घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को हरियाली लौटी। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर खुले। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 337.83 अंक चढ़कर 82527 .17 पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 91.3 अंक बढ़कर 25,182 अंक पर आ गया।

घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को हरियाली लौटी। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर खुले। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 337.83 अंक चढ़कर 82527 .17 पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 91.3 अंक बढ़कर 25,182 अंक पर आ गया। दरअसल, शेयर मार्केट की मंगलवार को शुरुआत अच्छी रही। बीएसई सेंसेक्स ने 327 अंकों की बढ़त दर्ज की। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 327 अंक उछलकर 82527 पर कारोबार की शुरुआत की। वहीं, पचास शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 75.95 अंकों की बढ़त के साथ 25,166.65 पर खुला। व्यापक बाजार में निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.13 परसेंट की बढ़त देखी गई, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 0.50 परसेंट बढ़ा।

फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो के शेयरों में आज जबरदस्त तेजी देखी गई। कंपनी के शेयर में 10 परसेंट का अपर सर्किट लग गया। कारोबारी साल 2025-26 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट भले ही 90 परसेंट की गिरावट के साथ 25 करोड़ रुपए रहा, लेकिन इसके आॅपरेश्नल रेवेन्यू में 70 परसेंट का उछाल आया और यह 7,167 करोड़ तक पहुंच गया। कंपनी ने अपने क्विक कॉमर्स सब्सिडियरी के भी शानदार परफॉर्मेंस की जानकारी दी।
सुबह 8:40 बजे, गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स 56 अंक बढ़कर 25,183 पर कारोबार कर रहा था, जो बाजार के हरे निशान पर खुलने का संकेत दे रहा था। आज कारोबार के दौरान निवेशकों की नजरें तिमाही आय के नतीजे, प्राइमरी मार्केट की गतिविधियों के साथ-साथ फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के भाषण पर भी टिकी रहेंगी। इसके अलावा, अलग-अलग स्टॉक पर भी उनका फोकस रहेगा।
वॉल स्ट्रीट में रातोंरात बढ़त का असर मंगलवार को एशियाई मार्केट में देखने को मिला। टैरिफ को लेकर अनिश्चितता के बावजूद निवेशकों ने कॉपोर्रेट आय पर फोकस करना जरूरी समझा। एस एंड पी 500 और नैस्डैक दोनों चढ़कर बंद हुए। निक्केई में भी 1 परसेंट का उछाल आया, जबकि टॉपिक्स इंडेक्स ने 0.60 परसेंट की बढ़त हासिल की। इसी तरह से कोस्पी में भी 0.05 परसेंट और अर 200 बेंचमार्क में 0.12 परसेंट का उछाल आया।



जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
गुरुवार को बाजार में चौतरफा बिकवाली से निवेशकों के अरबों रुपए डूब गए। लेकिन आज बाजार ने थोड़ी सी राहत की सांस ली है। वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों और क्रूड आयल में मामूली नरमी की वजह से आज दलाल स्ट्रीट ने हरे निशान के साथ शुरुआत की है।
सोना और चांदी दोनों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। इन धातुओं की कीमत इन दिनों बिल्कुल भी स्थिर नहीं रह रही हैं। लगातार सोने में गिरावट देखी जा रही है। ऐसे में कई दिग्गज बैंक गोल्ड के भाव को लेकर अनुमान लगा रहे हैं कि सोने के दाम सारे रिकॉर्ड तोड़ महंगे होने वाले हैं।
भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार की शुरुआत भारी बिकवाली के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा टूट गया, जबकि निफ्टी भी 23,250 के नीचे फिसल गया। बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में दबाव ज्यादा रहा।
मध्य प्रदेश के बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी अपडेट! 28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मियों की हड़ताल और छुट्टियों के चलते 5 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित। जानें पूरी खबर और जरूरी निर्देश।
भारतीय शेयर बाजार में बुधवार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 200 अंक चढ़कर 74,640.85 के स्तर पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 23,350 के ऊपर कारोबार करता दिखा।
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के नए नियमों के तहत टेलीकॉम कंपनियों को बिना इंटरनेट वाले सस्ते कॉलिंग और SMS प्लान लॉन्च करना अनिवार्य कर दिया गया है। जानिए TRAI के इस नए आदेश की पूरी जानकारी।
आज सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। जानें एमसीएक्स (MCX) और इंटरनेशनल कमोडिटी मार्केट (Comex) पर गोल्ड और सिल्वर के ताज़ा रेट।
भारतीय शेयर बाजार में आज शुरुआती तेजी के बाद गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। आईटी शेयरों में कमजोरी मुख्य वजह रही। जानिए बाजार की पूरी अपडेट।
टाटा संस और टाटा ट्रस्ट्स के बीच एन. चंद्रशेखरन के पुनर्नियुक्ति विवाद को विस्तार से जानें। जानिए क्यों टाटा ट्रस्ट्स ने इस फैसले को नियमों के खिलाफ बताया है।