उत्तरप्रदेश के प्रयागराज माघ मेले में आज संगम तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। घाटों पर लोग ही लोग नजर आए। सुबह 9:30 बजे तक करीब दो करोड़ लोग स्नान कर चुके थे। प्रशासन का दावा है कि आज देर शाम तक कम से कम चार करोड़ लोग डुबकी लगाएंगे।

आज संगम तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

प्रयागराज। स्टार समाचार वेब
उत्तरप्रदेश के प्रयागराज माघ मेले में आज संगम तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। घाटों पर लोग ही लोग नजर आए। सुबह 9:30 बजे तक करीब दो करोड़ लोग स्नान कर चुके थे। प्रशासन का दावा है कि आज देर शाम तक कम से कम चार करोड़ लोग डुबकी लगाएंगे। इधर, मेले मे भीषण कोहरा भी है। विजिबिलिटी 10 मीटर तक रह गई है। कुछ दिखाई न देने की वजह से लोग अपनों से छूट भी रहे थे। इस बीच चुंगी पर एक साथ भीड़ आ गई। पुलिस ने रोका तो भीड़ बैरिकेडिंग हटाकर आगे बढ़ी। पुलिस अनाउंसमेंट कर लोगों से हाथ पकड़कर चलने को कहती रही। लोग सुबह 4 बजे से ही जय गंगा मैया के उद्घोष के साथ स्नान करना शुरू कर दिए थे। स्नान के बाद श्रद्धालु लेटे हनुमान जी के दर्शन भी करते नजर आए। भीड़ को देखते हुए अक्षयवट के दर्शन बंद कर दिए गए हैं। इसके अलावा, नावों का संचालन भी बंद है।

भक्तों ने लगाई पुण्य की डुबकी
मौनी अमावस्या पर रिकॉर्ड श्रद्धालु समागम स्नान के लिए पहुंचे। साढ़े 9 बजे तक 2 करोड़ श्रद्धालु गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में पुण्य की डुबकी लगा चुके हैं। प्रयागराज में माघ मेले के तीसरे प्रमुख स्नान पर्व मौनी अमावस्या के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए त्रिवेणी संगम पर पहुंचे।
संगम नोज से भेजा जा रहा बाहर
मेला क्षेत्र में प्रयागराज की कमिश्नर सौम्या अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर जोगिंदर कुमार और डीएम समेत सभी बड़े अधिकारी भी मौजूद हैं। स्नान करने वालों को संगम नोज से तुरंत बाहर भेजा जा रहा है। ताकि भीड़ एकत्र न हो। प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार ने कहा कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालु बड़ी संख्या में पवित्र स्नान करने आ रहे हैं।

नैनी के अरैल घाट पर बच्चे के साथ ड्यूटी पर तैनात महिला एटीएस की जवान।
एटीएस की मोबाइल गश्ती टीमें सक्रिय
माघ मेले के लिए उत्तर प्रदेश प्रशासन द्वारा उच्च सुरक्षा व्यवस्था की गई है। यूपी एटीएस की मोबाइल गश्ती टीमें मेला क्षेत्र की निगरानी कर रही हैं। मौनी अमावस्या के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम घाट पर पवित्र स्नान करने के लिए पहुंच रहे हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
जानिए 16 अगस्त 2026 का दैनिक पंचांग, जिसमें शुक्ल पक्ष की तिथि, हस्त/चित्रा नक्षत्र, साध्य योग, राहुकाल और शुभ मुहूर्त की सटीक जानकारी हिंदी में उपलब्ध है।
16 अगस्त का अंक ज्योतिष भविष्यफल जानें! मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए अपने करियर, धन, स्वास्थ्य और परिवार का हाल।
जानिए 15 अगस्त 2026 (शनिवार) का विस्तृत दैनिक पंचांग। जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र, योग और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
15 अगस्त के मूलांक 1 से 9 तक का संपूर्ण राशिफल और भविष्यफल यहाँ पढ़ें। जानिए स्वतंत्रता दिवस के दिन आपके मूलांक के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा।
15 अगस्त 2026, स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज के पावन अवसर पर जानिए मेष से मीन राशि तक का संपूर्ण राशिफल। पढ़ें नौकरी, व्यापार, धन, परिवार और सेहत से जुड़ी भविष्यवाणियां।
14 अगस्त 2026 का मूलांक राशिफल। जानिए अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, करियर, धन और स्वास्थ्य।
14 अगस्त 2026 शुक्रवार का दिन मेष से मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा? जानिए करियर, धन, व्यापार, परिवार और स्वास्थ्य से जुड़ा संपूर्ण राशिफल।
14 अगस्त 2026 के दैनिक पंचांग में जानिए श्रावण शुक्ल द्वितीया तिथि, नक्षत्र, योग, सूर्योदय-सूर्यास्त का समय और राहुकाल की पूरी जानकारी।
13 अगस्त 2026 का मूलांक राशिफल पढ़ें। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के करियर, व्यापार, परिवार और स्वास्थ्य के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए यहाँ विस्तार से।