनिक राशिफल में जानिए मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन। सूर्य और चंद्रमा की चाल के आधार पर अपने करियर, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन से जुड़ी सटीक भविष्यवाणियां यहाँ पढ़ें।
6 सितंबर 2026 के पंचांग के अनुसार जानिए भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि, आर्द्रा नक्षत्र, सिद्धि योग, अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का सटीक समय।
छह सितंबर 2026 का अंक ज्योतिष राशिफल। मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए करियर, धन लाभ, व्यापार, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन से जुड़ी विस्तृत भविष्यवाणियां यहाँ पढ़ें।
5 सितंबर 2026, शनिवार का पंचांग। जानें आज की कृष्ण नवमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र, वज्र योग, अभिजित मुहूर्त और राहुकाल का समय।
05 सितंबर 2026 के अंक ज्योतिष राशिफल में पढ़ें मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए करियर, धन, स्वास्थ्य और दांपत्य जीवन से जुड़ी खास भविष्यवाणियां।
जानिए 5 सितंबर 2026 का राशिफल। मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क और अन्य सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। पढ़ें नौकरी, व्यापार और स्वास्थ्य का हाल।
तिब्बत की निर्वासित सरकार के पूर्व नेता लोबसांग सांगे ने दावा किया है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को कई बार दिल का दौरा पड़ा है। जानिए क्या है पूरा मामला, 'सम्राट की दुविधा' और चीन के उत्तराधिकार संकट की पूरी कहानी।
मध्य प्रदेश के प्रमुख मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की भव्य छटा देखने को मिली। उज्जैन के सांदीपनि आश्रम में जहां श्रीकृष्ण ने शिक्षा ग्रहण की थी, वहां भगवान का विशेष माखन-मिश्री से अभिषेक किया गया।
जानिए 4 सितंबर 2026 का मूलांक फल। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 से 9 तक के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए करियर, धन और उपाय।
जानिए 4 सितंबर 2026 का दैनिक राशिफल। मेष, वृषभ, मिथुन समेत सभी 12 राशियों के लिए करियर, धन, स्वास्थ्य और परिवार के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन। पढ़ें संपूर्ण ज्योतिषीय भविष्यवाणी।