भारत ने महिला एशिया कप में हॉन्गकॉन्ग को 137 रन से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना का बल्ला जमकर गरजा।

मिताली का रिकॉर्ड तोड़ा, सबसे ज्यादा शतक भी लगाए
दीप्ति शर्मा टी-20 इंटरनेशनल में टॉप विकेट टेकर बनीं
दुबई। स्टार समाचार वेब
भारत ने महिला एशिया कप में हॉन्गकॉन्ग को 137 रन से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना का बल्ला जमकर गरजा। 30 वर्षीय मंधाना ने 124 रनों की ऐतिहासिक शतकीय पारी खेली, जिसकी बदौलत उन्होंने दिग्गज मिताली राज सहित कई दिग्गजों के बड़े रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर दिए। मंधाना अब महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। उनके अलावा, दीप्ति शर्मा टी-20 इंटरनेशनल में टॉप विकेट टेकर बन गई हैं।
पावरप्ले में भारत का दबदबा
मुकाबले के दौरान भारतीय टीम ने पावरप्ले में बिना कोई विकेट गंवाए 60 रन जोड़े, जो महिला टी-20 एशिया कप के इतिहास में पावरप्ले का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। खास बात यह है कि इस सूची में पहले स्थान पर भी भारत ही है, जिसने थाईलैंड के खिलाफ 1 विकेट पर 65 रन बनाए थे।
स्मृति ने मुकाबले में बनाए कई कीर्तिमान
इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन: स्मृति मंधाना (10,880 रन) ने पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज (10,868 रन) को पीछे छोड़ते हुए महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया।
विश्व में सबसे ज्यादा शतक: मंधाना महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 18 शतक (2 टेस्ट, 14 वनडे, 2 टी-20) लगाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने आॅस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग (17 शतक) का रिकॉर्ड तोड़ा।
सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली भारतीय: मंधाना टी-20 इंटरनेशनल में 95 छक्कों के साथ भारत की ओर से सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाली बैटर बन गई हैं। उन्होंने हरमनप्रीत कौर (89 छक्के) को पीछे छोड़ा।
एशिया कप का सर्वोच्च स्कोर: मंधाना की 124 रनों की पारी महिला टी-20 एशिया कप के इतिहास का सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर है। उन्होंने श्रीलंका की चमारी अटापट्टू (नाबाद 119 रन) का रिकॉर्ड ध्वस्त किया।
एक साल में 4 बार 500+ रन: मंधाना टी-20 में एक साल में चौथी बार (2018, 2022, 2024 और 2026) 500 से अधिक रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी बनीं।
मिताली के 50+ स्कोर की बराबरी: इस शतकीय पारी के साथ मंधाना ने अपने करियर का 93वां 50+ स्कोर बनाया और मिताली राज के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

भारत ने महिला एशिया कप में हॉन्गकॉन्ग को 137 रन से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना का बल्ला जमकर गरजा।
मुंबई में हुई बीसीसीआई की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में सचिव देवजित सैकिया ने रोहित शर्मा के वनडे भविष्य और 'डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट' पद की अटकलों पर बड़ा बयान दिया है।
ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीय कप्तान शुभमन गिल और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नीचे खिसक गए हैं। वहीं, देवदत्त पडिक्कल और श्रीलंका के सोनल दिनुशा ने शानदार छलांग लगाई है। जानिए सभी ताजा अपडेट्स।
भारत के सबसे युवा15 साल के वैभव सूर्यवंशी का बल्ला नए-नए इतिहास लिख रहा है। बेंगलुरु में सेंट्रल जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी-2026 के पहले सेमीफाइनल में वैभव ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 42 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी आलराउंडर दीप्ति शर्मा ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। थाईलैंड के खिलाफ विमेंस एशिया कप के ग्रुप-ए मुकाबले में दीप्ति ने 1.1 ओवर में बिना कोई रन दिए 3 विकेट चटकाए। इसी के साथ दीप्ति विमेंस टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गईं।
श्रीलंका क्रिकेट में सरकारी दखल के कारण ICC ने 2027 महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी श्रीलंका से वापस ले ली है। जानिए क्या है पूरा मामला और इसके आर्थिक नुकसान
नीरज चोपड़ा टखने की गंभीर चोट के कारण एशियन गेम्स, डायमंड लीग फाइनल और वर्ल्ड एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप से बाहर हो गए हैं।
जर्मनी पर 3-1 की शानदार जीत के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम ने विश्व कप अभियान को पांचवें स्थान पर खत्म किया। कागज पर यह भले ही सिर्फ एक क्लासिफिकेशन मैच की जीत और पांचवां स्थान नजर आए, लेकिन भारतीय हॉकी के नजरिए से इसका महत्व इससे कहीं बड़ा है।
दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। नीरज ने सीजन की पांच में से सिर्फ दो मीटिंग में हिस्सा लिया, इसके बावजूद वह छह खिलाड़ियों वाले फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे।
भोपाल के नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी में आयोजित ‘खेल की बात पीएम के साथ’ कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी। जानिए कैसे युवाओं ने खेलों और नशामुक्ति का संकल्प लिया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह