भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट दर्ज की गई। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव निवेशकों की धारणा पर भारी पड़ा। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 278.32 अंक गिरकर 77,450.64 पर आ गया।

इंफोसिस,एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा प्रमुख रूप से गिरे
सन फार्मा, मारुति और एक्सिस बढ़त वाले शेयरों में शामिल
मुंबई। स्टार समाचार वेब
भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट दर्ज की गई। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव निवेशकों की धारणा पर भारी पड़ा। कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी के चलते भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले हैं। निफ्टी 50 प्वाइंट की कमजोरी के साथ 24233 पर कारोबार कर रहा है जबकि बैंक निफ्टी 82 अंक टूटकर 57422 पर ट्रेड कर रहा है। आज के कारोबारी सत्र में डिफेंस, ऑटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और फार्मा शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है, जबकि रियल्टी और आईटी शेयरों में बिकवाली हावी है। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 278.32 अंक गिरकर 77,450.64 पर आ गया।
एशियाई बाजारों में आज गिरावट
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| कोस्पी (साउथ कोरिया) | 6933 | -24 | -0.57% |
| निक्केई (जापान) | 68099 | -1122 | -1.62% |
| हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) | 25291 | -162 | -0.63% |
निफ्टी50 का एडवांस-डिक्लाइन रेशियो 24:26 है यानी 24 शेयरों में खरीदारी और 26 में बिकवाली हावी है। इंडेक्स के टॉप गेनर में ओएनजीसी, इटरनल, मारुति, सन फार्मा और ग्रासिम हैं, जबकि इंफोसिस, भारती एयरटेल, जियो फाइनेंस, टेक महिंद्रा और विप्रो टॉप लूजर स्टॉक हैं।
अमेरिकी बाजारों में गिरावट रही थी
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| डाउ जोन्स | 53460 | -273 | -0.51% |
| नैस्डैक | 26645 | -84 | -0.32% |
| S&P 500 | 7745 | -41 | -0.52% |
इन शेयरों में गिरावट और बढ़त दर्ज
सेंसेक्स के समूह में भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, इंटरग्लोब एविएशन, इंफोसिस, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा प्रमुख रूप से गिरे। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्मा, मारुति और एक्सिस बैंक बढ़त वाले शेयरों में शामिल रहे। एशियाई बाजारों में भी गिरावट देखी गई। दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225, शंघाई का एसएसई कंपोजिट इंडेक्स और हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स सभी नीचे कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार भी नकारात्मक दायरे में बंद हुए थे।
विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 747 करोड़ के शेयर बेचे
| कैटेगरी | लेटेस्ट | बीते 7 दिन | बीते 30 दिन |
| DII | +5,102 | +15,653 | +36,180 |
| FII/FPI | -2,535 | -3,540 | +349 |
खबरों और तिमाही नतीजों के लिहाज से आज के कारोबारी सत्र में पेटीएम, SPR Auto Technologies, Netweb Technologies India, मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज, हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर और बाजार स्टाइल रिटेल जैसे स्टॉक्स में एक्शन देखने को मिल रहा है। ब्लॉक डील की खबरों के चलते पेटीएम के शेयर 1.50 फीसदी तक टूट गए हैं। दरअसल, One97 कम्युनिकेशंस ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि Resilient Asset Management B.V. ने Paytm में अपनी 4.98% हिस्सेदारी बेचने का प्रस्ताव रखा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का कार्यकाल फरवरी 2027 में समाप्त हो रहा है। जानिए टाटा समूह के अगले चेयरमैन की रेस में सबसे आगे चल रहे टी.वी. नरेंद्रन, सौरभ अग्रवाल और आशीष चौहान का पूरा प्रोफाइल।
CBI ने जी ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा और अन्य के खिलाफ LIC हाउसिंग फाइनेंस से ₹1,322 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में FIR दर्ज की है। जानिए क्या है पूरा मामला और फर्जी नेटवर्थ सर्टिफिकेट का विवाद।
भारतीय शेयर बाजार में जन्माष्टमी के दिन शुक्रवार को एक बार फिर मजबूत शुरुआत देखने को मिली। प्रमुख सूचकांकों में आज बड़ा अंतर दर्ज किया गया। सेंसेक्स में 550 अंक से अधिक का उछाल आया, जबकि निफ्टी ने मामूली बढ़त के साथ 23,950 का स्तर पार किया।
देश के रिटेल बाजार में चीनी की कीमतों में हल्की नरमी देखने को मिली है। पिछले एक हफ्ते में चीनी का औसत रिटेल भाव 3.85 फीसदी घटकर 62.57 रुपए प्रति किलो पर आ गया है, जो एक हफ्ते पहले 65.08 रुपए प्रति किलो था।
3 सितंबर को सोने और चांदी के दामों में जबरदस्त बढ़त दर्ज की गई है। जानिए 24 कैरेट सोने और चांदी के ताजा भाव, सालभर का ट्रेंड और ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
भारतीय शेयर बाजार में आज गुरुवार को तेजी देखी गई। सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर खुले। ग्लोबल मार्केट, FII-DII डेटा और बॉन्ड मार्केट से जुड़ी पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
2 सितंबर को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। MCX पर सोना फिसलकर 149,904 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,26,000 रुपये प्रति किलो पर आ गई है। जानिए दिल्ली समेत देशभर के ताजा सराफा बाजार के दाम।
पश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान तनाव के चलते आज भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान के साथ बंद हुए। जानिए आज के बाजार के आंकड़े और पूरी स्थिति।
भारतीय शेयर बाजार में बुधवार की सुबह बड़ी बिकवाली देखने को मिली। शानदार घरेलू आर्थिक विकास (जीडीपी) के आंकड़ों की खुशी पर पश्चिम एशिया में भड़कती जंग के साये ने पानी फेर दिया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 788.52 अंक गिरकर 76,155.76 पर आ गया, निफ्टी 269 अंक गिरकर 23,786.80 पर पहुंच गया।
NCLT की पहली 5-सदस्यीय बेंच ने जी ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा के ₹22,000 करोड़ के कर्ज पर मात्र ₹6.25 करोड़ चुकाने के प्लान पर रोक लगा दी है। संपत्ति ट्रांसफर करने पर भी प्रतिबंध है।