बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार को हरे निशान पर खुले। इन्फोसिस के शेयरों में तेजी के साथ सेंसेक्स करीब 200 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 288.64 अंक चढ़कर 82,475.45 पर खुला। ऐसे ही 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 88.95 अंक बढ़कर 25,149.85 पर पहुंचा।

बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार को हरे निशान पर खुले। इन्फोसिस के शेयरों में तेजी के साथ सेंसेक्स करीब 200 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 288.64 अंक चढ़कर 82,475.45 पर खुला। ऐसे ही 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 88.95 अंक बढ़कर 25,149.85 पर पहुंचा। दरअसल, आज सावन शिवरात्रि के मौके पर शेयर मार्केट में भी तेजी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 232 अंक या 0.28 परसेंट उछलकर 82,419 पर पहुंच गया, जबकि एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 50 57 अंक या 0.23 परसेंट की बढ़त के साथ 25,118 पर ट्रेड कर रहा है। सुबह गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स 79 अंक बढ़कर 25,172 पर कारोबार कर रहा था, जो घरेलू शेयर बाजारों के लिए पॉजिटिव नोट पर शुरुआत होने का संकेत दे रहा था। सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। बेहतर परफॉर्म करने वाले शेयरों में टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस, अदानी पोर्ट्स, भारती एयरटेल, इटरनल, एलएंडटी और इंफोसिस शामिल रहे, जबकि ऌवछ, रइक, टाटा स्टील और एचडीएफसी बैंक पिछड़ गए।

व्यापक बाजारों में, निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.06 परसेंट बढ़ा, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.02 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई, जो मिड और स्मॉलकैप मार्केट में मिले-जुले रूख को दशार्ता है। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें, तो निफ्टी आॅटो ने लगभग 1 परसेंट की बढ़त के साथ सबसे आगे है। इसके बाद निफ्टी मेटल ने 0.47 परसेंट की बढ़त दर्ज की। हालांकि, निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में 2 परसेंट की गिरावट आई।
अमेरिका और जापान के बीच ट्रेड डील का असर एशियाई बाजारों में भी देखने को मिला। अमेरिका और जापान के बीच यह अब तक की सबसे बड़ी ट्रेड डील मानी जा रही है। इसके तहत जापान के लिए टैरिफ को 25 परसेंट से घटाकर 15 परसेंट कर दिया गया है। जापान ने भी इसके बदले अमेरिका के आटोमोबाइल, एग्रीकल्चर, चावल जैसे सेक्टर में 550 अरब डॉलर के निवेश का भरोसा जताया है। इसी के साथ जापान का निक्केई 1.85 परसेंट उछल गया। टॉपिक्स ने भी 1.95 परसेंट की बढ़त हासिल की। आॅस्ट्रेलिया के अर 200 0.55 परसेंट की बढ़ोतरी हुई, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी स्थिर रहा।
वॉल स्ट्रीट मिले-जुले रूख के साथ बंद हुआ। एस एंड पी 500 0.06 परसेंट की बढ़त के साथ 6,309.62 के रिकॉर्ड लेवल पर बंद हुआ। जबकि डॉव जोंस 179.37 अंक या 0.4 परसेंट उछलकर 44,502.44 पर बंद हुआ। हालांकि, नैस्डैक कंपोजिट इंडेक्स 0.39 परसेंट की गिरावट के साथ 20,892.69 पर बंद हुआ।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन आज घरेलू शेयर बाजार में राहत की किरण नजर आ रही है। बीते कुछ दिनों से बिकवाली का दबाव झेल रहे बाजार के प्रमुख सूचकांक हरे निशान पर कारोबर करते दिख रहे हैं। हालांकि, शुरुआती कारोबार में बढ़त के बाद बेंचमार्क सूचकांकों पर बिकवाली का जोर दिखा।
देश में आज से दूध महंगा हो गया है। देर शाम दिग्गज कंपनियों अमूल और मदर डेयरी ने एक के बाद एक अपनी पैकेज्ड मिल्क की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया था और गुरुवार को महंगाई का झटका देश की जनता को लगा है।
अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत को लेकर छाई अनिश्चितता और पश्चिम एशिया में लगातार बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर पड़ा है। विदेशी निवेशकों की ओर से बिकवाली के दबाव के कारण इक्विटी बाजारों में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में भारी दबाव दिखा।
बीते रविवार को पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की थी और 24 घंटे के भीतर ही अपनी इस अपील को दोहराया भी था। अब सरकार ने गोल्ड को लेकर एक बड़ा फैसला ले लिया है।
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने CII समिट 2026 में पेट्रोल-डीजल की कीमतों और तेल कंपनियों के ₹1 लाख करोड़ के घाटे पर बड़ी जानकारी दी। जानें देश का बफर स्टॉक और भविष्य की रणनीति।
अप्रैल 2026 में भारत की खुदरा महंगाई दर 3.48% पर पहुंच गई है। जानें खाने-पीने की चीजों के दाम और महंगाई मापने के नए फॉर्मूले का आम आदमी पर क्या असर होगा
ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) के लिए जनवरी 2026 से नया महंगाई भत्ता लागू। जानें जनवरी से मई तक के एरियर भुगतान और सैलरी कैलकुलेशन की पूरी जानकारी।
केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने CII बिजनेस समिट में कहा कि देश में 4 नई श्रम संहिताएं पूरी तरह लागू हो गई हैं। जानें 29 कानूनों के एकीकरण और नए नियमों का असर
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वैश्विक अनिश्चितता, भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के बीच निवेशकों में डर का माहौल है। आज आईटी सेक्टर सबसे ज्यादा बिकवाली का शिकार हुआ।
अमेरिका द्वारा ईरान के प्रस्ताव को खारिज किए जाने के बाद आज भारतीय शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में टाइटन 4.59 प्रतिशत गिरकर निफ्टी पर सबसे अधिक नुकसान वाला शेयर बन गया।