भारतीय शेयर बाजार में आज उतार-चढ़ाव का माहौल दिख रहा है। एचडीएफसी बैंक और एल एंडी जैसे शेयरों ने बाजार को सहारा दिया, जबकि रिलायंस और इन्फोसिस में कमजोरी देखने को मिली। अमेरिका के 10-वर्षीय बॉन्ड की यील्ड बढ़कर 4.46 प्रतिशत हो गई और वहां के बाजारों में भारी बिकवाली देखने को मिली।

डॉलर के मुकाबले रुपया में भी कमजोरी दर्ज की गई
नरम रही शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में सपाट कारोबार
सेंसेक्स 77,044.39, निफ्टी 24,058.85 पर आया
मुंबई। स्टार समाचार वेब
भारतीय शेयर बाजार में आज उतार-चढ़ाव का माहौल दिख रहा है। एचडीएफसी बैंक और एल एंडी जैसे शेयरों ने बाजार को सहारा दिया, जबकि रिलायंस और इन्फोसिस में कमजोरी देखने को मिली। वहीं अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के नए प्रमुख द्वारा ब्याज दरों पर दिए गए सख्त बयान ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है। इसके साथ ही डॉलर के मुकाबले रुपया में भी कमजोरी दर्ज की गई है। दरअसल, घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार की सुबह नरम शुरुआत हुई। बाजार के प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी उतार-चढ़ाव के बाद गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 111.23 अंक गिरकर 77,044.39 पर आ गया। निफ्टी 26.85 अंक गिरकर 24,058.85 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 21 पैसे गिरकर 94.71 पर आ गया।
एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| कोस्पी (साउथ कोरिया) | 8943 | +79 | +1.01% |
| निक्केई (जापान) | 71052 | +1150 | +1.65% |
| हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) | 23844 | -468 | -1.88% |
पुरानी तेजी पर अचानक ब्रेक
इस गिरावट का सबसे बड़ा कारण अमेरिकी फेडरल रिजर्व का सख्त रुख है। अमेरिका में लगातार बनी हुई ऊंची महंगाई के कारण फेड की ओपन मार्केट कमेटी को बाजार में कड़ा संदेश देना पड़ा है। इससे इस साल के अंत तक ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंकाएं तेज हो गई हैं। इसके परिणामस्वरूप अमेरिका के 10-वर्षीय बॉन्ड की यील्ड बढ़कर 4.46 प्रतिशत हो गई और वहां के बाजारों में भारी बिकवाली देखने को मिली।
अमेरिकी बाजार में रही गिरावट
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| डाउ जोन्स | 51493 | -507 | -0.98% |
| नैस्डैक | 26022 | -355 | -1.34% |
| S&P 500 | 7420 | -91 | -1.21% |
एचडीएफसी बैंक ने बनाया रिकॉर्ड
इस पूरे बाजार घटनाक्रम के बीच दिग्गज प्राइवेट लेंडर एचडीएफसी बैंक ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बैंक ने रिजर्व बैंक की 1.5 फीसदी फिक्स्ड-रेट स्वैप फैसिलिटी का इस्तेमाल करते हुए 750 मिलियन डॉलर की एक्सटर्नल कमर्शियल बॉरोइंग (ईसीबी) जुटाई है। एचडीएफसी बैंक इस विशेष सुविधा का लाभ उठाने वाला देश का पहला बैंक बन गया है। इस 5-वर्षीय विदेशी बॉन्ड को बैंक की गिफ्ट सिटी शाखा के जरिए जारी किया गया है, जो फरवरी 2024 के बाद बैंक का पहला विदेशी बॉन्ड सेल है।
वैश्विक बाजारों का यह रहा हाल
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बाजारों में मिले-जुले संकेत देखने को मिले हैं। जापान के टॉपिक्स में 1.4 फीसदी और अमेरिकी एसएंडपी 500 फ्यूचर्स में 0.9 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। वहीं दूसरी ओर, हांगकांग के हैंग सेंग में 1.4 फीसदी, यूरोप के यूरो स्टॉक्स 50 फ्यूचर्स में 0.5 प्रतिशत और आॅस्ट्रेलिया के एसएंडपी/एएसएक्स 200 में 0.4 फीसदी की गिरावट रही, जबकि शंघाई कंपोजिट में कोई बदलाव नहीं देखा गया। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के कड़े रुख ने भले ही भारतीय शेयर बाजार की मौजूदा तेजी पर अस्थाई रोक लगा दी हो, लेकिन सस्ते कच्चे तेल और पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीदों ने बाजार को एक मजबूत बुनियाद दी है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारतीय शेयर बाजार में आज उतार-चढ़ाव का माहौल दिख रहा है। एचडीएफसी बैंक और एल एंडी जैसे शेयरों ने बाजार को सहारा दिया, जबकि रिलायंस और इन्फोसिस में कमजोरी देखने को मिली। अमेरिका के 10-वर्षीय बॉन्ड की यील्ड बढ़कर 4.46 प्रतिशत हो गई और वहां के बाजारों में भारी बिकवाली देखने को मिली।
सेबी ने निवेशकों को गैर-सूचीबद्ध शेयरों की ट्रेडिंग करने वाले अनधिकृत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से दूर रहने की चेतावनी दी है। जानें क्या हैं जोखिम और कैसे रखें अपना निवेश सुरक्षित।
ईरान और अमेरिका के बीच जंग रोकने को लेकर बनी सहमति के बाद शेयर बाजार लगातार हरे निशान पर दिख रहा है। आज भी उछाल दर्ज की गई। सेंसेक्स और निफ्टी सपाट लेकिन हरे निशान पर खुले। शुरूआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे मजबूत हुआ।
आज भारतीय शेयर बाजार ने एक बार फिर निवेशकों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है। ईरान-अमेरिका के बीच संभावित शांति समझौते की उम्मीदों के चलते बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी का दौर जारी है। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले पांच पैसे मजबूत होकर 94.53 पर पहुंच गया।
भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों के लिए आज सप्ताह के पहले दिन की शुरुआत शानदार रही। सेंसेक्स खुलने के साथ छलांग लगाता नजर आया, तो निफ्टी में भी तेजी दिखी। इससे बाजार में लंबे समय बाद हरियाली देखी गई। वहीं शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 53 पैसे मजबूत हुआ।
सोने और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई है। जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोने और चांदी के सबसे न्यूनतम व उच्चतम स्तर के साथ कीमतों में गिरावट की मुख्य वजहें।
PM Kisan Yojana 23rd Installment से पहले केंद्र सरकार ने प्याज का न्यूनतम सुनिश्चित खरीद मूल्य (MAPP) बढ़ाकर 1,650 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। जानिए किसानों को कैसे मिलेगा इसका लाभ।
विश्व बैंक ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा है कि अमेरिका-ईरान युद्ध और मिडिल ईस्ट संकट के बावजूद भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा। वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की विकास दर 6.6% रहने का अनुमान है।
Share Market Today: 12 जून को भारतीय शेयर बाजार की दमदार शुरुआत। गिफ्ट निफ्टी के मजबूत संकेतों और कच्चे तेल में गिरावट के चलते सेंसेक्स 1100 अंक उछला, निफ्टी 23,400 के पार। जानें आज के टॉप स्टॉक्स और तेजी की वजह।
भारतीय शेयर बाजार आज लाल निशान पर ओपन हुआ। सेंसेक्स पिछले बंद स्तर की तुलना में गिरावट के साथ खुला। निफ्टी टूटकर फिसल गया और रुपया डॉलर के मुकाबले 35 पैसे की गिरावट के साथ 95.60 पर खुला। वहीं सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए राहत की खबर है।