देशभर के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों में शैक्षणिक सत्र के तहत कक्षा 6वीं और 9वीं में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल्स कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर रजिस्ट्रेशन विंडो खोल दी है।

एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट
लेट फीस के साथ आवेदन पर 500 अतिरिक्त लगेंगे
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
देशभर के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों में शैक्षणिक सत्र के तहत कक्षा 6वीं और 9वीं में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल्स कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर रजिस्ट्रेशन विंडो खोल दी है। अभिभावक अपने बच्चों को मिलिट्री स्कूल में प्रवेश दिलाने के लिए निर्धारित अंतिम तिथि 20 अक्टूबर तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/rmscet पर जाकर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
6वीं: शैक्षणिक योग्यता
कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए शैक्षणिक योग्यता, छात्र का 5वीं कक्षा उत्तीर्ण होना या वर्तमान सत्र में अध्ययनरत होना अनिवार्य है। 31 मार्च 2027 के आधार पर छात्र की आयु 10 से 13 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
9वीं: 8वीं कक्षा पास
कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए शैक्षणिक योग्यता, 8वीं कक्षा पास होना या अध्ययनरत होना आवश्यक है। 31 मार्च 2027 की गणना के अनुसार छात्र की आयु 10 से 16 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क विवरण
सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 1,000 रुपए और एससी/एसटी वर्ग एवं शहीद कर्मियों के आश्रित के लिए 750 रुपए तय किए गए हैं। वहीं अंतिम तिथि के बाद लेट फीस के साथ आवेदन करने पर 500 अतिरिक्त शुल्क देय होगा।
| ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट होने की डेट | 23 सितंबर 2026 |
| फॉर्म भरने की अंतिम तिथि | 20 अक्टूबर 2026 |
| 500 रुपए लेट फीस के साथ आवेदन की तिथि | 21 से 25 अक्टूबर 2026 |
| फॉर्म में सुधार की डेट | 27 से 28 अक्टूबर 2026 |
| एग्जाम की डेट | 13 दिसंबर 2026 |
| रिजल्ट जारी होने की तिथि | जनवरी 2027 |
कोई भी अविभावक अपने बच्चे का फॉर्म स्वयं ही घर बैठे भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए यहां आवेदन का लिंक एवं स्टेप्स दी जा रही हैं-


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश सरकार ने 70 हजार शिक्षकों के छठे वेतनमान के एरियर्स पर जबलपुर हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती। साथ ही शिक्षक पात्रता परीक्षा की तारीखों पर आया नया अपडेट।
सीआईएससीई (CISCE) ने वर्ष 2027 की ICSE (कक्षा 10) और ISC (कक्षा 12) बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से और 12वीं की 9 फरवरी से शुरू होंगी।
मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर शिक्षक संगठनों का विरोध और असमंजस बरकरार है। तमाम विरोध प्रदर्शनों और परीक्षा को टालने की मांग के बावजूद शासन स्तर पर परीक्षा नहीं टली है। तय कार्यक्रम के अनुसार, अब यह परीक्षा आगामी 20 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। इस घोषणा के बाद से छात्रों और अभिभावकों में परीक्षा की तैयारियों को लेकर हलचल तेज हो गई है।
सीबीएसई 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर! इस साल सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट अभी तक नहीं आई है। पिछले साल जहां सितंबर में ही शेड्यूल जारी हो गया था। वहीं इस बार अक्टूबर आखिरी तक भी कोई आधिकारिक अपडेट न होने से छात्रों में असमंजस की स्थिति है।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 की परीक्षा 19 नवंबर से 13 शहरों में आयोजित होगी। यहाँ जानें परीक्षा की पालियों का समय, सिलेबस, और 100प्रश्नों का पैटर्न।
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने स्टेशन मास्टर के 1265 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
मध्यप्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (एमपी टीईटी) 2024 की नियम पुस्तिका में शामिल एक पात्रता शर्त को लेकर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। हाईकोर्ट की जबलपुर पीठ ने इस मामले में राज्य सरकार और कर्मचारी चयन आयोग को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है।
देश की राजधानी दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन सोमवार को खत्म हो गया है। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने छात्रों की तीन बड़ी मांगों को मान लिया है। विवि प्रशासन ने स्टूडेंट यूनियन गठन के बाद 15 दिन में चुनाव कराने का एलान कर दिया है।