अभिनेता जैकी श्रॉफ की अगली फिल्म द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो और पत्रलेखा व मानवी गगरू स्टारर हीर सारा और पुदुचेरी के ट्रेलर आज रिलीज हो गए हैं। एक साथ दो फिल्मों के ट्रेलर सामने आए हैं। दोनों ही फिल्मों की कहानी पूरी तरह से अलग है।

जैकी श्रॉफ की प्रमुख भूमिका वाली द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो एक कॉमेडी फिल्म है।
एक में जैकी श्रॉफ प्रमुख भूमिका में दिखेंगे
दूसरी फिल्म पत्रलेखा के कंधों पर टिकी
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
अभिनेता जैकी श्रॉफ की अगली फिल्म द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो और पत्रलेखा व मानवी गगरू स्टारर हीर सारा और पुदुचेरी के ट्रेलर आज रिलीज हो गए हैं। एक साथ दो फिल्मों के ट्रेलर सामने आए हैं। दोनों ही फिल्मों की कहानी पूरी तरह से अलग है। दरअसल, जैकी श्रॉफ की प्रमुख भूमिका वाली द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो एक कॉमेडी फिल्म है, जो मुख्यत: बच्चों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। ट्रेलर में दिखता है कि एक बच्चे अपने दादा जी को सुपरहीरो बताता है। वो अपने दोस्तों में अपने दादा जी की झूठी सुपरहीरो वाली कहानियां सुनाता रहता है। कभी समाज की रक्षा करने की, तो कभी एलियंस से दादा जी के लड़ाई लड़ने की।
फिल्म 29 मई को होगी रिलीज
हालांकि, उसकी बातों पर उसके दोस्तों को शक होने लगता है, फिर वो दादा जी से अपने सामने कुछ सुपरहीरो वाला करने को कहते हैं। दादा जी असल में बुजुर्ग और कमजोर व्यक्ति हैं। मनीष सैनी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 29 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
हीर सारा और पुदुचेरी के ट्रेलर में ये खास

राजकुमार राव की पत्नी व अभिनेत्री पत्रलेखा और ओटीटी स्टार मानवी गुर्गू की नई फिल्म हीर सारा और पुदुचेरी का ट्रेलर भी आज रिलीज हुआ है। नाम से ही मालूम पड़ता है कि यह एक रोड ट्रिप जर्नी वाली फिल्म है। ट्रेलर में दिखाया जाता है कि दो लड़कियां जो अलग-अलग बैकग्राउंड से आती हैं। अचानक सोलो बाइक ट्रिप पर पुदुचेरी के लिए निकल पड़ती हैं। दोनों पहले से एक-दूसरे को नहीं जानती हैं, लेकिन साथ में एक ही बाइक से ट्रिप पर निकलने से दोनों दोस्त बन जाती हैं। एक ओर जहां वो ट्रिप पर एंजॉय करती हैं और नई-नई चीजों को एक्सप्लोर करती हैं। वहीं दूसरी ओर उनकी पर्सनल लाइफ में अपनी अलग-अलग परेशानियां हैं, जिनकी भी झलक ट्रेलर में देखने को मिलती है।
एक ही दिन दोनों फिल्म होंगी रिलीज
कार्तिक चौधरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में पत्रलेखा और मानवी के अलावा श्वेता साल्वे, आरिफ जकारिया, निशांक नूर और बंटी चोपड़ा भी अहम किरदारों में नजर आए हैं। हीर सारा और पुदुचेरी भी 29 मई को ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़िए...
अभिनेता लक्ष्य-अनन्या की नई फिल्म चांद मेरा दिल... सामने आया ट्रेलर... इश्क, दर्द और सम्मान की झलक
अभिनेता अनुपम खेर 71 साल की उम्र में बना रहे 551वीं फिल्म... पोस्ट में बताया नाम और साझा की पहली झलक


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बिग बॉस सीजन 20 के सेट पर सलमान खान का नया अंदाज देखने को मिला। काउबॉय लुक में नजर आए सलमान खान ने कैमरे के सामने आ रहे लोगों और पैपराजी पर अपनी नाराजगी जताई।
फिल्म हनुमान अंश का बॉक्स आफिस कलेक्शन 80 करोड़ रुपए के पार हो चुका है। पांच दिन बाद यह फिल्म सरहद पार पहुंच जाएगी। इसकी वर्ल्डवाइड रिलीज का एलान हो चुका है। 7 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ने सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक अब तक 83.76 करोड़ कमा लिए हैं।
दावा किया जा रहा है कि अभिनेता अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ ने विमल के एक ऐड से उनके जुड़ाव को लेकर चल रहे विवाद पर महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन को अपने जवाब दे दिए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि जवाबों के बारे में और जानकारी नहीं दी गई है, क्योंकि यह मामला कानूनी पचड़ों में है।
फिल्ममेकर विशाल चतुर्वेदी की फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 54 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर लिया है, जिसके बाद इसके सीक्वेल (Hanuman Ansh 2) पर काम शुरू हो गया है।
मशहूर रैपर बादशाह से अलग होने के बाद एक्ट्रेस ईशा रिखी अब रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' के जरिए छोटे पर्दे पर नई शुरुआत करने जा रही हैं। जानिए उनके गेम प्लान और इंटरव्यू की खास बातें।
निर्देशक राजकुमार संतोषी ने सनी देओल के साथ दो नई फिल्मों पर काम करने की पुष्टि की है। जानिए 'घातक घुस के मारेगा' और उनकी अन्य अपकमिंग फिल्मों से जुड़ी खास बातें।
कल यानी शुक्रवार को देशभर में रक्षा बंधन के त्योहार का धूम-धाम से मनाया जाएगा। हिंदी सिनेमा की तरफ से राखी के इस खास फेस्टिवल को सेलिब्रेट करने के लिए लंबे समय से स्पेशल गानों को बनाया जा रहा है।
जूलरी ब्रांड जीवा के रक्षाबंधन विज्ञापन को लेकर छिड़ा विवाद अब थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभिनेत्री कृति सेनन के रिवीलिंग आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया पर शुरू हुए विरोध के बाद ब्रांड ने इस विज्ञापन को सभी प्लेटफॉर्म्स से पूरी तरह हटा लिया है।