आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम होने की खबरों से वैश्विक बाजार में तेजी आई है, जिसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने के मिला। इस दौरान रुपया डॉलर के मुकाबले पांच पैसे बढ़कर 95.53 पर पहुंच गया। सेंसेक्स 78.34 (0.10 फीसदी) अंकों की बढ़त के साथ 75,946.14 के स्तर पर पहुंच गया।

बाजार में आज कारोबार की शुरूआत ग्रीन जोन पर हुई
वैश्विक बाजार में तेजी के बीच निवेशकों में भारी उत्साह
मुंबई। स्टार समाचार वेब
आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम होने की खबरों से वैश्विक बाजार में तेजी आई है, जिसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने के मिला। दरअसल, शेयर बाजारों में तेजी के साथ शुरुआत हुई और सेंसेक्स और निफ्टी ने बुधवार की गिरावट से उबरते हुए पश्चिम एशिया में चल रहे अस्थिर राजनीतिक परिदृश्य पर सकारात्मक रुख दिखाया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 352.22 अंक चढ़कर 76,220.02 पर पहुंच गया। निफ्टी 95.65 अंक बढ़कर 24,002.80 पर पहुंच गया। इसके बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बढ़ा। इस दौरान रुपया डॉलर के मुकाबले पांच पैसे बढ़कर 95.53 पर पहुंच गया। सेंसेक्स 78.34 (0.10 फीसदी) अंकों की बढ़त के साथ 75,946.14 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी ओर निफ्टी 10.40 (0.04 प्रतिशत) अंकों की मजबूती के साथ 23,917.55 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। गुरुवार को बकरीद के मौके पर बीएसई और एनएसई पर कारोबार बंद था।
बाजार का बुनियादी ढांचा मजबूत
शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजारों ने हरे निशान के साथ शुरुआत की और शुरुआती कारोबार में प्रमुख सेक्टर्स में मजबूत पॉजिटिव रुझान देखने को मिला है। बाजार में आई इस तेजी ने निवेशकों को राहत दी है और यह संकेत दिया है कि हालिया उतार-चढ़ाव के बावजूद भारतीय बाजार का बुनियादी ढांचा मजबूत बना हुआ है। घरेलू सूचकांकों में आज शानदार बढ़त दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स 267.74 अंकों (0.35 प्रतिशत) की तेजी के साथ 76,135.54 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। इसके साथ ही, एनएसई निफ्टी 57.15 अंक (0.24 प्रतिशत) चढ़कर 23,964.30 के स्तर पर पहुंच गया।
कच्चे तेल में नरमी का मिला फायदा
शेयर बाजार के सेंटिमेंट और महंगाई दर को कंट्रोल करने के मोर्चे पर सबसे बड़ी राहत कच्चे तेल की कीमतों से आई है। कमोडिटी मार्केट में ब्रेंट क्रूड 0.93 प्रतिशत (0.86 डॉलर) गिरकर 91.84 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। इसी तरह क्रूड आॅयल 1.24 प्रतिशत (1.10 डॉलर) फिसलकर 87.80 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, सोने के भाव में 0.08 प्रतिशत की मामूली बढ़त देखी गई और यह 4,499.11 डॉलर पर पहुंच गया।
एशियाई बाजारों में तेजी
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| कोस्पी (साउथ कोरिया) | 8382 | 181 | 1.94% |
| निक्केई (जापान) | 65897 | 1203 | 1.86% |
| हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) | 25066 | 60 | 0.25% |
सेक्टर्स का हाल: आईटी और फार्मा सबसे आगे
विदेशी निवेशकों ने ₹1043 करोड़ के शेयर बेचे
| कैटेगरी | लेटेस्ट | बीते 7 दिन | बीते 30 दिन |
| DII | 3,821 | 9,039 | 69,392 |
| FII/FPI | -1,043 | -2,629 | -42,905 |
ग्लोबल मार्केट का मजबूत सपोर्ट
भारतीय बाजार को अमेरिकी और एशियाई बाजारों से भी अच्छे संकेत मिले हैं। वॉल स्ट्रीट में रिकॉर्ड तोड़ तेजी जारी है, जहां टेक शेयरों की बदौलत एसएंडपी 500 में 0.58 प्रतिशत और नैस्डैक में 0.91 प्रतिशत का उछाल आया। यह तेजी मुख्य रूप से स्नोफ्लेक के शानदार आउटलुक और अमेरिका-ईरान के बीच संभावित 60 दिन के युद्धविराम की खबरों के कारण कम हुए जियोपॉलिटिकल तनाव की वजह से आई है। इसी पॉजिटिव माहौल का असर एशियाई बाजारों पर भी दिखा, जहां निक्केई और कोस्पी इंडेक्स भी भारी तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं।
अमेरिकी बाजारों में भी तेजी रही
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| डाउ जोन्स | 50669 | 25 | 0.05% |
| नैस्डैक | 26917 | 243 | 0.91% |
| S&P 500 | 7564 | 43 | 0.58% |

मिडिल ईस्ट में इजरायल और ईरान के बीच एक बार फिर संघर्ष बढ़ने के बाद आज शेयर मार्केट की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को इरए सेंसेक्स एक फीसदी से ज्यादा गिर गया। बाजार में गिरावट के बीच रुपया भी डॉलर के मुकाबले कमजोर दिख रहा है।
रसोई गैस सिलेंडर 29 रुपए महंगा हो गया है। नई दरें रात 12 बजे से लागू हो गई हैं। दिल्ली में अब 14.2 किलो वाला गैस सिलेंडर 913 से बढ़कर 942 रुपए का मिलेगा। तीन महीने में दूसरी बार एलपीजी की कीमत बढ़ाई गई है।
RBI MPC Meeting Decisions: आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा है। जानिए महंगाई, कच्चे तेल की कीमतों और प्लास्टिक नोटों को लेकर केंद्रीय बैंक की क्या योजना है।
भारतीय अर्थव्यवस्था ने पकड़ी तेज रफ्तार। MoSPI के ताजा आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की जीडीपी ग्रोथ 7.7% रही, जबकि चौथी तिमाही में यह 7.8% दर्ज की गई। रियल और नॉमिनल जीडीपी की पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें।
एमपीसी के फैसले के बाद शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 9.52 अंक गिरकर 74,350.49 अंक पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 17.15 अंक गिरकर 23,399.40 अंक पर आ गया।
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर तीन दिनों तक चले आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति बैठक यानी एमपीसी के फैसलों का एलान कर रहे हैं। पश्चिम एशिया के भू-राजनीतिक तनाव और इसके कारण महंगाई और आर्थिक विकास पर मंडराते जोखिमों के बीच पूरे बाजार की नजरें इस बात पर टिकी थीं कि केंद्रीय बैंक ब्याज दरों को लेकर क्या कदम उठाता है।
भारत और अमेरिका के बीच 1 जून से द्विपक्षीय व्यापार समझौते और सेक्शन 301 टैरिफ उपायों को लेकर गहन चर्चा चल रही है। जानिए 7 जुलाई को होने वाले अंतिम फैसले और वाणिज्य मंत्रालय के इस कदम के मायने।
भारतीय घरेलू शेयर बाजार में आज बेंचमार्क सूचकांकों की शुरुआत निराशाजनक रही। शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। कई बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयरों में चार फीसदी तक की तेज कमी दर्ज हुई। इस गिरावट ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया।
दुनिया के टॉप अरबपतियों की सूची में बड़ा उलटफेर हो गया है। जहां एलन मस्क से लेकर मार्क जुकरबर्ग और जेफ बेजोस को बड़ी नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं दूसरी ओर 81 साल के अरबपति लैरी एलिसन ने जोरदार कमाई की है।
भारतीय शेयर बाजार में आज कमजोरी का माहौल देखने को मिला। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों दबाव में नजर आए। विदेशी निवेशकों की बिकवाली और वैश्विक तनाव का असर घरेलू बाजार पर साफ नजर आया। कई दिग्गज शेयरों में गिरावट से बाजार का माहौल कमजोर बना रहा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह