हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में बढ़त दर्ज की गई। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी में उछाल देखा गया। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 10 पैसे बढ़कर 90.10 पर पहुंच गया।

आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में बढ़त दर्ज की गई। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी में उछाल देखा गया। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 10 पैसे बढ़कर 90.10 पर पहुंच गया। दरअसल, शेयर मार्केट की शुरुआत आज अच्छी रही। सुबह सेंसेक्स 84,866.06 पर ट्रेड करता हुआ नजर आया, जो 384.25 अंक या 0.45 परसेंट की तेजी है। वहीं, निफ्टी 50 104 अंक या 0.4 परसेंट चढ़कर 25,926.90 के लेवल पर था।
ग्लोबल घटनाओं पर नजर
आज के कारोबारी सेशन में निवेशकों की नजर कई अहम ग्लोबल घटनाओं पर रहेगी, जिनमें यूके की रिटेल बिक्री, यूरोजोन से एउइ वेज ट्रैकर और वर फेडरल रिजर्व का बैलेंस शीट डेटा शामिल हैं। घरेलू मोर्चे पर, रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया की एमपीसी मीटिंग के मिनट्स और लेटेस्ट विदेशी मुद्रा भंडार डेटा का निवेशकों को इंतजार है। इस बीच, बैंक आॅफ जापान ने बीते 30 सालों में पहली बार अपने ब्याज दरों में 0.75 परसेंट की बढ़ोतरी की है।
एशियाई बाजारों का हाल
शुक्रवार को एशियाई बाजारों में भी तेजी देखी गई। 1995 के बाद बैंक आॅफ जापान ने पहली बार इंटरेस्ट रेट को 0.75 परसेंट तक बढ़ाया है। इसका निवेशकों को लंबे समय से इंतजार था। जापान का निक्केई 225 0.56 परसेंट तक चढ़ा, आॅस्ट्रेलिया के एसएंडपी-एक्स-200 ने भी शुरुआती कारोबार में 0.52 परसेंट की बढ़त हासिल और दक्षिण कोरिया का कोस्पी भी 0.68 परसेंट तक चढ़ा।
अमेरिकी शेयर बाजार
वहीं, वॉल स्ट्रील भी कल रात चढ़कर बंद हुआ। ब्रॉडर एसएंडपी 500 ने चार दिन की गिरावट का सिलसिला तोड़ा और 0.79 परसेंट की बढ़त हासिल की। यह बढ़त उम्मीद से कम महंगाई के डेटा के चलते हुई, जिससे 2026 में संभावित इंटरेस्ट रेट में कटौती की उम्मीदें बढ़ गई है। साथ ही चिप बनाने वाली कंपनी माइक्रोन टेक्नोलॉजी की मजबूत गाइडेंस का भी बाजार पर असर पड़ा। नैस्डैक कंपोजिट 1.38 परसेंट उछला, जबकि डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.14 परसेंट चढ़ा।
इन शेयरों में दिखी हलचल
शुरुआती कारोबार में, निफ्टी 50 में मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और जोमैटो के शेयरों ने बढ़त हासिल की। दूसरी ओर, निफ्टी 50 पैक में लूजर्स की लिस्ट में श्रीराम फाइनेंस, भारती एयरटेल और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर शामिल रहे। ओपनिंग ट्रेड में जिन स्टॉक्स में सबसे ज्यादा हलचल दिखी, उनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, एलएंडटी और बजाज फाइनेंस शामिल थे, जो सुबह के ट्रेड में सबसे ज्यादा एक्टिव नजर आए।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली के कारण देश की शीर्ष 10 में से 5 कंपनियों का मार्केटकैप एक लाख करोड़ रुपये से अधिक घट गया है। जानिए टीसीएस, रिलायंस, एलआईसी और एसबीआई समेत किन कंपनियों को हुआ नफा और नुकसान।
रियल एस्टेट सलाहकार सीबीआरई की एक रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक और महाराष्ट्र सहित सात भारतीय राज्य 2031 तक 1380 नए ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) स्थापित करने की योजना बना रहे हैं। इन केंद्रों से करीब 12 लाख अतिरिक्त रोजगार पैदा होने का लक्ष्य है।
भारत में आज शुरुआती कारोबार के चंद मिनटों बाद शेयर बाजार की चाल और बिगड़ गई। गुरुवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई। बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर खुले।
जुलाई 2026 के ताजा आर्थिक आंकड़ों के अनुसार देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 4.45% हो गई है। खाद्य पदार्थों, प्याज, लहसुन और अदरक की कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया है।
कारोबार शुरू होने के कुछ ही मिनटों के बाद शेयर बाजार की चाल डगमगा गई। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और वैश्विक अनिश्चितताओं के दबाव में सेंसेक्स लुढ़क गया। वहीं, निफ्टी में भी गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में मिला-जुला रूख देखने को मिल।
टाटा समूह के शीर्ष स्तर पर नेतृत्व को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। टाटा संस के अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन वार्षिक आम बैठक (एजीएम) से पहले पद छोड़ने की खबर है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने अपने करीबी सहयोगियों से इस संभावना पर चर्चा के बाद इस्तीफा दे दिया है।
बार्कलेज प्राइवेट क्लाइंट्स हुरुन इंडिया की ताजा रिपोर्ट मोस्ट वैल्यूएबल फैमिली बिजनेसेज लिस्ट 2026 के अनुसार, मुकेश अंबानी का परिवार भारत का सबसे अमीर कारोबारी परिवार बना हुआ है। संपत्ति में 8.5 फीसदी की गिरावट के बावजूद अंबानी परिवार की कुल संपत्ति 25.8 लाख करोड़ रुपए दर्ज की गई है।
भारतीय शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत कमजोर रही। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स टूट गया, जबकि निफ्टी नीचे फिसल गया है। निवेशकों के बीच मिडिल ईस्ट की स्थिति और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर चिंता बरकरार है। वहीं एयरटेल और इंडिगो जैसे बड़े शेयरों में कमजोरी ने भी बाजार पर दबाव बनाया।
भारतीय घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान हल्की तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सीमित बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। बाजार को घरेलू मांग मजबूत रहने, कंपनियों के उम्मीद से बेहतर पहली तिमाही के नतीजों और विदेशी निवेशकों की खरीदारी से सहारा मिला।
9 अगस्त 2026 को साप्ताहिक अवकाश के कारण सोने और चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जानिए दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत देश के प्रमुख शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने-चांदी की ताजा कीमतें।